मई,17,2024
spot_img

Bihar MLC Election: विधान परिषद चुनाव के लिए पुराने के साथ नए चेहरों पर JDU का भरोसा, जारी हुई प्रत्याशियों की सूची, मधुबनी से विनोद कुमार सिंह

spot_img
spot_img
spot_img

बिहार में 24 सीटों के लिए होने वाले विधान परिषद चुनाव को लेकर राजग में शामिल जदयू ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है।

 

जारी सूची के अनुसार कई पुराने चेहरे हैं जबकि कुछ नए चेहरों को भी टिकट मिला है। जदयू ने चुनाव में तीन महिला उम्मीदवारों को भी जगह दी है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का कहा कि एमएलसी की सभी सीटों पर राजग की ही जीत होगी।

पटना से वाल्मीकि सिंह को जदयू ने अपना उम्मीदवार बनाया है। नालंदा से रीना देवी उम्मीदवार बनायी गयी हैं। गया-जहानाबाद-अरवल से मनोरमा देवी और नवादा से सलमान रागिब को जनता दल यूनाइटेड ने उम्मीदवार बनाया है। भोजपुर-बक्सर से राधा चरण साह और मधुबनी से विनोद कुमार सिंह को एमएलसी चुनाव के लिए जदयू ने उम्मीदवार बनाया है।

यह भी पढ़ें:  Gaighat News| Muzaffarpur News | बेनीबाद में गायघाट का शराब कारोबारी, कार, कार्टन में भर-भरकर शराब, गिरफ्तार

पश्चिम चंपारण से राजेश राम,मुजफ्फरपुर से दिनेश कुमार सिंह, सीतामढ़ी-शिवहर से रेखा कुमारी, मुंगेर-जमुई-लखीसराय से संजय प्रसाद, भागलपुर-बांका से विजय कुमार सिंह को जदयू ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

जदयू के बाद अब भाजपा को अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करनी है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि विधान परिषद की सभी 24 सीटों पर एनडीए की जीत होगी। पार्टी को सीएम नीतीश कुमार के विकास कार्यों पर जीत मिलेगी। बिहार में एमएलसी का चुनाव इस बार काफी दिलचस्प होने जा रहा है। अगले महीने यानी अप्रैल में होना है, जिसके लिए सभी उम्मीदवारों ने एड़ी-चोटी का जोर लगा लिया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather News| अच्छी बारिश के संकेत...La-Nina Coming Via Purnia...चंद दिन शेष...Monsoon की Bihar में समय से पहले Grand Entry

जानकारी के अनुसार, चार अप्रैल को बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर चुनाव होने हैं। इसके लिए 9 मार्च को अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन की आखिरी तिथि 16 मार्च, स्क्रूटनी 17 मार्च को होगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 19 मार्च निर्धारित की गयी है जबकि चुनाव के नतीजे 7 अप्रैल को आएंगे।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Supaul News| निर्मली की मिट्टी में घंस गईं दो जिंदगी, माटी बनीं काल, किनारे खड़ी दो महिलाएं दबीं, निकलीं Tilyuga River किनारे दो लाशें

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें