back to top
10 सितम्बर, 2024
spot_img

Bihar Special Trains: छठ–दीपावली पर Bihar के लिए चलेंगी 12,739 स्पेशल ट्रेनें

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

पटना, देशज टाइम्स। त्योहारों का मौसम आते ही ट्रेनों में टिकट मिलना सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है। छठ पूजा, दिवाली और दुर्गा पूजा पर लाखों लोग घर लौटते हैं, लेकिन सीटों की कमी से परेशानी होती है। इसी को देखते हुए इस बार भारतीय रेलवे ने ऐतिहासिक कदम उठाया है।

12,739 स्पेशल ट्रेनें – दोगुनी हुई संख्या

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि इस वर्ष बिहार के लिए कुल 12,739 विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। पिछले साल (2024) यह संख्या सिर्फ 7,500 ट्रेनें थी। इनमें से 8,591 ट्रेनों की अधिसूचना पहले ही जारी हो चुकी है।

किन जोनों से चलेगी ट्रेनें?

साउथ सेंट्रल रेलवे: 48 ट्रेनें, 684 ट्रिप (हैदराबाद, सिकंदराबाद, विजयवाड़ा रूट पर फायदा)। ईस्ट सेंट्रल रेलवे: 14 विशेष ट्रेनें, 588 ट्रिप (पटना, गया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर सीधे जुड़ेंगे)।

यह भी पढ़ें:  Bihar Cabinet | नीतीश कैबिनेट में 26 एजेंडों पर मुहर- सड़क, सुरक्षा, रोशनी और रोज़गार –पढ़िए 26 अहम फैसले कैसे बदलेंगे गांव-शहर की तस्वीर

कब से कब तक चलेगी ट्रेनें?

21 सितंबर से 30 नवंबर तक इन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन होगा। इससे बिहार आने-जाने वालों को राहत मिलेगी और अन्य राज्यों में भीड़ भी कम होगी।

राजनीतिक संदेश भी अहम

विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला बिहार में भाजपा के लिए सकारात्मक संदेश देगा।
छठ पूजा और दिवाली जैसे पर्वों पर यह सुविधा सीधे आम लोगों के जीवन से जुड़ी है।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ‘X’ पर लिखा

उपमुख्यमंत्री ने ‘X’ पर लिखा कि यह फैसला लाखों प्रवासियों के लिए राहत है। उन्होंने इसे ऐतिहासिक कदम बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया। कहा कि यह निर्णय यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा दोनों सुनिश्चित करेगा।

जरूर पढ़ें

Darbhanga में सनसनी, पलंग के पास लहूलुहान मिली मां, बेटे ने लगाया लूटपाट – हत्या का आरोप

आंचल कुमारी,  कमतौल | कमतौल थाना क्षेत्र के करवा तरियानी पंचायत अंतर्गत तरियानी गांव में...

Darbhanga में जमीनी विवाद, भिड़े दो गुट, 20 के ख़िलाफ़ FIR

आंचल कुमारी,  कमतौल | कमतौल थाना क्षेत्र के बाजिदपुर गांव में जमीन विवाद को...

अब खत्म होगी Darbhanga के इस ‘ स्टेशन ‘ की परेशानी, जल्द शुरू होगा सड़क निर्माण, पढ़िए

जाले | जोगियारा रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। नगर...

Singhwara में 2019 में हुई थी शादी… अब दुपट्टे से लटकी मिली महिला की लाश! परिजन बोले-मेरी बेटी की हत्या हुई

दरभंगा के सिंहवाड़ा में विवाहिता की लाश मिली दुपट्टे से झूलती – गांव में...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें