मई,4,2024
spot_img

आज से बिहार में लॉकडाउन खत्म, जानिए 21 सितंबर से क्या खुलेंगे,कौन से बच्चे स्कूल जा सकेंगे

spot_img
spot_img
spot_img

पटना, देशज न्यूज। कोरोना काल के नियम-कायदे लगातार बदल रहे हैं। क्या लॉक रहेंगे क्या अनलॉक हो जाएंगें यह समय-समय पर बदल रहा है। अब बिहार आज से फिर उन तरीकों को अनलॉक करने जा रही है जो अब तक लॉक थे। यानी पाबंदियों को अब धीरे-धीरे हटाया जा रहा है। रोजमर्रा की जिंदगी को पटरी पर लाने की कवायद तेजी से हो रही है ताकि चुनाव आते आते स्थिति सामान्य हो जाए।

जानकारी के अनुसार, आज से बिहार में लॉकडाउन खत्म हो जाएगा। लॉकडाउन खत्म होते ही केंद्र की गाइडलाइन बिहार में भी लागू हो जाएंगें यानी बिहार अनलॉक 4 में प्रवेश कर जाएगा।

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| वर्ष 2024-25 का पंचाग...| कब लगेंगे सौराठ सभा, कितने उपनयन-विवाह-द्विरागनन-मुंडन-गृहप्रवेश के दिन....दरभंगा में लगा पंडित सभा, शुभ तारीखों का एलान

जारी लॉकडाउन रविवार रात को खत्म हो चुकी है। इसके साथ ही सोमवार से बिहार में बंदिशें अब हटेंगी। लॉकडाउन के दौरान वैसी चीजों से अब लगाम हटेगा जो अब तक गृह विभाग की ओर से लगाई गई थी।

 

अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने कहा, 29 अगस्त को केंद्र सरकार ने अनलॉक 4 की जो गाइडलाइन जारी की है, उसे ही बिहार में लागू किया जाएगा। इसके तहत अब जिन पाबंदियों से छूट मिलेगी वह है, सात सितंबर से एक राज्य से दूसरे राज्य या राज्य के भीतर व्यक्ति के आने-जाने या सामान लाने या ले जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। केंद्र के गाइडलाइन का अनुपालन होगा। स्कूल, कॉलेज, कोचिंग क्लास 30 सितंबर तक बंद रहेंगे। शादी, अंतिम संस्कार में भी 21 सितंबर से 100-100 लोग शामिल हो सकेंगे।

 

यह भी पढ़ें:  Madhubani News। Khutona News। महिला की कुचलकर मौत, 2 Bike सवारों को रौंदने वाला अग्निशमन ड्राइवर गिरफ्तार

कंटेनमेंट जोन के बाहर रहने वाले 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को 21 सितंबर से स्कूल जाने की अनुमति होगी, लेकिन इसके लिए उनके अभिभावकों की लिखित अनुमति अनिवार्य होगी। 21 सितंबर से ओपन एयर थिएटर शुरू हो सकेंगे। सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थिएटर बंद रहेंगे।bihar-main-aaj-se-lock-down-khatm-

 

यह भी पढ़ें:  Madhubani News, Harlakhi News ...अगले दिन भी पुलिस 'नदारद', 2 दुकानों में भीषण चोरी, तीसरी में ...

21 सितंबर से 100 लोगों की मौजूदगी में सामाजिक, अकाडमिक, स्पोर्ट्स, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक, राजनीतिक कार्यक्रम हो सकेंगे। इसमें सोशल डिसटेंसिंग, मास्क, थर्मल स्कैनिंग और सैनेटाइजर का उपयोग अनिवार्य होगा। ऑनलाइन या डिस्टेंस एडुकेशन की अनुमति रहेगी। 10. 21 सितंबर से कंटेनमेंट जोन के बाहर के स्कूलों को 50 फीसद शैक्षणिक व गैरशैक्षणिक स्टाफ को बुलाने की अनुमति दे सकेंगे।bihar-main-aaj-se-lock-down-khatm-

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें