spot_img

Bikaner Express के शौचालय में कांच के टुकड़े से यात्री की हत्या

बीकानेर एक्सप्रेस के शौचालय के अंदर अपराधियों ने कांच के टुकड़े से प्रहार कर ले ली यात्री की जान, बुरी तरह हुआ जख्मी, नवगछिया में आकर हो गई मौत, वारदात खगड़िया और नवगछिया रेलवे स्टेशन के बीच की, सूचना पर पहुंचे कई वरीय रेल पुलिस पदाधिकारी

spot_img
- Advertisement -

नवगछिया, देशज टाइम्स। राजस्थान के जयपुर से पश्चिम बंगाल के लिए निकले एक रेल यात्री को बीकानेर एक्सप्रेस के शौचालय के अंदर अपराधियों ने कांच के टुकड़े से हत्या कर (Passenger killed with piece of glass in toilet of Bikaner Express) दी।

- Advertisement -

घटना बीते गुरुवार की खगड़िया और नवगछिया रेलवे स्टेशन की बीच की बताई जा रही है। मृत व्यक्ति की पहचान पश्चिम बंगाल के कुच बिहार थाना निवासी उमाकांत बर्मन के पुत्र दिनेश्वर बर्मन के रूप में की गई है।

- Advertisement -

घटना की सूचना पर कटिहार के रेल अपर पुलिस अधीक्षक कुंदन कृष्णन, पुलिस निरीक्षक राम प्रमोद यादव, नवगछिया आरपीएफ इंस्पेक्टर मृणाल कुमार, जीआरपी थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह आदि पुलिस अधिकारी पहुंचे नवगछिया पहुंचे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Education Scam 98 लाख का शिक्षा घोटाला: DPO खुद जांच के घेरे में! Bhagalpur में फर्जी आईडी से हुई सरकारी रकम की निकासी

घटना के संबंध में रेल पुलिस ने बताया कि बरौनी कटिहार रेल खंड के बीच गाड़ी संख्या 15633 बीकानेर से गुवाहाटी जा रही बीकानेर एक्सप्रेस में अज्ञात अपराधियों के द्वारा एक यात्री को शौचालय में बंद करके कांच के टुकडे से प्रहार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया।

घटना खगड़िया से ट्रेन खुलने के बाद और नवगछिया आने से पूर्व की है। घटना की सूचना यात्रियों के द्वारा रेल कंट्रोल को दिया गया। जब घायल व्यक्ति शौचालय में दर्द से चिखने लगा तो यात्रा कर रहे अन्य यात्रियों को इस घटना का पता लगा।

यह भी पढ़ें:  Bhagalpur Vikramshila Setu भागलपुर की गंगा में SDRF की नाव पर बच्चे को जन्म देते ही मां की खुशियां मातम में बदलीं, नवजात में नहीं थी जान!

यात्रियों की ओर से हीं इसकी सूचना रेल कंट्रोल को दी गई। घटना की सूचना नवगछिया रेल पुलिस एवं स्टेशन अधीक्षक को दिया गया। तत्काल हीं आरपीएफ इंस्पेक्टर दल बल के साथ बोगी संख्या 9 में पहुंचकर शौचालय से घायल व्यक्ति को निकाला। घायल व्यक्ति के गले पेट एवं कई जगहों पर कांच के टुकड़े से प्रहार करने के बाद गंभीर कटे हुए निशान मिले है। जिससे पेट का आंतरिक हिस्सा निकल गया था।

घायल यात्री खून से लथपथ था। पुलिस की ओर से तुरंत हीं उन्हें नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दिनेश्वर को मृत घोषित कर दिया। दिनेश्वर के पास से मिले आधार कार्ड एवं मोबाइल के आधार पर उसकी पहचान हो पाई। वहीं, इस घटना की सूचना दिनेश्वर के परिजनों को रेल पुलिस की ओर से मोबाइल के जरिए दिया गया।

यह भी पढ़ें:  तेज प्रताप यादव का ऐश्वर्या राय पर बड़ा खुलासा: 'गैर मर्द से चैटिंग करते पकड़ा, रातभर पार्टी करती थी'

जयपुर में राजमिस्त्री का काम करता था, भतीजे की शादी में शरीक होने जा रहा था घर

पुलिस को दिनेश्वर के परिजनों ने बताया कि वह जयपुर में राजमिस्त्री का काम करता था। वह बुधवार को जयपुर से अपने घर भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए निकाला था। इसी क्रम में खगड़िया और नवगछिया के बीच यह घटना घटित हो गई। दिनेश्वर अपने घर में कमाने वाला एकलौता था।

कहते हैं पुलिस पदाधिकरीवही जीआरपी थाना अध्यक्ष रविंद्र प्रसाद ने बताया कि जिस तरह से यह घटना हुई है यह क्रिया से ट्रेन खुलने के बाद अपराधी ने शौचालय बंद कर कांच या अन्य नुकीले सामान से हमला किया होगा। क्योंकि दिनेश्वर के शरीर पर कई जख्मी के निशान हैं। वहीं, वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जंतर मंतर पर बवाल! प्रदर्शन से पहले ही CJP के 3 बड़े नेता गिरफ्तार, अब ये संभालेगा कमान? | जानिए – कौन हैं अजिंक्य...

Jantar Mantar Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन से पहले कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके समेत तीन नेता हिरासत में। अब अजिंक्य शिंदे #JantarMantarProtest,#DelhiPolice,#CockroachJanataParty

दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में अभिजीत दीपके, दादी नहीं रहीं! अब क्या होगा? | क्या दादी सावित्रीबाई शंकर दीपके के अंतिम संस्कार में शामिल...

Abhijit Deepke: CJP नेता अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, तभी उनके परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। 85 वर्षीय दादी सावित्रीबाई शंकर दीपके का निधन हो गया, जिससे #AbhijitDeepke,#DelhiPolice,#CJPNews

पटना में JD वीमेंस कॉलेज के प्रोफेसरों के साथ पुलिस का ‘दुर्व्यवहार’, बीच सड़क पर बसों में भरकर ले गई!

Patna Professor Protest: पटना में J.D. वीमेंस कॉलेज के प्रोफेसरों और कर्मचारियों ने विशेष विश्वविद्यालय अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस ने उन्हें बसों में भरकर हटाया, जिस पर शिक्ष #PatnaNews,#BiharProtest,#ProfessorProtest

Darbhanga University Holiday दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में छुट्टी का ऐलान, इस दिन तक रहेगा बंद; जानें कब शुरू होगा काम!

Darbhanga University Holiday: दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में दशहरा पूजा और क्षतिपूर्ति अवकाश के कारण आज 11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक छुट्टी रहेगी। विश्वविद्यालय मुख्यालय अब 22 अक्टूबर से खु #DarbhangaNews,#BiharUniversity,#DussehraHoliday