मई,15,2024
spot_img

जगदानंद सिंह की राजद नेताओं-कार्यकर्ताओं को खरी-खरी, कहा-पार्टी कार्यालय में घूमने वालों का हमारे लिए कोई मोल नहीं, नेता और कार्यकर्ता आदत सुधार लें, नीतीश पर किया कटाक्ष, आरएसएस को बताया तालिबानी

spot_img
spot_img
spot_img

पटना। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को सख्त हिदायत दी कि यदि पार्टी में रहना है तो संघर्ष का रास्ता अपनाना होगा। राजद कभी अपने सिद्धांतों से विचलित नहीं हुआ और ना आगे कभी होगा।

राजद के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ की बैठक में बुधवार को पार्टी के नेताओं पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यालय में घूमने वालों का हमारे लिए कोई मोल नहीं है। ये कमी राजद के नेताओं में इस समय बहुत नजर आ रही है। इससे पार्टी को नुकसान हो रहा है।

साथ ही कहा कि पार्टी के नेता और कार्यकर्ता आदत सुधार लें। यदि पार्टी में ऊंचा उठना है तो पहले जमीन स्तर से शुरूआत करनी होती है। सिर्फ सुबह प्रखंड कार्यालय और शाम होते-होते चाय की दुकान में चाय की चुस्की लेते-लेते बड़ी-बड़ी बातें बोलने से कुछ नहीं होने वाला। पार्टी के नेताओं की हालत ऐसी है कि वे अपने घर और आस-पड़ोस में भी नहीं जाते।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Government Ambedkar Residential High School में ये डर कैसा? फिर दो हुईं बेहोश

नीतीश को पीएम मटेरियल बताए जाने पर किया कटाक्ष

राजद प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक में नीतीश को पीएम मटेरियल बताये जाने पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने पीएम मटेरियल का सही अर्थ बताते हुए कहा कि मटेरियल का मतलब होता है पदार्थ।

पदार्थ की अलग जिंदगी और अलग गुण होता है, जो पदार्थ होगा वही न मटेरियल कहलायेगा। पदार्थ को देखो वह उलटता-पलटता रहता है।

पदार्थ कुर्सी के लिए कहीं भी उलट-पुलट सकता है लेकिन वह पदार्थ ही रहेगा। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का नेता तेजस्वी यादव इंसान है पदार्थ नहीं है। वो इंसानों की फिक्र करता है लेकिन जो पदार्थ है वह वेस्ट मटेरियल है।

जगदानंद ने भूचाल ला दिया

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Kamtaul News| कमतौल बाजार जा रहीं नाबालिग का रास्ते से अपहरण

इधर, जगदानंद ने भूचाल ला दिया है। उनहोने RSS की तुलना तलिबान से कर दी है. जिसके बाद राज्य की राजनीती में उथलपुथल हो गई है।

RSS पर निशाना साधते हुए कहा कि तालिबान नाम नहीं, एक संस्कृति है. तालिबान की चर्चा इस देश में क्यों हो रही है. अगर तालिबानी धार्मिक उन्मादी हैं, तो RSS भी धार्मिक उन्मादी है।

जब लोग कहते हैं तालिबान किसके थे? तालिबानी चरित्र यही है कि वो किसी को बर्दाश्त नहीं करते हैं तो RSS चूड़ी बेचने वाले को क्यों रोकते हैं? कोविड-19 के दौरान मस्जिद से पकड़े गए विदेशी की दाढ़ी क्यों काटी गई। अफगानिस्तान के RSS तालिबानी है और देश के RSS तालिबानी है क्योंकि इन्होंने इंसान की इंसानियत को खतरे में डाल दिया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Darbhanga Court News| कंकाली मंदिर के पुजारी राजीव कुमार झा हत्याकांड...सुनवाई, गवाही...बड़ी हलचल

वो कहते थे कि बीजेपी भारत जलाओ पार्टी है

उन्होंने आगे कहा कि  RJD सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने ऐसे लोगों के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी हैं। RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने लाल कृष्ण आडवाणी को गिरफ्तार कराया था. वो कहते थे कि बीजेपी भारत जलाओ पार्टी है।

बता दें कि तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया है, जिसके बाद वहां पर राजनीतिक हलचल बढ़ गई है. जिसके बाद दुनिया भर के कई देश इसका विरोध दर्ज करा चुके हैं। हालांकि अब अमेरिका ने भी अपनी पूरी सेना वापस बुला ली है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें