मई,4,2024
spot_img

लालू यादव एयर एम्बुलेंस से दिल्ली होंगे शिफ्ट, मिलकर भावुक हुए सीएम नीतीश, दीर्घायु जीवन की मनोरथ के साथ कार्यकर्ता कर रहे महाआरती

spot_img
spot_img
spot_img

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का इलाज पटना के पारस हॉस्पिटल में चल रहा है। वह तीन दिनों से आईसीयू में भर्ती हैं लेकिन अब उनको दिल्ली ले जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। लालू के छोटे बेटे तेजस्वी यादव उनको लेने पारस अस्पताल पहुंच चुके हैं। एयर एम्बुलेंस से लालू यादव को दिल्ली ले जाया जाएगा। इसके लिए आज दिल्ली से एयर एंबुलेंस आएगी और लालू यादव अपने परिवार के साथ दिल्ली जाएंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार दोपहर पटना स्थित पारस हॉस्पिटल पहुंचे और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव और परिवार के अन्य लोगों से भी मुलाकात की। साथ ही चिकित्सकों से भी लालू के हेल्थ को लेकर अपडेट लिया।लालू यादव एयर एम्बुलेंस से दिल्ली होंगे शिफ्ट, मिलकर भावुक हुए सीएम नीतीश, दीर्घायु जीवन की मनोरथ के साथ कार्यकर्ता कर रहे महाआरती

लालू यादव के परिवार ने लालू यादव की तबीयत में कुछ ख़ास सुधार होता नहीं देख उन्हें दिल्ली एम्स ले जाने का फैसला किया है। कुछ ही देर में एयर एम्बुलेंस पटना एयरपोर्ट पर पहुंच जाएगा और लालू शाम 4.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उनके साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी, तेज प्रताप और उनकी बेटी मीसा भारती भी साथ जाएंगी।

यह भी पढ़ें:  Rising Stars | Darbhanga Radiance Classes Outshines Kota Giants in JEE Excellence!

हालांकि पारस हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ.आशिफ रहमान ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है। पारस के डॉक्टरों की टीम आज यह भी देखेगी कि दिल्ली ले जाने में किसी तरह की कठिनाई तो नहीं होगी।

लालू प्रसाद रविवार को राबड़ी आवास पर सीढ़ी से गिर गये थे। इससे उनके दायें कंधे में फ्रैक्चर हो गया था। साथ ही कमर में भी काफी चोट आई थी। तत्काल इलाज किया गया लेकिन दर्द दूर करने की दवाओं से उनकी बेचैनी रविवार रात काफी बढ़ गयी थी। इसलिए उनको सोमवार सुबह साढ़े तीन बजे पटना के पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। तब से वे पारस हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती है। सांस लेने में कठिनाई होने पर उन्हें ऑक्सीजन भी लगाना पड़ता है।

जानकारी के अनुसार, लालू की तबीयत खराब होने से उनके परिवार सहित नेताओं में भी चिंता बनी है। उनका हाल जानने के लिए तमाम राजनेता उन्हें फोन कर रहे हैं। मंगलवार को उनका हाल जानने के लिए प्रधानमंत्री ने तेजस्वी से फोन पर बात की थी।

यह भी पढ़ें:  Atul Kumar Anjan| CPI Leader अतुल कुमार अंजान का निधन | Left Politics Damage ....एक सलाम...अतुल अंजान के नाम...

इसके बाद कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी मंगलवार को लालू के छोटे बेटे तेजस्वी को फोन किया और लालू की तबीयत के बारे में पूछा। इससे पहले बिहार के कई नेताओं ने भी लालू का हालचाल जाना था। वहीं लोजपा के अध्यक्ष चिराग पासवान और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता जीतन राम मांझी तेजस्वी से मुलाकात करने पहुंचे थे।

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बुधवार को पारस अस्पताल में भर्ती राजद सुप्रीमो लालू यादव से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने तेजस्वी यादव से मिलकर सेहत के बारे में जानकारी ली और अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।

स्वास्थ्य मंत्री ने लालू यादव से मुलाकात के बाद बताया कि मैंने खुद लालू यादव से मुलाकात की और नमस्कार किया। मैंने डॉक्टरों से भी बात की है। डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल लालू यादव की तबीयत ठीक है। अस्पताल में उनके लिए सभी तरह की सुविधा उपलब्ध हैं। फिर भी यदि परिवार वाले चाहे तो उन्हें दिल्ली भेजा जायेगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | Ghanshyampur News | पहले FACEBOOK पर प्यार, छोड़ गईं घर-बार...चली साजन के द्वार...रचाई भागकर मंदिर में शादी... Madhubani का दुल्हा, Darbhanga की दुल्हन...आशीर्वाद में एक SHARE ↗️, दो LIKE ♥️

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को देर शाम नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से फोन कर लालू प्रसाद यादव की सेहत की जानकारी लेते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी।

लालू यादव एयर एम्बुलेंस से दिल्ली होंगे शिफ्ट, मिलकर भावुक हुए सीएम नीतीश, दीर्घायु जीवन की मनोरथ के साथ कार्यकर्ता कर रहे महाआरती
लालू यादव एयर एम्बुलेंस से दिल्ली होंगे शिफ्ट, मिलकर भावुक हुए सीएम नीतीश, दीर्घायु जीवन की मनोरथ के साथ कार्यकर्ता कर रहे महाआरती

राजद सुप्रीमो लालू यादव के जल्दी स्वस्थ्य होने के लिए बुधवार को पटना साहिब विधानसभा के राजद कार्यकर्ताओं ने छोटी पटनदेवी शक्तिपीठ मन्दिर में महाआरती का आयोजन किया। महाआरती में राहुल यादव सहित अन्य राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे।

महाआरती करते हुए कार्यकर्ताओं ने माता छोटी पटनदेवी से लालू यादव के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। राजद के महानगर सचिव राहुल यादव ने कहा कि गरीबों के मसीहा लालू जी जल्द स्वस्थ होकर हम सभी के बीच आकर बिहार वासियों की सेवा करे, इसी मनोकामना के साथ आज हम छोटी पटनदेवी आए हैं।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें