मई,18,2024
spot_img

बिहार में लॉ एंड ऑर्डर दुरुस्त करने 15 आईपीएस अधिकारियों की और होगी बहाली

spot_img
spot_img
spot_img

बिहार में  लॉ एंड ऑर्डर को और दुरुस्त करने के लिए लगभग 15 आईपीएस अधिकारियों  के अतिरिक्त पदों को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार केंद्र से आग्रह करेगी।

मुख्य बातें

· बिहार में 12 एसपी, 2 एडीजी के पद बढ़ने की संभावना
· राज्य  में 242 आईपीएस कैडर और नन कैडर पद हैं

·     पटना, देशाज न्यूज। बिहार में 242 आईपीएस कैडर और नन कैडर पद हैं। कैडर के रिव्यू होने के बादइन पांच से सात फीसदी की बढ़ोतरी करने की संभावना है। जिसमें 12 एसपी और 02 एडीजी के पद को बढ़ाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास राज्य सरकार भेजेगी। इन पदों के बढ़ने के बाद लगभग 16-17 आईपीएस पदों के बढ़ने की संभावना है। 

साल 2020 में कैडर रिव्यू की कवायद शुरू होने वाली है जिसमें इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार के पास भेजने के लिए गृह विभाग तैयारियों में जुट गया  है। केंद्रीय कार्मिक विभाग और संघ लोक सेवा आयोग के स्तर पर  चर्चा होने के बाद ही यह तय होगा कि कितने आईपीएस कैडर पोस्ट की संख्या फाइनल हो पाएगी।

यह भी पढ़ें:  Purnia News| Bihar News| CSP संचालक को 4 अपराधियों ने घेरा, 5 लाख लूटे, सीने में उतार दी 15 गोलियां, मौत पर बवाल

बिहार सरकार आईपीएस कैडर की क्षमता को 252 से 255 तक करने का प्रस्ताव भेजने की तैयारी में है। माना जा रहा है,राज्य के प्रस्ताव को केंद्र के स्तर से सभी पहलुओं पर गौर  करने के उपरांत ही इस पर अंतिम मुहर लग सकती है। इससे पहले पिछली बार के कैडर रिव्यू में केंद्र ने महज ढाई-तीन प्रतिशत की ही बढ़ोतरी की  थी। इस तरह से इस बार उम्मीद है राज्य सरकार के  इस डिमांड को केंद्र सरकार अगर पूरी करता  है तो बहुत हद तक लॉ एंड ऑर्डर में कुछ और सुधार होने की संभावना है।बिहार में लॉ एंड ऑर्डर दुरुस्त करने 15 आईपीएस अधिकारियों की और होगी बहाली

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha Seat | दुनिया में सिर्फ यहीं बिकता है दुल्हा...

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें