मई,3,2024
spot_img

BiharNews-RJD ने 3 MLA फराज फातमी, महेश्वर प्रसाद, प्रेमा को पार्टी से निकाला, निष्कासित

spot_img
spot_img
spot_img

पटना, देशज न्यूज। बिहार राजद ने आज बड़ा एलान करते हुए चुनाव से पहले बड़ा झटका दिया है। राजद ने अपने तीन विधायकों को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इन विधायकों में महेश्वर प्रसाद यादव, प्रेमा चौधरी व डॉ. फराज फातमी शामिल हैं। इन तीनों को पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर राजद से निकाला गया है।

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह व आलोक मेहता ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इन तीनों विधायकों को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने की जानकारी दी।

इन विधायकों में महेश्वर प्रसाद यादव गायघाट, फराज फातमी केवटी जबकि प्रेमा चौधरी पातेपुर से विधायक हैं। राजद ने कहा है, पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के निर्देश पर पार्टी के संविधान के तहत इन तीनों को राजद से निष्कासित किया गया है। राजद  ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में महेश्वर प्रसाद यादव, प्रेमा चौधरी व फराज फातमी को निष्कासित कर दिया।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News| आग से बौराईं औराई...Serial Cylinder Blast, 24 घर राख, 20 लाख की संपत्ति स्वाहा

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें