मई,21,2024
spot_img

Nitish की नई JDU टीम का ऐलान, Lalan Singh की छुट्‌टी, Sanjay Jha और Ali Ashraf Fatmi को बड़ी जिम्मेदारी

spot_img
spot_img
spot_img
कल ही नीतीश कुमार और लालू प्रसाद के बीच लंबी बातचीत हुई। कयास था खटास का लेकिन, जो जानकारी छनकर अभी अभी आई है उसके मुताबिक, ललन सिंह की नीतीश कुमार ने छुट्‌टी कर (CM Nitish Kumar Announces New Team Of JDU) दी है।

ललन सिंह के करीबियों की टीम नीतीश से छुट्टी

जेडीयू टीम का ऐलान करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने ललन सिंह को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। वहीं,ललन सिंह के करीबियों की टीम नीतीश से छुट्टी कर दी गई है। ऐसे कई नाम सूची में नहीं हैं जिन्हें ललन सिंह ने अपने अध्यक्षीय कार्यकाल में बड़ी जिम्मेदारी दी थी।

 पहले के मुकाबले इस बार टीम छोटी

जानकारी के अनुसार, पहले के मुकाबले इस बार टीम छोटी है। जातीय समीकरण का भी ख्याल रखा गया है. वहीं, ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते राष्ट्रीय टीम में रहे कई नेताओं की इस नई टीम से छुट्टी कर दी गई है। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को किसी पद पर जगह नहीं मिली। इसकी काफी चर्चा हो रही है।
यह भी पढ़ें:  Bihar News|Nawada News| उल्टी और दस्त...Diarrhea का कहर, महिला की मौत, 40 से अधिक आक्रांत

11 नए राष्ट्रीय महासचिव के नामों की घोषणा

इस नई टीम में नीतीश को मिलाकर 22 लोग शामिल है, जिसमें एक उपाध्यक्ष, एक सलाहकार, एक कोषाध्यक्ष, 11 महासचिव, 6 सचिव और एक प्रवक्ता को शामिल किया गया है।

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर बड़ा फैसला

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने नई टीम का ऐलान कर दिया है। जेडीयू की इस नई लिस्ट में सीएम नीतीश कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वशिष्ठ नारायण सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, केसी त्यागी राजनीतिक सलाहकार और प्रवक्ता बने हैं. आलोक कुमार सुमन जेडीयू के कोषाध्यक्ष बने हैं।

संजय कुमार झा, मो.अली अशरफ फातमी को बड़ी जिम्मेदारी

जेडीयू ने 11 नए राष्ट्रीय महासचिव के नामों की घोषणा की है. इसमें रामनाथ ठाकुर, मंगनी लाल मंडल, संजय कुमार झा, मो.अली अशरफ फातमी, आफाक अहमद, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, रामसेवक सिंह, कहकशा परवीन, कपिल हरिश्चंद्र पाटिल, राज सिंह मान, इंजीनियर सुनील कुमार शामिल हैं। वहीं, लिस्ट में चौंकाने वाली बात यह कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के बेहद खास नेताओं की छुट्टी कर दी गई है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha Election LIVE 🔴| जाले ने लिखा अपने हिस्से का भाग्य, पूरे बारह उम्मीदवारों की तकदीर, खामोशी के बीच उम्मीद के साथ...भाग्य जाग जाएंगें...जब, ईवीएम खुलेंगे

पूर्व विधायक राजीव रंजन बने पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता

वहीं, राजीव रंजन प्रसाद, विद्या सागर निषाद, अनूप पटेल, दयानंद राय संजय कुमार और मो. निसार को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी मिली है। इसके साथ ही पूर्व विधायक राजीव रंजन को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है।  

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें