मई,3,2024
spot_img

#BiharNews- पटना में मॉर्निंग वॉक पर निकले BJP नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

spot_img
spot_img
spot_img

पटना, देशज न्यूज। राजधानी में बीजेपी नेता  मंडल उपाध्यक्ष राजेश कुमार झा उर्फ राजा बाबू  की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना बेउर थाना इलाके की है। घटना उस समय हुई जब राजा मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। वहीं, मौके पर बाइक सवार अपराधियों ने  बेउर थाना क्षेत्र के तेज प्रताप नगर इलाके में सीताराम उत्सव हॉल के पास घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभी अपराधी नकाब में थे। अपराधियों ने राजा बाबू को घेरकर उनके कनपटी में पिस्टल सटाई व गोली मार दी। गोली लगते ही राजा बाबू वहीं गिरे और उनकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही बेउर थाना कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक वह प्रोपर्टी डीलर का भी काम करते थे। संभव है, जमीनी विवाद में घटना को अंजाम दिया गया हो। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Land News| बिहार में सबसे बड़ा फैसला, जमीन की दाखिल-खारिज में देरी करने वाले अधिकारी सीधे नपेंगे, Letter To All DM

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें