मई,19,2024
spot_img

A टू Z फैमिली पार्टी के साथ RJD चला बिहार में नया खेला करने, लालू की रिहाई का पोस्टर फटते ही आज इफ्तार में निकलेगा Hero

spot_img
spot_img
spot_img

भूमिहार मुस्लिम और यादव समीकरण को साधने के साथ ए टू जेड के नारे के साथ राजद की नीति आगे बढ़ रही है। यानी ए टू जेड फैमिली को बोचहां उपचुनाव में मिली जीत ने पार्टी का नया बुस्टअप दिया है। इससे आरजेडी बेहद उत्साहित है (With A to Z family party)

खासतौर पर जिस तरीके से भूमिहार जाति के समर्थन मिलने का आरजेडी दावा कर रही है, उससे पार्टी बेहद उत्साहित है। आरजेडी के नेता लगातार ए टू जेड का नारा बुलंद कर रहे हैं। अब इसी ए टू जेड के जरिए आरजेडी पर निशाना साधा गया है। राजधानी पटना के कई जगहों पर JDU ने ए टू जेड फैमिली पोस्टर लगाया है। इस पोस्टर में राजमाता है तो राजकुमारी भी है। इसमें कई नेताओं पर सीधे हमले भी दिख रहे हैं। तय है, बिहार में अब नया खेला होबे…(RJD went to Bihar to play a new game) देखिए पूरी रिपोर्ट

पोस्टर में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, राज्यसभा सदस्य मीसा भारती और विधायक तेजप्रताप साथ दिख रहे हैं। इसमें लालू को महाराज तो राबड़ी देवी को राजमाता बताया गया है। ऊपर बड़े अक्षरों में लिखा है एटूजेड फैमिली पार्टी। इनका उसूल है, जबतक काम है तबतक नाम है। बाकी दूर से ही सलाम है। लालू परिवार की तस्वीर के नीचे लिखा है, हे स्वार्थ तेरा शुक्रिया। एक तू ही है, जिसने लोगों को आपस में जोड़े रखा है।

राजद के बाकी वरिष्ठ नेता नीचे की तरफ हैं। इनमें से कई नेता हाथ जोड़े हुए खड़े दिख रहे हैं। नीचे की तरफ राजद के मुख्य प्रवक्ता भाई वीरेन्द्र, सुनील कुमार सिंह, श्याम रजक, उदय नारायण चौधरी, शिवानंद तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह आदि हैं।

सुप्रीमो लालू प्रसाद को जमानत मिल गई है। इससे उत्साहित राजद पटना में शुक्रवार की शाम एक खास आयोजन को तैयार है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इफ्तार पार्टी के बहाने एक बार फिर शक्ति पैदा करने की कोशिश में जुट गए हैं।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मुकेश सहनी समेत चिराग पासवान और राज्यभर की कई बड़ी हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। लालू के विधायक बेटे तेजप्रताप यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को भी न्योता दिया है।

निमंत्रण मुकेश सहनी और चिराग पासवान को भी गया है। पटना के सर्कुलर रोड स्थित पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास में इफ्तार पार्टी से पहले शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर पोस्टर वार किया गया है। बेली रोड पर बीजेपी की होर्डिंग के ठीक बगल में राजद का एक पोस्टर लगाया गया है।

आरजेडी को ए टू जेड फैमिली पार्टी बताते हुए लालू परिवार का फोटो पोस्टर में दिख रहा है। वहीं नीचे की ओर पार्टी के कई नेताओं की तस्वीर लगाई गई है। पोस्टर किसने लगवाया, इसके बारे में स्पष्ट नहीं है, किंतु माना जा रहा है कि एनडीए की तरफ से ही इसे बनवाया और लगवाया गया है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें