मई,20,2024
spot_img

बिहार में बीच सड़क पर बाइक रोक दिन दहाड़े गोलियों की बौछार, युवक की हत्या, सहकर्मी ने देशज टाइम्स को बताया वारदात की आंखों देखी

spot_img
spot_img
spot_img

बिहारशरीफ। बिंद थाना क्षेत्र के वेनार सक्सोहरा मार्ग पर सोमवार की दोपहर प्रेम नगर पुलिया के पास बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।

 

मृतक की पहचान पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के गुलाबबाग गांव निवासी अरूण यादव के रुप में की गई है.मृतक बाढ़ में ई-रिक्शा का शोरूम चलाता है.

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Benipur News| सीखने की ललक, जमींन पर आधी आबादी, ले रही कानूनी ज्ञान

अभिषेक कुमार ने बताया

घटना के संबंध में अरूण यादव के साथ जा रहे सहकर्मी अभिषेक कुमार ने बताया कि वह अपने मालिक के साथ बाइक से बिहार शरीफ से बाहर लौट रहा था इसी बीच बिंद थाना क्षेत्र के वेनार सक्सोहरा मार्ग पर प्रेम नगर पुलिया के समीप बाइक सवार दो बदमाश पीछा करके बाइक रुकवा कर गोली मार दी।

राहगीरों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में लाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.घटना की जानकारी मिलते हैं बिंद थाना अध्यक्ष अभय कुमार अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha Election| Jaley से Singhwara....Silent Mode में

बिंद थाना अध्यक्ष अभय कुमार ने बताया

उन्होंने बताया कि इलाके में नाकेबंदी कर दी गई है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। परिजन के आने के बाद हत्या के कारणों का पता चल सकेगा.

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें