back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

बिहार के छपरा के अत्याधिक कोरोना संक्रमण वाले क्षेत्रों में बनाया जाएगा माइक्रो कंटेंटमेंट जोन, सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की तैनाती तेज

spot_img
- Advertisement - Advertisement

छपरा| वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के मामले  कम हो गये हैं  लेकिन संक्रमण की संभावना अभी भी बरकरार है। इसको लेकर प्रशासन एक बार फिर से अलर्ट हो गया है। कोरोना के मामले फिर से नहीं Order issued for prevention of corona infection, micro conte बढ़े, इसके लिए गृहविभाग ने विशेष अभियान चलाने का आदेश दिया है। जिले के डीएम और एसपी को अपने-अपने क्षेत्र में धार्मिक स्थलों, शॉपिग मॉल, होटल एवं रेस्टोरेंट, सब्जी मंडी आदि के संचालन में मानक संचालन प्रक्रिया का कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया है।

- Advertisement -

सार्वजनिक स्थलों, चौक चौराहों पर भी लोगों की अधिक भीड़ जमा नहीं हो इसके नियंत्रण के लिए अधिक से अधिक पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया है। यह सुनिश्चित करने को कहा है कि कहीं भी किसी भी प्रकार का उत्सव या अन्य आयोजन होता है तो वहां मानक से अधिक लोगों की भीड़ जमा नहीं हो। हर हाल में कोरोना गाइडलाइन का पालन कराते हुए आयोजन की अनुमति प्रदान करें।

- Advertisement -

अत्याधिक संक्रमण वाले क्षेत्रों में बनाया जायेगा माइक्रो कंटेंटमेंट जोन

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बांका में 'नंगा नाच' पर मचा बवाल, भड़के BJP कार्यकर्ताओं ने किया Rahul Gandhi Protest, फूंका पुतला

पत्र में कहा गया है कि कोरोना संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने के लिए अत्यधिक संक्रमण वाले क्षेत्रों को माइक्रो कंटेंटमेंट जोन के रूप में चिह्नित करके वहां सीमित अवधि का लॉकडाउन लगाया जा सकता है। आवश्यकता पड़ी तो उन क्षेत्रों में सीमित अवधि के लिए लॉकडाउन लगाने की कार्रवाई की जा सकती है। जानकारी हो कि जिले में लोगों के बीच अब कोरोना वायरस का डर पूरी तरह से खत्म होता जा रहा है।

सार्वजनिक स्थलों, मुख्यालय स्थित शॉपिग मॉल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित चौक चौराहों पर बिना मास्क लगाए लोगों की भीड़ जमा हो रही है। बहुत जरूरी आयोजन के लिए मिलेगी अनुमति: संयुक्त आदेश के अनुसार अब ऐसे आयोजनों की अनुमति नहीं मिलेगी जिसमें बहुत अधिक लोगों केOrder issued for prevention of corona infection, micro conte शामिल होने की संभावना हो और ऐसे आयोजन अगर बहुत जरूरी नहीं हों। वहीं अगर अनुमति मिल भी जाये तो प्रशासन सुनिश्चित करेगा कि कोरोना गाइडलाइन का पालन हर हाल में हो। आयोजन की अनुमति देते समय उपस्थित होने वाले लोगों की संख्या और समय का भी उल्लेख दर्ज रहेगा।

सिविल सर्जन डॉ. माधवेश्वर झा ने कहा कि कोरोना की वैक्सीन आने के बाद भी हम सभी को कोरोना के बचाव के नियमों का पालन करना चाहिए। हमें कोविड-19 को लेकर लापरवाही नहीं बरती चाहिए। बीते साल दुनिया की पूरी ऊर्जा कोविड-19 महामारी से बचाव के तरीके ढूंढ़ती रही। इसमें कामयाबी भी मिली और अब एक के बाद एक वैक्सीन कोरोना के खिलाफ जंग में डटकर खड़ी हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Ramzan 2026: इबादत, संयम और भाईचारे का पवित्र संदेश

Ramzan 2026: इस्लाम धर्म में रमजान का पवित्र महीना अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है,...

Ravivar Upay: धन, मान-सम्मान और सुख-समृद्धि के लिए रविवार के विशेष उपाय

Ravivar Upay: ज्योतिष शास्त्र में रविवार का दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित है,...

आज का पंचांग 22 फरवरी 2026: शुभ-अशुभ मुहूर्त और ग्रह-नक्षत्रों का सटीक आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang Aaj Ka Panchang: आज 22 फरवरी 2026, रविवार का पावन दिन है।...

अब पाएं अपना मनपसंद VIP Mobile Number: जियो, एयरटेल और वीआई का पूरा गाइड

VIP Mobile Number: अपने मोबाइल नंबर को अपनी पहचान बनाना चाहते हैं? अब VIP...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें