भोजपुर से बड़ी खबर है जहां जमकर चली शराब पार्टी में पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
मामला, जिले के उदवंतनगर का है, जहां बेखौफ अपराधियों ने पंचायत समिति सदस्य बेलाउर पूर्वी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य बेलाउर गांव निवासी नंद कुमार साह उर्फ ढोढा के पुत्र 35 वर्षीय दीपक साव की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
जानकारी के अनुसार, पंचायत समिति सदस्य दीपक साह को अपराधियों ने अपने पास बुलाया और सिर में गोली मारकर फरार हो गए।
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। वहीं भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने हत्या की पुष्टि कर दी है। वे पेशे से मिठाई दुकानदार भी थे। शरीर पर गोली के निशान पाए गए हैं ।
जानकारी के अनुसार, बेलाउर पूर्वी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य दीपक साव कुछ लोगों के साथ शराब पार्टी कर रहे थे, उसी में किसी बात को लेकर आपस मे झगड़ा हुआ और मौके पर ही गोली मार दी गई।
जानकारी के मुताबिक मौके पर 5-6 की संख्या में लोग मौजूद थे, जिन्होंने घटना को अंजाम दिया। इन्होंने दीपक साव को सिर में गोली मारी गई है।
मृतक की पत्नी मीना देवी ने बताया कि उनका पुत्र आयुष का एक आरा में दोस्त है, जिसका अवैध पिस्टल खराब हो गया था। आयुष ने गांव के ही ऋषि नामक युवक को दोस्त का पिस्टल बनाने के लिए दिया था। इसके बाद आयुष का दोस्त लगातार ऋषि से अपना पिस्टल दिलवाने का मांग कर रहा था।
मीना देवी ने बताया कि उक्त लड़के करीब चार महीने से लगातार ऋषि को बोल रहे थे कि उसका पिस्टल दे दो। अगर नहीं देना है तो वह भी बोल दो। हम लोग उसका पैसा दे देंगे लेकिन ऋषि बराबर आजकल कह टाल मटोल कर देता था। उसने शुक्रवार की सुबह उसने कहा था कि शाम में दे दे दूंगा।
एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि पंचायत समिति सदस्य के साथ रहे कुछ लड़कों की ओर से गोली मारे जाने की बात सामने आ रही है। संदिग्धों के बारे में कुछ जानकारी मिली है।
वहीं, घटना का स्प्ष्ट कारण अभी पता नहीं चल पाया है। मौके पर एएसपी और कई थानों की टीम कैंप कर रही है। इनलोगों के तरफ से अपराधियों को दबोचने की कार्रवाई हो रही है।
जानकारी के अनुसार, भोजपुर में पंचायत चुनाव के बाद से ही पंचायत प्रतिनिधि अपराधियों के टारगेट पर हैं। पंचायत चुनाव के करीब डेढ़ साल बाद दूसरे पंचायत प्रतिनिधि की हत्या कर दी गई।
चुनाव के कुछ दिन बाद 15 नवंबर 2021 को चरपोखरी प्रखंड की बाबूबांध पंचायत के मुखिया संजय सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। मुखिया संजय सिंह चरपोखरी थाने के बजेन गांव के रहने वाले थे।
जिले में पंचायत चुनाव के बाद से ही पंचायत प्रतिनिधि अपराधियों के टारगेट पर हैं। पंचायत चुनाव के करीब डेढ़ साल बाद दूसरे पंचायत प्रतिनिधि का हत्या की गई है। जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के चर्चित बेलाउर गांव में शुक्रवार की रात एक पंचायत समिति सदस्य दीपक साह की गोली मार कर हत्या कर दी गई है।