back to top
1 अक्टूबर, 2024
spot_img

Bihar Weather News| अब चुभती गर्मी करेंगी शरारत….बस इस बारिश के बाद…

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM

कुछ अब के धूप का ऐसा मिज़ाज बिगड़ा है, दरख़्त भी तो यहां साएबान मांगते हैं। गर्मी-ए-शौक़-ए-नज़ारा का असर तो देखो, गुल खिले जाते हैं, वो साया-ए-तर तो देखो...बस अब पहली किरण संग धूप की आग हमें झुलसाने को उकस पड़ी है। मौसम विभाग का अलर्ट आ चुका है। बस, दो दिन और बारिश से भिंगने का मौसम पश्चिमी विच्छोभ बना रहा। इसके बाद, गर्मी की ही कहानी होगी। लू के थपेड़ें होंगे...चिलचिलाती साए चिल्ड होने को बेताब दिखेंगे....

spot_img
Advertisement
Advertisement

Bihar Weather News। अब चुभती गर्मी करेंगी शरारत….बस इस बारिश के बाद…जहां अगले दो दिनों में तो पारा और भी बढ़ने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि पारा 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। इसके बाद थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। 7 और 8 अप्रैल को कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है।

Bihar Weather News| उत्तरी पछुआ हवा का प्रवाह अगले 48 घंटे तक

प्रदेश में अभी उत्तर पश्चिमी हवा का प्रवाह चल रहा है। मौसम विभाग की माने तो उत्तरी पछुआ हवा का प्रवाह अगले 48 घंटे तक बने रहने का पूर्वानुमान है। इसके साथ ही अगले दो दिनों में हवा की गति कम होगी। अप्रैल महीने की शुरुआत में ही गर्मी ने अपना असर दिखना शुरू कर दिया है। प्रदेश का अधिकतम तापमान 40 के पार चला गया है। गुरुवार को प्रदेश के 30 जिले में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज की गई और 10 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा।

Bihar Weather News| दक्षिण-पश्चिमी-मध्य बिहार में लू जैसी स्थिति

चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है, उत्तरी-पछुआ हवा बंद होने और आसमान साफ होने की वजह से दक्षिण-पश्चिमी-मध्य बिहार में लू जैसी स्थिति बन गई है। बक्सर, शेखपुरा, औरंगाबाद, बांका, भोजपुर, जीरादेई, नवादा, डेहरी, खगड़िया और गोपालगंज में तो पारा 40 डिग्री से भी ऊपर चला गया है। इनमें से बक्सर, शेखपुरा, औरंगाबाद और बांका में तो लू चल रही है। गर्म हवा के थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  ₹4233 करोड़ से 663 पंचायत भवन, 1000 कन्या विवाह मंडपों की मिली सौगात...बुनियादी ढांचा, किसान कल्याण में ऐतिहासिक निवेश

Bihar Weather News| प्रदेश में अभी उष्ण लहर नहीं

बक्सर में लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान दर्ज किया गया और यहां का तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा शेखपुरा में 42.1 डिग्री सेल्सियस और औरंगाबाद में 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में अभी उष्ण लहर नहीं चल रहा है। अगले 48 घंटे के दौरान प्रदेश में उष्ण लहर की कोई संभावना नहीं बन रही है।

जरूर पढ़ें

Darbhanga Station पर मेला देखकर Sitamarhi लौट रहे 9 बच्चे फंसे लिफ्ट में, देखें VIDEO

दरभंगा स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, लिफ्ट में फंसे 9 बच्चों को 112 और...

मतदाता ध्यान दें! Darbhanga, Patna और Kosi समेत 5 क्षेत्रों में विधानसभा के अलावे एक और चुनाव की सरगर्मी तेज, सूची जारी

बिहार के पटना, दरभंगा, कोसी सहित 5 क्षेत्रों में एमएलसी चुनाव की तैयारी तेज...

BIHAR POLICE में चयनित युवक की दुर्गापूजा मेले में गोली मारकर हत्या, कहीं दोस्त तो कातिल नहीं…सस्पेंस!

जहानाबाद में दुर्गा पूजा मेला में युवक की गोली मारकर हत्या। परिजन दोस्तों पर...

₹4233 करोड़ से 663 पंचायत भवन, 1000 कन्या विवाह मंडपों की मिली सौगात…बुनियादी ढांचा, किसान कल्याण में ऐतिहासिक निवेश

पटना में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ₹4233 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें