spot_img

Madhubani News | Harlakhi News | सरेआम गुंडागर्दी, “बाहुबली” निजी जमीन पर खोद रहे तालाब

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News |Harlakhi News | मुखिया की गुंडागर्दी देखिए। निजी जमीन पर खोद रहे MNREGA से तालाब जहां, पीड़ित ने पीओ सहित वरीय अधिकारियों को एक महीने पूर्व आवेदन दिया लेकिन अधिकारी फरियाद सुनने को तैयार ही नहीं हैं। सुने भी तो कैंसे जब, मनरेगा पीओ का मुखिया के सिर पर हाथ है। वहीं, तालाब निर्माण स्थल पर कोई अनहोनी ना हो जाए, आशंका यही है जहां…

- Advertisement -

Madhubani News | मामला हरलाखी प्रखंड से सामने आया है जहां हैं ये दबंग

बासोपट्टी (मधुबनी) में वर्चस्व वाले लोग बाहुबली तो हमेशा चर्चा में रहते हैं लेकिन अब पंचायती राज में जनता के वोट से चुने गए मुखिया भी अपनी गुंडागर्दी से चर्चित होने में लगे हैं। उक्त बातें इसलिए कहा गया है कि एक मामला हरलाखी प्रखंड से सामने आया है। जहां जनमत से चुने गए मुखिया दबंगई के साथ साथ कुछ लोगों के साथ गुंडागर्दी पर उतारू हो गए हैं।

- Advertisement -

Madhubani News | पुश्तैनी जमींन, दस्तावेज, सबकुछ

प्रखंड के सिसौनी पंचायत के सिसौनी गांव के रहने वाले रौशन कुमार सिंह ने इसको लेकर व्यक्तिगत व सामूहिक आवेदन मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी को विगत 2 मार्च को दिया था। दिए गए आवेदन में उन्होंने बताया कि मनरेगा योजना अंतर्गत मुखिया यदुवीर साह के द्वारा सिसौनी में तालाब का निर्माण करवाया जा रहा है। जिस जमीन पर तालाब निर्माण कार्य हो रहा है वो जमीन उनकी पुश्तैनी है, जिसके सभी दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार पुलिस में हड़कंप! एक साथ 109 पुलिसकर्मियों का तबादला, अब इन जिलों में करेंगे ड्यूटी | देखें पूरी लिस्ट

Madhubani News | निर्माण कार्य चल रहे जमीन उनकी ही निकली लेकिन हुआ ये…सीमांकन से ही रोक डाला

रौशन कुमार सिंह ने काम रुकवाने को लेकर आग्रह किया। जिसके बाद पीओ ने उन्हें जमीन मापी करवाने के लिए कहा। पीड़ित ने अपने खर्चे से अमीन रखकर अपने जमीन की मापी करवायी, जिसमें निर्माण कार्य चल रहे जमीन उनकी ही निकली लेकिन जब सीमांकन करवाने के लिए वो गए तो मुखिया ने सीमांकन नहीं करवाने दिया। पीड़ित की माने तो मुखिया तालाब निर्माण में कार्य कर रहे मजदूरों को मारपीट करने के लिए आगे कर दे रहा है।

यह भी पढ़ें:  तेज प्रताप यादव पर पत्नी अनुष्का का विस्फोटक बयान, 'जबरदस्ती घर में घुसने की कोशिश', बोलीं- मेरे पास टाइम नहीं!

Madhubani News | अनहोनी की घटना कभी भी घट सकती है

मजबूरन पीड़ित रौशन सिंह सहित अन्य लोग कुछ नहीं कर पा रहें और वे प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहे। अब स्थिति ऐसी हो गई है कि अधिकारियों की ओर से संज्ञान नहीं लिए जाने के कारण उक्त तालाब निर्माण वाले जगह पर कोई अनहोनी की घटना कभी भी घट सकती है। ऐसे में ये सारी जवाबदेही पंचायत के मुखिया, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों की होने वाली है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में लोहिया चौक बना चोरों का 'सेफ जोन'! महिला के पर्स से लाखों के जेवर और कैश ले उड़े बदमाश

Madhubani News | पीओ कृपा शंकर ने कहा, मैंने कह दिया

पीड़ित युवक ने कई जगहों पर प्रशासन का सहयोग नहीं मिलने के कारण कुछ कर गुजरने की बात की भी चर्चा की है। ऐसे में हो सकता है कि अधिकारियों की मिलीभगत से चल रहें निजी जमीन पर तालाब निर्माण कार्य नहीं रुकने पर पीड़ित अपने आप को नुकसान पहुंचा लें। बता दें कि उक्त मामले को लेकर पीओ कृपा शंकर को अवगत करवाते हुए जब हमनें कार्य रोकने की बात कही तो उन्होंने कहा मैंने मुखिया को निजी जमीन में काम करने से मना कर दिया है। पुनः उन्होंने मामले पर कार्रवाई की बात भी कही लेकिन मुखिया की ओर से निर्माण कार्य बंद नहीं किया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अंधविश्वास की भेंट चढ़ी रूपा : जमुई में बच्चे की मौत पर महिला की पीट-पीटकर हत्या|कहा – तुम डायन हो |झाड़ी में मिली अर्धनग्न...

Jamui Murder: जमुई में अंधविश्वास के चलते 45 वर्षीय रूपा मांझी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। एक बच्चे की मौत के बाद उन्हें डायन बताया गया था। पुलिस को अर्धनग्न शव झाड़ी में मि #JamuiNews,#BiharCrime,#Superstition

Darbhanga LNMU मिथिला विश्वविद्यालय में शिक्षा का विस्तार! छात्रों को मिला बड़ा तोहफा, अब इन विषयों में भी कर सकेंगे PG | पढ़िए –...

Bihar LNMU: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा में अब छात्रों को 7 नए विषयों में स्नातकोत्तर की पढ़ाई का मौका मिलेगा। सिंडिकेट की बैठक में यह अहम फैसला लिया गया। #BiharLNMU,#DarbhangaUniversity,#EducationBihar

भागलपुर बियाडा घाट पर खूनी झड़प! 15 बोरी चावल के लिए यात्री को बेरहमी से पीटा, कुंडल तक छीना

Bhagalpur Biyada Ghat: भागलपुर के बियाडा घाट पर स्टीमर कर्मियों ने 15 बोरी चावल को लेकर एक यात्री कुणाल कुमार को बेरहमी से पीटा। इस घटना ने घाट पर यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल ख #BhagalpurNews,#BiyadaGhat,#PassengerSafety

बड़ी खबर! जनगणना 2027 के नियमों में बदलाव, अब ये लोग भी गिनेंगे आबादी | शिक्षक – बैंककर्मी समेत 12 तरह के लोग शामिल

Bihar Census: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बिहार समेत पूरे देश के लिए जनगणना (संशोधन) नियम- 2026 अधिसूचित किए हैं। अब सरकारी, निजी स्कूल के कर्मचारी, बैंक क्लर्क और सार्वजनिक उपक #BiharCensus,#Census2027,#HomeMinistry