back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

ज्यादा शराब पीने से बक्सर में युवक व्यक्ति की मौत, प्रशासन में बेचैनी, उत्पाद विभाग के छूट रहे पसीने

spot_img
- Advertisement - Advertisement
बक्सर। अत्यधिक देशी शराब पीने से चौसा थाना के दुर्गामंदिर वार्ड संख्या -06 के निवासी जयराम (35 ) की मौत हो गई।शराब पीने की वजह से हुई इस मौत की सूचना पर पुलिस महकमे सहित उत्पाद विभाग के पसीने छुट गये है।
पुलिस ने रविवार को शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल  लाई है। घटना क्रम को लेकर पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि पेशे से बढई मिस्त्री जयराम अपने कुछ साथियो से शर्त लगा बैठा की वह अत्यधिक शराब पी भी सकता है और पचा भी सकता है।फिर क्या था जयराम और उसके दोस्त पास के ही गंगा तट पर पहुंच गये और शराब पीने का शिलशिला शुरू हुआ।देखते ही देखते जयराम तीन बोतल शराब पी गया और गंगा की रेत  पर ही ढेर हो गया।पहले तो दोस्तों ने उसे होश  में लाने का प्रयास किया पर सफल ना होने पर सभी भाग खड़े हुए।
इधर काम पर निकले जय राम शनिवार देर रात गये घर नही लौटा तो परिजनों ने खोज बिन शुरू कर दी।दुर्गामंदिर के समीप परिजनों को लोगो ने बताया की गंगा तट पर उसे देखा गया है।फिलहाल रात में ही परिजन जयराम को गम्भीर स्थिति में घर लाये और नशा उतारने के लिए देशी उपचार में लग गये पर आज सुबह होते ही जयराम की मौत हो गई।
सदर अस्पताल के चिकत्सक का कहना है कि जयराम शराब पिए हुए था।विशेष पूछे जाने पर बेसरा रिपोर्ट के इन्तजार करने की बात कर अपना पल्ला छुड़ा लिया।जबकि जय राम की मौत स्थानीय निर्मित देशी शराब पीने से हुई है जो सम्भवतः जहरीली हो सकती है।ऐसा स्थानीय लोगो का कहना है।
इस बाबत पुलिस के कोई भी वरीय पदाधिकारी स्पष्ट कुछ कहने की स्थिति में नही है।पुलिस के आधिकारिक सूत्र बताते है कि जय राम के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हम कुछ कह सकते है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 फरवरी 2026 – ग्रहों के शुभ प्रभाव से सफलता की ओर

Weekly Horoscope Weekly Horoscope: ज्योतिष शास्त्र के गूढ़ रहस्यों को उजागर करता यह साप्ताहिक राशिफल...

सोनम कपूर न्यूज़: बेबी बंप फ्लॉन्ट कर अभिनेत्री ने पिंक साड़ी में ढाया कहर, तस्वीरें हुईं वायरल

सोनम कपूर न्यूज़: बेबी बंप फ्लॉन्ट कर अभिनेत्री ने पिंक साड़ी में ढाया कहर,...

Free Fire Max Redeem Codes: फ्री फायर मैक्स के लेटेस्ट कोड्स से पाएं मुफ्त रिवॉर्ड्स, यहां देखें

Free Fire Max Redeem Codes: मोबाइल गेमिंग की दुनिया में Garena Free Fire Max...

शाहिद कपूर डांस: इन 5 अंडररेटेड गानों में भी एक्टर ने दिखाया था अपना बेमिसाल जलवा!

Shahid Kapoor Dance: बॉलीवुड के सबसे ऊर्जावान और बेहतरीन डांसर्स में से एक शाहिद...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें