मई,14,2024
spot_img

NDA President Candidate द्रौपदी मुर्मू पहुंची Patna, पक्ष में मांगा वोट, मिला भव्य सत्कार के साथ पूर्ण समर्थन

spot_img
spot_img
spot_img
presidential candidate draupadi murmu : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। होटल मौर्या में आयोजित एनडीए के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अलावे सभी घटक दलों के नेता मौजूद
presidential candidate draupadi murmu : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। होटल मौर्या में आयोजित एनडीए के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अलावे सभी घटक दलों के नेता मौजूद थे।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू मंगलवार सुबह 11:00 बजे पटना पहुंची। अपने तीन घंटे के मैराथन कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सीएम नीतीश कुमार समेत राजग समर्थित दलों के नेताओं के साथ मुलाकात की और उनसे समर्थन मांगा।

NDA President Candidate द्रौपदी मुर्मू पहुंची Patna, पक्ष में मांगा वोट, मिला भव्य सत्कार के साथ पूर्ण समर्थनइससे पहले NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने पटना में विधायकों और सांसदों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी से राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन करने की अपील की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मुर्मू-नीतीश जिंदाबाद के नारे लगे।

इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि द्रोपदी मुर्मू भारी मतों से जीतेंगी। हमलोग उनको अपना मत देंगे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि 25 जुलाई को आपका राष्ट्रपति बनना तय है। उस दिन दिवाली मनेगी, गरीब और पिछड़े समाज से आप आती है। ये हमारे लिए सौभाग्य है।द्रौपदी मुर्मू ने खुल के लिए मांगा वोट JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा
कि आपका राष्ट्रपति बनना तय है। आप के नाम की घोषणा हुई तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुशी हुई और आपको समर्थन देने का ऐलान किया। हमारे सभी विधायक और सांसद यहां मौजूद है सभी पूर्ण सहयोग के साथ आपका समर्थन करते है और आप राष्ट्रपति बनेंगी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Lok Sabha Election LIVE 🔴| दरभंगा मेरा सबसे अगाड़ी...बिहार की 5 सीटों पर वोटिंग जारी…Darbhanga सबसे आगे, Begusarai में पड़े वोट सबसे कम

इससे पहले द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पर कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और पार्टी के अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। द्रौपदी मुर्मू तय समय से एक घंटा लेट से पहुंची और आज ही वह दिल्ली भी लौट गईं। द्रौपदी मुर्मू के स्वागत के लिए सीएम नीतीश और हम पार्टी के मुखिया जीतन राम मांझी और लोजपा रामविलास के सांसद चिराग पासवान भी एयरपोर्ट पर मौजूद थे।NDA President Candidate द्रौपदी मुर्मू पहुंची Patna, पक्ष में मांगा वोट, मिला भव्य सत्कार के साथ पूर्ण समर्थन

पटना एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वो वहां से सीधे पुराना सचिवालय स्थित बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल पर गईं। जहां उन्‍होंने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उनका कार्यक्रम यहां से वे होटल मौर्या जाने का था। जहां उनकी मुलाकाता एनडीए के सभी घटक दलों के नेताओं से होनी थी। यहां एक मीटिंग का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।NDA President Candidate द्रौपदी मुर्मू पहुंची Patna, पक्ष में मांगा वोट, मिला भव्य सत्कार के साथ पूर्ण समर्थन

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Lok Sabha Election LIVE🔴| दरभंगा के Silent Voters का संयुक्तांग...मतदाताओं की चुप्पी, उड़ी प्रत्याशियों की नींद

इसके बाद वह सीधे होटल मौर्य पहुंची। यहां उन्होंने सीएम नीतीश कुमार जीतन राम मांझी चिराग पासवान और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस से मुलाकात कर उनसे अपने लिए समर्थन मांगा। सभी राजग नेताओं ने उनका स्वागत करने के साथ-साथ उन्हें अपना समर्थन देने की पहले ही घोषणा कर दी है एक औपचारिक से थी जो आज लगभग पूर्ण हो गई।

NDA President Candidate द्रौपदी मुर्मू पहुंची Patna, पक्ष में मांगा वोट, मिला भव्य सत्कार के साथ पूर्ण समर्थनद्रौपदी मुर्मू एयरपोर्ट से निकलकर सीधे पुराना सचिवालय स्थित बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल पर भी गई जहां उन्होंने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुर्मू तकरीबन साढ़े तीन घंटे पटना में रही। वह दोपहर का भोजन करने के बाद विशेष विमान से रवाना हो गई।

वहीं, जीतन राम मांझी ने कहा, पीएम मोदी के फैसले ने सबको हैरान कर दिया। आप राष्ट्र्पति बन ही गए इसमें कोई शक नही है। कहीं-कहीं बीजेपी के बारे में भ्रम फैलाया जाता है कि बीजेपी आदिवासी समाज और दलित समाज के खिलाफ है, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी के इस फैसले से सभी हैरान हैं। सौभाग्य है देश का कि देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा व्यक्ति मिला है और बिहार का सौभाग्य है कि नीतीश कुमार जैसे व्यक्ति मिला है। अभी भी मौका है बिहार झारखंड और उड़ीसा के विपक्षी साथियों को है कि वो दौपदी मुर्मू को समर्थन दें।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: Kamtaul News : बरात में कमतौल गए Singhwara के युवक श्रवण की हत्या में चार पर FIR, Murder Mystery सुलझेगी, तेज हथियार से पेट फाड़ा, दोनों पैर तोड़े

इनके बीच है टक्कर
देश में राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की ओर से भाजपा ने झारखंड की राज्यपाल रहीं द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया है जबकि विपक्ष की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा उम्मीदवार बनाये गए हैं। द्रौपदी मुर्मू को बिहार में राजग के सभी घटक दलों ने खुलकर साथ दिया है जबकि मुख्य विपक्षी दल राजद उनके खिलाफ खड़ी है।राजद विपक्ष के उम्मीदवार को वोट करेगा।

द्रौपदी मुर्मू का पटना में तकरीबन साढ़े तीन घंटे रहने का कार्यक्रम था। मौर्या होटल में तमाम एनडीए के नेताओं से समर्थन मांगने के बाद करीब ढ़ाई बजे वो वापस एयर पोर्ट के लिए रवाना हो गईं। दोपहर का भोजन करने के बाद उनका कार्यक्रम गुवाहाटी जाने है। द्रौपदी मुर्मू वहां भी एनडीए के घटक दलों से अपने समर्थन वोट मांगेंगी।पटना में उन्‍होंने NDA के सभी सांसदों और विधायकों से अपने पक्ष में वोट की अपील की। बताते चलें कि बीजेपी ने आरजेडी और वामदलों से भी द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोट करने का समर्थन मांगा है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें