spot_img

पूर्व जेडीयू विधायक की युवती के साथ अश्लील वीडियो बना मुखिया के जीवन का काल…डबल मर्डर के खुले तार…JDU के पूर्व MLA के भाई गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड मामले में जदयू नेता के भाई का नाम सामने आया है। इस डबल मर्डर मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विभूतिपुर से जेडीयू के पूर्व विधायक रामबालक सिंह के भाई लालबाबू सिंह को गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

डबल मर्डर की वारदात के बाद पुलिस की अलग-अलग टीम बिहार के अलावा झारखंड, बंगाल और दिल्ली में छापेमारी करते हुए पूर्व विधायक के भाई लालबाबू सिंह को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जदयू के पूर्व विधायक रामबालक सिंह के भाई लाल बाबू सिंह को गिरफ्तार भी कर लिया है। लाल बाबू पर पूर्व मुखिया और उसके सहयोगी की ह’त्या का आरोप है।

- Advertisement -

मामला दोहरे हत्याकांड का है, जो 20 फरवरी को हुआ था। आरोप है कि लाल बाबू सिंह ने पूर्व मुखिया की हत्या करवाई। साथ ही पूर्व मुखिया के सहयोगी की भी ह’त्या करवाई। बताया जा रहा है कि लाल बाबू सिंह पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद के पास पूर्व विधायक रामबालक सिंह की आपत्तिजनक वीडियो थी। इसी कारण उसकी हत्या हुई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Samastipur News: समस्तीपुर में Accident डंपर ने बाइक सवार को रौंदा, ऑन द स्पॉट मौत, आक्रोश ग्रामीणों का NH-28 पर लगा महाजाम

पुलिस ने लाल बाबू सिंह को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। मामले में यह बात सामने आई है कि पूर्व मुखिया पूर्व विधायक का अश्लील वीडियो वायरल कर रहा था। इसी से नाराज लाल बाबू सिंह ने उसकी हत्या करवा दी। पढ़िए पूरी खबर

विभूतिपुर में 20 फरवरी को पूर्व मुखिया और उसके सहयोगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। समस्तीपुर पुलिस ने खुलासा करते हुए इस डबल मर्डर मामले में विभूतिपुर से जेडीयू (JDU) के पूर्व विधायक रामबालक सिंह के भाई लालबाबू सिंह को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। वहीं, इस मामले को लेकर एसपी विनय तिवारी ने बताया कि वीडियो ब्लैकमेलिंग से मामला जुड़ा है। पुलिस सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

एसपी विनय तिवारी ने बताया कि पूर्व जेडीयू विधायक रामबालक सिंह का एक युवती के साथ अश्लील वीडियो पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद सिंह के पास था, जिसको लेकर सुरेंद्र प्रसाद की ओर से पूर्व विधायक की छवि को धूमिल करने की धमकी दी जा रही थी और ब्लैकमेल किया जा रहा था।

इसको लेकर पूर्व विधायक और उसके भाई ने पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद की हत्या की साजिश रची। इसके लिए पूर्व विधायक और उसके भाई लालबाबू सिंह ने छह लाख रुपये में दिल्ली के चार शूटर को सुपारी दी थी। इसके बाद दोनों बिहार से बाहर चले गए थे, जिससे लोगों को उन पर शक न हो।

यह भी पढ़ें:  Nepal News: काठमांडू में 'भारत-नेपाल जल परियोजनाएं' पर बनी सहमति, कोसी-गंडक के पुराने विवाद सुलझे!

एसपी ने बताया कि घटना के बाद पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद के भाई के बयान पर विभूतिपुर से जेडीयू के पूर्व विधायक रामबालक सिंह उसके भाई लाल बाबू सिंह सहित अन्य लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

इसके बाद पुलिस की अलग-अलग टीम झारखंड, बंगाल और दिल्ली में छापेमारी करते हुए पूर्व विधायक के भाई लालबाबू सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, इस घटना में शामिल पूर्व विधायक सहित अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

NEET Exam Muzaffarpur: आज 25 केंद्रों पर होगी नीट की परीक्षा, जानें पूरी तैयारी और नियम

NEET Exam Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर में आज मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET को लेकर प्रशासन ने...

Bihar News: सीतामढ़ी, चंपारण, किशनगंज, मधुबनी, सुपौल और अररिया के DM -SP को आया गृह विभाग का पत्र, पढ़िए बिहार की नेपाली बहुओं के...

नेपाली महिला नागरिकता: भारत-नेपाल सीमा पर 'बेटी-रोटी' का रिश्ता तो पुराना है, लेकिन अब...

Vaishali News: वैशाली थाना प्रभारी की शराब माफिया से ‘दोस्ती’ पड़ी भारी, SP ने उतर ली वर्दी, सस्पेंड

बिहार शराबबंदी: बिहार में शराबबंदी लागू है, लेकिन कुछ पुलिसवाले ही इसे पलीता लगा...

Bihar News: ग्रामीण पुल से बदल रही Darbhanga, Samastipur और चंपारण, पढ़िए – कोसी-गंडक के कहर पर भारी पड़ रहे पुल, 280 गांवों को...

ग्रामीण पुल: उत्तर बिहार के वो गांव जो हर साल कोसी, गंडक, बागमती और...