मई,16,2024
spot_img

Update | पटना में पथ निर्माण के इंजीनियर के घर निगरानी टीम की छापेमारी, 15 लाख कैश, दो फ्लैट के कागजात और डेढ़ किलो गहने मिले, आय से करीब दो करोड़ अधिक संपत्ति का चला पता, गोसाईं टोला इलाके के नित्यानंद इन्क्लेव में छापेमारी, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

spot_img
spot_img
spot_img

टना। भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ निगरानी की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता कौंतेय कुमार के घर पर निगरानी की टीम ने छापेमारी की।

 

DSP सुरेंद्र कुमार महुआर के नेतृत्व हुई कार्रवाई

छापेमारी के दौरान करीब 15 लाख रुपये नकदी, दो फ्लैट के कागजात और सोने चांदी के डेढ़ किलो गहने मिले हैं। इस मामले में निगरानी ने आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। (Vigilance raid at road construction engineer house in Patna, 15 lakh cash, two flat papers and one and a half kg of gold and silver recovered) डीएसपी सुरेंद्र कुमार महुआर के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई है।

फ्लैट 403 में सुबह 10 बजे शुरू हुई निगरानी टीम की छापेमारी

फिलहाल, इंजीनियर की पोस्टिंग पथ निर्माण विभाग के गुलजारबाग डिवीजन में है। वे पटना में परिवार के साथ गोसाईं टोला इलाके के नित्यानंद इन्क्लेव अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 403 में रहते हैं। इसी फ्लैट में सुबह दस बजे निगरानी की टीम ने छापेमारी शुरू की। देर शाम तक चली कार्रवाई में आय से अधिक संपत्ति का पता चला है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Saran Blast | मदरसा में ब्लॉस्ट, मौलवी की मौत!...20 मई को चुनाव?

डीएसपी के अनुसार अबतक की पड़ताल में काफी कुछ मिला है। कैश, ज्वेलरी के अलावा जमीन-फ्लैट के कागजात भी मिले हैं। इसके अलावा पत्नी के नाम पर भी निवेश के कागजात निगरानी के हाथ लगे हैं। निगरानी की यह कार्रवाई दो-तीन दिन पहले ही होने वाली थी लेकिन कार्यपालक अभियंता पटना में नहीं थे।

निगरानी मुख्यालय के अनुसार कार्रवाई की पूरी तैयारी हो चुकी थी। तब पता चला कि कौंतेय कुमार बिहार से बाहर हैं, वे दिल्ली गए हुए हैं। तब से टीम उनके वापस आने का इंतजार कर रही थी। जैसे ही वो मंगलवार सुबह वापस पटना पहुंचे, उसके चंद घंटों के अंदर टीम ने उनके फ्लैट पर धावा बोल दिया।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| बिहार के सरकारी स्कूलों में मंगल ही मंगल...अब, Mid Day Meal में मिलेंगी बच्चों को गरमा गरम दूध

निगरानी मुख्यालय के अनुसार कौंतेय कुमार ने एक करोड़ 76 लाख 83 हजार रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित की है। इनके खिलाफ निगरानी ने आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया है। पड़ताल के दौरान आय से अधिक संपत्ति के ठोस सबूत मिले हैं।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें