मई,4,2024
spot_img

#BiharCorana-बिहार में फिर मिले 1227 कोरोना मरीज, दरभंगा में 29, जानिए पूरे 24 घंटे का हाल

spot_img
spot_img
spot_img

राज्य के सभी 38 जिलों से मिले 1227 कोरोना मरीज, राष्ट्रीय रिकवरी रेट 74.90 फीसद से बेहतर 80.60 प्रतिशत हुआ बिहार का रिकवरी रेट

पटना, देशज न्यूज। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण और बेख़ौफ़ होते बिहार में भले ही ऊपर से सबकुछ ठीक-ठाक बताने की कोशिश की जा रही हो लेकिन संक्रमण का दायरा और खतरा लगातार बढ़ता  जा रहा है।

 

सोमवार को बिहार के सभी 38 जिलों से कोरोना वायरस से संक्रमित कुल 1227 मरीजों की पहचान की गई है। इनमें  सर्वाधिक 226 संक्रमित मरीज राजधानी पटना से मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,23,383 हो गई है। बिहार में फिलहाल 24,318  कोरोना के एक्टिव मरीज मौजूद हैं।

 

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News| Murder In Chapra | मॉर्निंग वॉक पर निकले ITI संचालक की गोली मारकर हत्या, थाना से 100 मीटर की दूरी पर Early Morning Sensation

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बिहार में पिछले 24 घंटे के अंदर कुल 1,01,036  सैंपल की जांच की गई है। इसके साथ ही राज्य में जांच का कुल आंकड़ा 24,32,497  जा पहुंचा है। बिहार में अब तक 98,454  मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं। सूबे में कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेशियो 80.60 फ़ीसदी पहुंच गया है।Corona virus in Bihar

 

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के सोमवार को 1227 मामले सामने आये हैं। जो हाल के एक महीने में सबसे कम है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राजधानी पटना में सबसे ज्यादा 226 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं।  मुजफ्फरपुर में 75, पूर्वी चंपारण में 68, सहरसा में 65, गया में 54, पश्चिम चंपारण में 51, भोजपुर में 49, भागलपुर में 42, पूर्णिया में 36, मधुबनी में 34, रोहतास में 44, जहानाबाद में 35, समस्तीपुर में 34, नालंदा में 34, कटिहार में 33, दरभंगा में 29, मधेपुरा में 29, सीतामढ़ी में 29, सुपौल में 28, औरंगाबाद में 22, सारण में 27, वैशाली में 21, शिवहर में 20, लखीसराय में 18, सीवान में 18, अररिया में 13, बेगूसराय में 13, बक्सर में 12, जमुई में 11, अरवल में 09, नवादा में 08, कैमूर में 06, मुंगेर में 04, बांका में 02 और गोपालगंज में 02 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके साथ ही बिहार के बाहर के पांच मरीजों में कोरोना का संक्रमण मिला है।

राष्ट्रीय औसत से बेहतर हुआ बिहार का रिकवरी रेट
बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट बढ़कर अब 80.60 प्रतिशत हो गया है, जो राष्ट्रीय औसत से करीब छह प्रतिशत अधिक है। इसके साथ ही  रिकवरी रेट के मामले में बिहार देश में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। बिहार से सिर्फ दिल्ली और तमिलनाडु में रिकवरी रेट अधिक है। देश में रिकवरी रेट के मामले में दिल्ली 90.04 प्रतिशत की दर के साथ पहले नंबर पर है। Corona virus in Bihar

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News Today | बेनीबाद पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी की गई पिकअप वैन के साथ 2 गिरफ्तार

वहीं, दूसरे नंबर पर तमिलनाडु है, जहां रिकवरी दर 83.90 प्रतिशत है जबकि बिहार अब तीसरे नंबर पर अपने 80.60 प्रतिशत के रिकवरी दर के साथ है। राष्ट्रीय औसत दर की बात करें तो भारत की रिकवरी दर अभी 74.90 प्रतिशत की है।Corona virus in Bihar

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें