मई,3,2024
spot_img

बिहार DGP की सुशांत केस में अहम बैठक के बाद, जल्द वारंट, एक और पुलिस टीम जाएगी मुंबई

spot_img
spot_img
spot_img

पटना,देशज न्यूज। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में पटना में दर्ज एफआइआर के आधार पर जांच के लिए बिहार पुलिस ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर दबिश बढ़ा दी है। इस बीच रिया भी पूछताछ व गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रही है। बिहार पुलिस रिया के खिलाफ ठोस सबूत इकट्ठा कर कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट लेने की कोशिश में है।

 

जानकारी के अनुसार, बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत विगत 14 जून को मुंबई स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। इस मामले में सुशांत के पिता केके सिंह ने बेटे की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ धन उगाहीब्‍लैकमेलप्रताड़ना व सुसाइड के लिए उकसाने सहित कई गंभीर आरोपों में पटना के राजीव नगर थाने में एफआइआर दर्ज कराई है।

 

यह भी पढ़ें:  Bihar Land News| बिहार में सबसे बड़ा फैसला, जमीन की दाखिल-खारिज में देरी करने वाले अधिकारी सीधे नपेंगे, Letter To All DM

पटना पुलिस की टीम इसी सिलसिले में मुंबई गई है। सुशांत मामले में मुंबई में जांच कर रही बिहार पुलिस की टीम को कई अहम जानकारियां मिली हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो रिया चक्रवर्ती तक पहुंचने के लिए पुलिस अभी सभी आरोपों से जुड़े ठोस सबूत जुटा रही है। पुलिस अपनी जांच में बैंक से जुड़े दस्तावेज को अहम मान रही है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Araria News| Muzaffarpur News| अररिया चुनाव कराने आए मुजफ्फरपुर के जवान की मौत

 

सबूत जुटाने के बाद बिहार पुलिस रिया की गिरफ्तारी वारंट के लिए कोर्ट में अर्जी देगी। इसके बाद पटना पुलिस यहां से महिला इंस्पेक्टर और महिला पुलिसकर्मियों की टीम को मुंबई रवाना करेगी। फिलहाल, पटना पुलिस की टीम रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए खोज रही हैलेकिन उसने परिवार के साथ अपना ठिकाना बदल दिया है। वे लोग गिरफ्तारी के डर से भूमिगत हो गए बताए जा रहे हैं।

एक और पुलिस टीम मुंबई भेजने की तैयारी

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News| Murder In Chapra | मॉर्निंग वॉक पर निकले ITI संचालक की गोली मारकर हत्या, थाना से 100 मीटर की दूरी पर Early Morning Sensation

बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय ने शुक्रवार को बिहार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक कर सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले की जांच की रणनीति पर विचार किया है। पुलिस सूत्र बताते हैं कि इस मामले में बिहार पुलिस की एक और टीम पटना के सीनियर अफसर के नेतृत्‍व में मुंबई भेजने की तैयारी चल रही है। इस टीम में एक आइपीएस रैंक के अफसर को भी भेजा जा सकता है। हालांकिवरिष्ठ अधिकारी अभी इस बाबत कुछ भी खुलकर बोलने से बच रहे हैं।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें