back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

पटना एयरपोर्ट से जल्द भर सकेंगे अंतरराष्ट्रीय उड़ान, दिखेंगी पूरे परिसर में मिथिला पेटिंग की खुशबू

spot_img
- Advertisement - Advertisement

पटना, देशज न्यूज।  पटना एयरपोर्ट से बहुत जल्द  अंतरराष्ट्रीय उड़ानें होंगी। वहीं, पूरे परिसर को नया लुक दिया जा रहा है। परिसर को  मिथिला पेटिंग से सजाया जाएगा। वहीं, जल्द ही नेपाल के लिए यहां से उड़ान संभव हो पाएंगीं। इसकी तैयारी तेज हो गई है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

टर्मिनल बिल्डिंग में जगह-जगह मिथिला पेंटिंग के साथ टिकुली कला की झलक दिखेगी। पूरा एयरपोर्ट का लुक नालंदा के खंडहर की तरह का होगा। परिसर के सामने एक शानदार बाग भी बनाया जाएगा, जिसे मधुबन नाम दिया गया है। ऊर्जा संरक्षण व हरित पट्टी का ध्यान भी रखा जाएगा। बिहटा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट निर्माण प्रस्तावित के निर्माण बावजूद यह फैसला लिया गया।

- Advertisement -

पटना एयरपोर्ट पर अब हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराने की कवायद तेज हो गई है। अंतराष्ट्रीय उड़ान वाले एयरपोर्ट की मानिंद यहां का परिसर इमिग्रेशन काउंटर के साथ लैस होंगे। वहीं,  कस्टम विभाग के अधिकारी भी तैनात दिखेंगे। यहां से बहुत जल्द  नेपाल व अन्य जगहों पर छोटे जहाजों के जरिए अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें भरी जाएंगी।

 

परिसर को विस्तार देने व निर्माण कार्य तेज है। उम्मीद है, 2023 त यह पूरा हो जाएगा। एयरपोर्ट पर अब 4.5 मिलियन पैसेंजर की जगह आठ मिलियन पैसेंजर सालाना क्षमता विकसित किया जा रहा है। इसमें

कुल 1216.90 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। इसके तहत शानदार टर्मिनल बिल्डिंग, मल्टीलेवल कार पार्किंग, पांच मंजिला पार्किंग एरिया कार्गो कॉम्प्लेक्स, एयरपोर्ट फायर स्टेशन, एटीसी सह प्रशासनिक भवन बनेंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

AI Technology: भारत में शुरू हुआ वैश्विक AI इम्पैक्ट समिट 2026

AI Technology: भारत एक महत्वपूर्ण वैश्विक मंच पर कदम रखने को तैयार है, जहां...

Renault Duster: तीसरी जनरेशन रेनो डस्टर आ रही है नए अवतार में, जानें क्या मिलेगा खास!

लॉन्च से पहले जानें नई Renault Duster के दमदार अपडेट्सनई Renault Duster का इंजन...

RRB NTPC परीक्षा तिथि घोषित: लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म

RRB NTPC: रेलवे में नौकरी पाने का सपना देखने वाले लाखों युवाओं के लिए...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें