spot_img

Bihar News | ड्यूटी पर मौत… देना होगा 10 लाख मुआवजा…Patna High Court का बड़ा फैसला…Death On Duty

spot_img
- Advertisement -

Bihar News | ड्यूटी पर मौत… देना होगा 10 लाख मुआवजा…Patna High Court का बड़ा फैसला…Death On Duty जहां Patna High Court का अहम फैसला सामने आया है जहां orders compensation of Rs 10 lakh का आदेश है। यह आदेश, दिवंगत पुलिस इंस्पेक्टर जयप्रकाश की विधवा को बड़ी राहत प्रदान करने वाली है जहां…

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

Bihar News | Patna High Court | जस्टिस संदीप कुमार का मधु भारती की दायर अर्जी पर सुनवाई के बाद आदेश

Patna High Court ने विधि व्यवस्था कायम रखने के लिए तैनात पुलिस इंस्पेक्टर की मृत्यु पर उनकी विधवा को अनुग्रह राशि के रूप में दस लाख रुपये का भुगतान करने का आदेश दिया है। साथ ही मृत्यु की तारीख से नौ फीसदी ब्याज भी देने को भी कहा। साथ ही, बेवजह केस दायर करने के लिए बाध्य किए जाने पर 25 हजार रुपए का खर्च भी देने के निर्देश दिए हैं। जस्टिस संदीप कुमार ने मधु भारती की ओर से दायर अर्जी पर सुनवाई के बाद ये आदेश दिया। इस मामले पर आवेदिका मधु भारती के वकील ने बताया कि आवेदिका के पति जयप्रकाश गोपालगंज के सदर अंचल में पुलिस निरीक्षक के पद पर तैनात थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  अनंत सिंह की बेटी की शादी में 'ताजमहल': 4 लाख लोग खाएंगे 150 पकवान, 6 हेलीपैड भी बनेंगे!

Bihar News | Patna High Court | ड्यूटी के दौरान ही पुलिस इंस्पेक्टर जयप्रकाश की तबीयत बिगड़ गयी

सरस्वती पूजा के दौरान मूर्ति विसर्जन को लेकर उठे विवाद में विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए जयप्रकाश को हथुआ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के साथ तैनात किया गया था। ड्यूटी के दौरान ही पुलिस इंस्पेक्टर जयप्रकाश की तबीयत बिगड़ गयी, जिसके बाद उन्हें सरकारी वाहन से डॉक्टर के पास ले जाया गया। डॉक्टर ने जयप्रकाश को मृत घोषित कर दिया और हार्ट अटैक को मौत की वजह बताया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Building Rules |बिहार में घर बनाना हुआ बेहद आसान! नए नियम लागू, नक्शे की झंझट खत्म, जानें पूरी प्रक्रिया

Bihar News | Patna High Court | सरकारी कर्मियों को अनुग्रह राशि देने का प्रावधान है

इसके बाद मृतक की विधवा ने विभाग से अनुग्रह राशि की मांग की थी। अनुग्रह राशि नहीं मिलने पर मधु ने हाई कोर्ट का रुख किया था। वहीं सरकारी वकील ने अर्जी का विरोध करते हुए कहा कि “ड्यूटी के दौरान उग्रवादी या अन्य हिंसक गतिविधियों में हुईं मौत पर सरकारी कर्मियों को अनुग्रह राशि देने का प्रावधान है, जबकि आवेदिका के पति की मृत्यु विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए तैनाती के दौरान हृदयगति रुकने से हुई है।

यह भी पढ़ें:  Samastipur Chhath |छठ पूजा पर समस्तीपुर में हद! नाव से घाट पर पहुंचा अपराधगर्द | महिलाओं पर तानी पिस्टल, फिर जो हुआ... उड़ जाएंगे होश

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

खुशखबरी Samastipur Special Trains ! समस्तीपुर से पाटलिपुत्र के लिए 4 नई स्पेशल ट्रेनें, नोट करें टाइमिंग और रूट

Bihar Special Trains: 17 नवंबर 2026 को समस्तीपुर मंडल से पाटलिपुत्र के लिए चार नई स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। नरकटियागंज, रक्सौल, सहरसा और दरभंगा से ये ट्रेनें यात्रियों को सुविधा देंगी।#BiharSpecialTrains,#SamastipurTrains,#Patliputra

Darbhanga Murder | दरभंगा में लापता युवक की 7 दिनों बाद मिली लाश! भारी बवाल!

Darbhanga Murder: दरभंगा में 30 वर्षीय विष्णु भारती का शव संदिग्ध हालत में नदी से बरामद हुआ है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए सड़क जाम की। मृतक की पत्नी गर्भवती है और तीन बे#DarbhangaMurder,#BiharCrime,#JusticeForVishnu

Bihar Special Trains डीडीयू-गया-तिलैया-नवादा-किउल ! बिहार की ये स्पेशल ट्रेनें अब 2026 तक दौड़ेंगी, जानें पूरा शेड्यूल

Bihar Special Trains: बिहार के यात्रियों के लिए खुशखबरी! भारतीय रेलवे ने डीडीयू-गया-किउल रूट से गुजरने वाली कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन अब 2026 तक बढ़ा दिया है, जिससे लाखों यात्रियो#BiharSpecialTrains,#IndianRailways,#TrainServices

यूपी में अचानक 16 IAS-4 PCS अफसर बदले! चुनाव से पहले योगी सरकार का सबसे बड़ा एक्शन | देखें पूरी लिस्ट

UP IAS Transfer: यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। योगी सरकार ने 16 IAS और 4 PCS अधिकारियों का तबादला किया। वाराणसी और कानपुर के कमिश्नर बदले गए, साथ#UPIASTransfer,#UttarPradeshNews,#AdministrativeReshuffle