मई,4,2024
spot_img

लोजपा के दोनों गुटों बंगला से बेदखली के बाद अब लड़ेंगे कैसे, चुनाव आयोग ने किया फैसला, चिराग लड़ेंगे हैलीकॉप्टर से, पशुपति चलाएंगें सिलाई मशीन, चुनाव चिन्ह के बीच पढ़िए पूरी खबर

spot_img
spot_img
spot_img

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी के नाम और चुनाव चिन्ह पर अधिकार के लिए लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान और भाई पशुपति कुमार पारस के बीच चल रही जंग को चुनाव आयोग ने कुछ कम कर दिया है।

 

निर्वाचन आयोग ने चिराग और पशुपति खेमे की पार्टी को नया नाम दे दिया है। भारत निर्वाचन आयोग ने जमुई के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान की पार्टी को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का नाम दिया है और इन्हें हेलीकॉप्टर चुनाव चिन्ह आवंटित किया है।

चिराग के चाचा और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की पार्टी को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी का नाम दिया है। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी को सिलाई मशीन चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है। अब दोनों ही गुट अपने-अपने नाम और चुनाव चिन्ह के साथ बिहार विधानसभा के उपचुनाव में उम्मीदवारी उतार सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar Land News| बिहार में सबसे बड़ा फैसला, जमीन की दाखिल-खारिज में देरी करने वाले अधिकारी सीधे नपेंगे, Letter To All DM

उल्लेखनीय है कि लोक जनशक्ति पार्टी पर कब्जे को लेकर चाचा और भतीजे के बीच लड़ाई चल रही थी। शनिवार को भारत निर्वाचन आयोग ने लोजपा का आधिकारिक नाम और चुनाव चिन्ह बंगला को फ्रीज कर दिया था और दोनों ही गुटों को इसके इस्तेमाल पर रोक लगा दी थी।

अब लोजपा के दोनों गुट को आयोग ने नया नाम और चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया है। जिसका इस्तेमाल दो गुट होने वाले बिहार विधानसभा के उपचुनाव में करेंगे ।

यह भी पढ़ें:  Bihar Land News| बिहार में सबसे बड़ा फैसला, जमीन की दाखिल-खारिज में देरी करने वाले अधिकारी सीधे नपेंगे, Letter To All DM

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें