spot_img

Madhubani News| Khajauli Laukaha-Laukahi Legislative Assembly | Jhanjharpur Lok Sabha Election| विकास नहीं तो वोट नहीं, लौटे वोटर, जो पहुंचे, उनका नाम ही लिस्ट से गायब

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News| Khajauli Laukaha-Laukahi Legislative Assembly | Jhanjharpur Lok Sabha Election| विकास नहीं तो वोट नहीं, लौटे वोटर, जो पहुंचे, उनका नाम ही लिस्ट से गायब मिला। खुटौना प्रखंड में आधी आबादी ने हालांकि जमकर मतदान किया। कुल 57.99 रहा मतदान प्रतिशत। जहां, जिनके नाम मतदाता सूची में नहीं थे वे मायूस होकर घर लौट गए। यह नजारा था खुटौना (लौकहा-लौकही विधान सभा) का। जहां, तृतीय चरण में झंझारपुर लोकसभा चुनाव के खुटौना प्रखंड में शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया।

- Advertisement -

Jhanjharpur Lok Sabha Election| Madhubani News| मतदान बंद होने तक प्रखंड के 148 मतदान केंद्रों पर कुल 85977मतदाताओं ने मतदान किए

मतदान ठीक 7 बजे सुबह में आरंभ हुआ और संध्या 6 बजे बंद हो गया। क्षेत्र के दस प्रत्याशियों के चुनावी भाग्य ईवीएम में सील बंद हो गए। प्रखंड में 1 लाख 48 हजार 259 कुल मतदाताओं में से पुरुष मतदाताओं की संख्या 77 हजार 310 , महिला मतदाताओं की संख्या 70 हजार 943 एवं थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 6 थी। मतदान बंद होने तक प्रखंड के 148 मतदान केंद्रों पर कुल 85977मतदाताओं ने मतदान किए। इनमे पुरुष मतदाताओं की संख्या 39083, महिला मतदाताओं की संख्या 46894 एवं थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 6 बताई गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  नीला ड्रम में पति की 5 खंड में लाश ऊपर से सीमेंट घोल कांड: पत्नी और प्रेमी को फांसी, कोर्ट ने कहा- बेटियों का क्या होगा? रो पड़ी कातिल मुस्कान

Jhanjharpur Lok Sabha Election| Madhubani News| उधर बहुत से लोग बिना मतदान किए मतदान केंद्रों से दु:खी और मायूस…

कुछ मतदान केंद्रों पर मतदान के समय की समाप्ति अर्थात संध्या 6 बजे के बाद भी मतदाता इनक्लोजर बताए गए। उनके द्वारा मतदान के उपरांत ही मतदान का अंतिम आंकड़ा बताया जा सकता है। उधर बहुत से लोग बिना मतदान किए मतदान केंद्रों से दु:खी एवं मायूस होकर लौटते देखे गए। मतदान सूची में नाम नहीं रहने के कारण उन्हें मतदान से वंचित रहना पड़ा। मतदान से वंचित ऐसे लोगों में सरकारी योजनाओं से लाभ प्राप्त करने वाले गरीब लोग देखे गए। ऐसे लोग बीएलओ को इसके लिए जिम्मेवार ठहरा रहे थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  नीला ड्रम में पति की 5 खंड में लाश ऊपर से सीमेंट घोल कांड: पत्नी और प्रेमी को फांसी, कोर्ट ने कहा- बेटियों का क्या होगा? रो पड़ी कातिल मुस्कान

Jhanjharpur Lok Sabha Election| Madhubani News| और लोग ऐसे गैर जवाबदेह बीएलओ के खिलाफ प्रशासन

उनका कहना था कि साजिश के तहत बीएलओ का काम करने वाले लोगों ने मतदाता सूची में उनका नाम हटा दिया। करीब – करीब हर एक परिवार से किसी न किसी का नाम मतदाता सूची से डिलीट था किंतु इसके लिए जिम्मेवार बीएलओ कहीं नजर नहीं आ रहे थे। लोकतंत्र के इस महान उत्सव से खास कर गरीब लोगों को वंचित करने वाले ऐसे बीएलओ के खिलाफ बहुत नाराजगी नजर आ रही है और लोग ऐसे गैर जवाबदेह बीएलओ के खिलाफ प्रशासन द्वारा त्वरित कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं जिससे यह नजीर बन सके।

यह भी पढ़ें:  नीला ड्रम में पति की 5 खंड में लाश ऊपर से सीमेंट घोल कांड: पत्नी और प्रेमी को फांसी, कोर्ट ने कहा- बेटियों का क्या होगा? रो पड़ी कातिल मुस्कान

Jhanjharpur Lok Sabha Election| Madhubani News| विकास नहीं तो वोट नहीं, मतदाताओं ने मतदान करने से किया इंकार

लोकतंत्र के महापर्व के तीसरे चरण में लौकही प्रखंड अंतर्गत महथौर गोठ स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या 284 और 285 में मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। मामला झंझारपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र संख्या 7 से जुड़ा है। चुनावी मैदान में उतरे सभी प्रत्याशियों को नकारते हुए मतदाताओं ने कहा विकास नहीं तो वोट नहीं। मौके पर पहुंचे लौकही के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, फुलपरास अनुमंडल के डीसीएलआर तथा अनुमंडल पदाधिकारी ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की लेकिन लोगों ने एक ना सुनी। सूत्रों के मुताबिक लोगों ने देर शाम तक बहुत कम मतदान किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News बेनीपुर में ‘लिंग त्रुटि’ | ये क्या हो रहा है? 6 महीने से बोर्ड पर गलत नाम, दुर्गा पूजा में भी...

Benipur Nagar Parishad: बेनीपुर नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठे हैं। शहर के स्वागत बोर्ड पर छह माह से मुख्य पार्षद और उपमुख्य पार्षद के नाम की गलती नहीं सुधारी गई, वहीं दुर #BenipurNagarParishad,#DarbhangaNews,#BiharLocalGovt

Bihar Vigilance Raid इंजीनियर चंद्रशेखर सिंह के ठिकानों पर विजिलेंस का छापा: बिहार से बंगाल तक रेड, मिले 3.20 लाख कैश!

Bihar Vigilance Raid: बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई हुई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर चंद्रशेखर सिंह के चार ठिकानों पर छापा मारा, #BiharVigilance,#CorruptionInBihar,#ChandrashekharSingh

Darbhanga News बेनीपुर में बड़ा हादसा: सड़क पर गिरी महिला गंभीर! बहेड़ा पुलिस ने वारंटी और 7 नशेड़ियों को दबोचा

Benipur News: दरभंगा के बेनीपुर में सड़क हादसे में 45 वर्षीय महिला इशरत प्रवीण गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें डीएमसीएच रेफर किया गया है। वहीं, बहेड़ा पुलिस ने दो वारंटी और #BenipurNews,#DarbhangaAccident,#BiharPolice

बिहार चुनाव में निशांत कुमार का बड़ा दांव: ‘2005 से पहले का बिहार याद करो, तब डालो वोट’

Bihar Election: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने पटना के बाढ़ में NDA प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। उन्होंने मतदाताओं से 2005 से पहले के बिहार और मौजूदा विकास को याद करने की अ #BiharElection,#NDABihar,#NishantKumar