back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

बिहार के पश्चिमी चंपारण में भीषण सड़क हादसा, दो बच्चों समेत पांच की मौत

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार में बेतिया पुलिस जिला के बेतिया मुफस्सिल व शिकारपुर थाना क्षेत्र में अनियंत्रित वाहनों की चपेट में आने से दो बच्चों समेत पांच की मौत हो गयी। घटना सोमवार की सुबह की है।

- Advertisement -

बेतिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल के उपाधाीक्षक ने बताया
कि बेतिया मोतिहारी पथ में पिपरा के समीप दुर्घटना में मृत शनिचरी थाना के दोनवार वृति टोला निवासी अहमद आजाद मियां (32), अहमद की पत्नी शहनाज खातून (30) तथा अहमद के पुत्र समीर मियां (08) तथा नरकटियागंज के टीपी

- Advertisement -

वर्मा कॉलेज के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से मृत शिकारपुर के नौतनवा गांव निवासी आशिफा खातून (डेढ़ वर्ष) तथा आशिफा की फुआ जरीना खातुन (15) के शवों का पोस्टमार्टम पुलिस ने करवाया है। जरीना की मौत इलाज के क्रम में जीएमसीएच में हुई थी।

- Advertisement -

पुलिस के मुताबिक
दोनवार निवासी अहमद आजाद मियां अपने ससुराल मझौलिया के थवईया से बाइक पर अपनी पत्नी शहनाज खातून व बेटे समीप मियां को लेकर अपने गांव वापस जा रहे थे।

बिहार के पश्चिमी चंपारण में भीषण सड़क हादसा, दो बच्चों समेत पांच की मौत
बिहार के पश्चिमी चंपारण में भीषण सड़क हादसा, दो बच्चों समेत पांच की मौत

लगभग 10:30 बजे अहमद आजाद ने पिपरा चौक के समीप एक पंप पर बाइक में पेट्रोल डलवाया। उसके बाद वे बाइक लेकर हाइवे पर चढ़े तभी बेतिया की तरफ से जा रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया।

तीनों के शव क्षत-विक्षत हो गए। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सुदर्शन बीन घटना स्थल पर पहुंचे और शवों को बोरी में बांध पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेजवा दिया।

उधर शिकारपुर के नौतनवा से साठी के बेलवा गांव स्थित ससुराल जा रहे बाइक सवार मो. अब्दुल बारी की बाइक में पीछे से गन्ना लदे ट्रैक्टर ने ठोकर मार दिया। पुरानी बाजार रोड में टीपी वर्मा कॉलेज के समीप घटी इस घटना में ट्रैक्टर से कुचलकर अब्दुल बारी की बेटी आशिफा खातुन तथा बहन जरीना खातुन की मौत हो गयी। जबकि उनकी पत्नी सुफिया खातुन भी मामूली रूप से जख्मी हो गयी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

AI Technology: भारत में शुरू हुआ वैश्विक AI इम्पैक्ट समिट 2026

AI Technology: भारत एक महत्वपूर्ण वैश्विक मंच पर कदम रखने को तैयार है, जहां...

Renault Duster: तीसरी जनरेशन रेनो डस्टर आ रही है नए अवतार में, जानें क्या मिलेगा खास!

लॉन्च से पहले जानें नई Renault Duster के दमदार अपडेट्सनई Renault Duster का इंजन...

RRB NTPC परीक्षा तिथि घोषित: लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म

RRB NTPC: रेलवे में नौकरी पाने का सपना देखने वाले लाखों युवाओं के लिए...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें