back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

खनन निरीक्षक और सैप जवान को जिंदा जलाने की कोशिश, अफसरों को पीटा, पेट्रोल छिड़का और जान मारने की कर ली थी पूरी तैयारी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

छपरा में बालू माफिया ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अवैध खनन रोकने पहुंचे इंस्पेक्टर को बालू माफिया ने पकड़ लिया। अपराधियों ने उनके ऊपर पेट्रोल उड़ेला और गाड़ी में बैठाकर आग लगाने की कोशिश की। बड़ी मुश्किल से इंस्पेक्टर और उनके हमराह कर्मचारियों ने भाग कर अपनी जान बचाई। इस संबंध में सोनपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक खनन इंस्पेक्टर इंजनी कुमार को सोनपुर के पास अवैध खनन की सूचना मिली थी। इस सूचना पर वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बालू परिवहन की जांच करने लगे। उन्होंने एक ट्रक को पकड़ भी लिया, लेकिन उसी समय बोलेरो सवार बालू माफिया पहुंचे और खनन इंस्पेक्टर पर हमला बोल दिया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,छपरा में खनन विभाग के अफसरों को बालू माफियाओं ने पीटा। उनके ऊपर पेट्रौल छीटकर जलाने की कोशिश की। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। बालू माफियाओं ने खनन विभाग के निरीक्षक एवं सैप के जवानों पर हमला बोलते हुए पेट्रोल छिड़क जान मारने की कोशिश की।

- Advertisement -

वहीं जब्त किये गये वाहन को असामाजिक तत्वों की ओर से छुड़ा लिया गया। खनन विभाग के पदाधिकारी निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। सोनपुर थाना क्षेत्र के शिवबच्चन चौक चेकपोस्ट के निकट बीती देर शाम की ये घटना बताई जा रही है।

इस हमले में एक सैप का जवान बुरी तरह से जख्मी हो गया। वहीं बदमाशों ने इंस्पेक्टर को पकड़ कर बैठा लिया और पेट्रोल मंगा कर उन्हें गाड़ी समेत जिंदा जलाने की कोशिश की। गनीमत रही कि इंस्पेक्टर अपने साथियों समेत मौके से भागने में सफल हो गए।

जानकारी के अनुसार, बालू माफियाओं ने पुलिस के जवानों पर लाठियां बरसा कर जहां सैप के जवान को चोटिल कर दिया। वहीं दूसरी ओर सारण के खान निरीक्षक तथा सैप के जवानों पर पेट्रोल छिड़ककर जला देने की कोशिश की। खुद को बचाने के लिए पुलिस तथा खान निरीक्षक को वहां से अपनी जान बचा कर भागना पड़ा। इसी बीच माफियाओं के गुर्गों ने अवैध बालू लदे जप्त ट्रक को भी आसानी से लेकर चले गए।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात सोनपुर के शिव बचन सिंह चौक के समीप सारण के खान निरीक्षक अंजनी कुमार पर पेट्रोल छिड़ककर उन्हें जला कर मार डालने की कोशिश बालू माफियाओं ने की। इस संबंध में खान निरीक्षक अंजनी कुमार ने सोनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में उन्होंने कहा है कि वह शिव बचन सिंह चौक पर चेक पोस्ट के समीप वाहनों की जांच कर रहे थे। उसी क्रम में एक 10 चक्का ट्रक को रोका गया। पुलिस बल को देखते हैं चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

वाहन की जांच की गई तो उस पर ओवरलोड बालू था। उन्होंने अपने चालक के साथ जवानों को भेजकर उक्त ट्रक को जब्ती स्थल पर भेजवाने के लिए ट्रक स्टार्ट कर भेजा। उसी दौरान एक उजले रंग के बोलेरो पर 5 लोग पहुंचे और ट्रक की चाबी छीनने लगे। यह देखकर खान निरीक्षक वहां पहुंचे। उन्हें देखते ही उक्त बालू माफियाओं के गुर्गों ने सैप जवानों तथा उन पर लाठी डंडा चलाना शुरु कर दिया।

इस दौरान हाथापाई भी की गई। लाठी की चोट से सैप जवान बिंदेश्वरी मंडल चोटिल हो गये। इस बीच बात यहीं नहीं रुकी। गुस्साए बालू माफियाओं के गुर्गों ने खान निरीक्षक तथा उनके गाड़ी पर पेट्रोल छिड़क दिया। इसके पहले कि वे लोग माचिस जलाते, मौके की नजाकत को समझते हुए खान निरीक्षक वहां से अपने टीम के साथ वहां से भाग खड़े हुए और बालू माफिया पुलिस द्वारा जब्त की गई ट्रक को लेकर फरार हो गए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Suryakumar Yadav: ‘जीरो’ पर आउट होने के बाद भी अभिषेक शर्मा पर कप्तान सूर्या का बड़ा भरोसा!

Suryakumar Yadav: भारतीय क्रिकेट के रोमांचक सफर में जहां हर मैच एक नई कहानी...

अपनी बाइक को हमेशा नया बनाए रखने के लिए जानें बेहतरीन Bike Maintenance टिप्स!

Bike Maintenance: अगर आप भी अपनी प्यारी बाइक या स्कूटर को हमेशा नए जैसा...

सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान: सुपर-8 मुकाबले से पहले कप्तान ने भरी हुंकार!

Suryakumar Yadav: टी20 विश्व कप 2026 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें