मई,4,2024
spot_img

नेपाल से तनातनी के बीच बाढ़ को लेकर सीएम नीतीश गंभीर, दिलाएंगें अधिकारियों को प्रशिक्षण

spot_img
spot_img
spot_img

बाढ़  निरोधक कार्य में लगे अधिकारियों व अभियंताओं को विशेष प्रशिक्षण देगी बिहार सरकार, बदले हालात में अधिकारियों को सतर्क रहने की दी सलाह

पटना, देशज न्यूज। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पड़ोसी  देश नेपाल के साथ तनातनी के बीच जल संसाधन विभाग के अधिकारियों व अभियंताओं को निर्देश दिया है, कोसी, गंडक, कमला एवं अन्य नदियों पर कटाव निरोधक कार्य जल्द पूरा कर लें। मुख्यमंत्री  मंगलवार को Anty flood operation in Bihar राज्य में बाढ़ निरोधक कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।

इस मौके पर जल संसाधन मंत्री संजय झा समेत विभाग के कई अधिकारी व अभियंता मौजूद थे। इस समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को बाढ़  निरोधक कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए कई दिशा-निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कमला, गंडक ,कोसी एवं अन्य नदी बेसिन एवं सीमावर्ती क्षेत्रों तथा पिछली बार जहां कटाव हुआ था, उन जगहों पर सुरक्षात्मक कार्यों का कार्य पूरी तत्परता से करने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News| आग से बौराईं औराई...Serial Cylinder Blast, 24 घर राख, 20 लाख की संपत्ति स्वाहा

उन्होंने  बाढ़ सुरक्षा से संबंधित सभी लंबित योजनाओं को पूर्ण करने के लिए नेपाल के भी अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही तटबंधों के किनारे पौध रोपण करने  और सभी तटबंधों  के महत्वपूर्ण स्थानों पर बाढ़ सामग्रियों का भंडारण पर्याप्त मात्रा में  करने का निर्देश दिया है।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ की स्थिति में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जो भी कार्य किए जाने हैं, उसे स्टैण्डर्ड ऑपरेशनल प्रोसीजुअर (एसओपी) के अनुरूप सभी तैयारियां पूरी करें ताकि परेशानी नहीं हो। उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वाल्मीकि नगर स्थित गंडक बराज का लगातार निरीक्षण किया जाए।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News, Harlakhi News ...अगले दिन भी पुलिस 'नदारद', 2 दुकानों में भीषण चोरी, तीसरी में ...

अगर बराज के किसी गेट में कोई समस्या हो तो सुरक्षात्मक कार्य शीघ्र पूरे करें। Anty flood operation in Bihar मुख्यमंत्री ने बदले हालात में निरीक्षण कार्य में लगे सभी अधिकारियों -इंजीनियरियों  सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को इसके लिए अलग से प्रशिक्षित भी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Bihar Land News| बिहार में सबसे बड़ा फैसला, जमीन की दाखिल-खारिज में देरी करने वाले अधिकारी सीधे नपेंगे, Letter To All DM

मुख्यमंत्री ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कमला बियर के बाएं और दाएं गाइड बांध का ब्रिज क्लोजर अभी अपूर्ण है। संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य को शीघ्र पूरा करें। इस समीक्षा बैठक में जल संसाधन मंत्री संजय झा के साथ विभाग के प्रधान सचिव समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें