मई,18,2024
spot_img

BJP की महिला MLA पद्मश्री भागीरथी देवी का पार्टी के सभी पदों से इस्‍तीफा, किया प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल पर बड़ा हमला, बोली-बोलीं-दलित हूं ना कोई नहीं सुनता मेरी बात

spot_img
spot_img
spot_img

बिहार से इस वक्‍त की सबसे बड़ी राजनीतिक खबर है। पश्चिम चंपारण की रामनगर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक पद्मश्री भागीरथी देवी ने पार्टी के सभी पदों से इस्‍तीफा दे दिया है।

पश्चिम चंपारण के रामनगर से भाजपा विधायक पद्मश्री भागीरथी देवी (bjp-mla-padma-shri-bhagirathi-devi) पटना में प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा के सभी प्रकोष्ठ से इस्तीफा दे दिया (resign-from-alll-party-post) है।

साथ ही, भाजपा विधायक पद्मश्री भागीरथी देवी ने बिहार भाजपा प्रमुख संजय जायसवाल पर बड़ा हमला भी बोला है।कहा कि प्रदेश अध्‍यक्ष को उनकी परेशानी के बारे में जानकारी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती है। बगहा को दो लोग मिलकर चला रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News | RJD MLA के चचेरे भाई को Fake CID Officer ने लूटा, अपराधियों ने पीछे से रोका, सीआईडी अफसर हूं... सुनते कम हो क्या...,

भागीरथी देवी ने कहा कि दलित होने की वजह से उनको परेशान किया जाता है। भागीरथी देवी के इस कदम से भाजपा भी सकते में हैं। भाजपा की महिला विधायक की ओर से उठाए गए कदम ने संगठन को लेकर कई सवाल उठा दिए हैं।

भागीरथी देवी ने यहां तक कह दिया कि प्रदेश बीजेपी अध्‍यक्ष संजय जायसवाल को उनकी परेशानी पता थी, इसके बावजूद किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में जबकि बात ही नहीं सुननी है तो पार्टी के विभिन्‍न पदों पर बने रहने का कोई औचित्‍य नहीं है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Benipur News| तरौनी के जविप्र डीलर Suspended... या Acquitted? बड़ा Confusion है भाई...!

भागीरथी देवी ने कहा कि उन्‍हें दलित समझ कर परेशान किया जाता है। दल के अंदर हमारी कोई इज्जत-प्रतिष्ठा नहीं है। हमें लंबे समय से उल्लू बनाया जा रहा है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल भी पश्चिम चंपारण के रहने वाले हैं। यानी दोनों एक जिले से आते हैं। इसके पहले पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज की बीजेपी विधायक रश्मि वर्मा ने विधायकी से इस्तीफे का ऐलान किया था। ऐलान के बाद बीजेपी अध्यक्ष ने अपने विधायक को मनाया तब जाकर मामला शांत हुआ था।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Bisfi News| घर के पास नशा करने से रोका तो...लाठी-डंडे से पीटा...खून-खराब हो गया Hi-Tech

पद्मश्री भागीरथी देवी ने कहा कि दलित होने के कारण संगठन में उनकी बात नहीं सुनी जा रही। बगहा संगठन जिले में हमारी पूछ नहीं होती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कार्यसमिति और प्रदेश कार्यसमिति से भी इस्तीफा है।

बगहा जिला संगठन में दूसरे दल को मदद पहुंचाने वालों की पूछ होती है। उन्‍होंने चुनाव के समय उन्हें हराने की साजिश रची गई थी। मेरी परेशानी से सभी लोग अवगत हैं। मेरी परेशानी प्रदेश के अध्य संजय जायसवाल जानते हैं, इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें