पटना, देशज टाइम्स। बिहार में 2 दशकों के बदलाव की तस्वीर ‘बिहार का नवनिर्माण’ में प्रस्तुत नीतीश सरकार के ‘बिहार का नवनिर्माण: 20 साल विकास के, बदलते बिहार के’ नामक दस्तावेज का लोकार्पण-दस्तावेज में 2005 से 2025 तक के विकास कार्यों की प्रामाणिक झलक दी गई है।
Darbhanga के मदरसा में ‘ …भीख मांगती हिंदू लड़की, फिर? देखें VIDEO
View this post on Instagram
ढांचागत विकास, सामाजिक सशक्तिकरण, शासन सुधार और
ढांचागत विकास, सामाजिक सशक्तिकरण, शासन सुधार और जनहित योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते CM ने कहा – “यह बदलाव सामाजिक न्याय और विकास के समन्वय का उदाहरण है। पढ़िए पूरी खबर
दस्तावेज 2005 से 2025 तक के शासन काल में
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 20 वर्षों के विकास कार्यों को समर्पित दस्तावेज ‘बिहार का नवनिर्माण: 20 साल विकास के, बदलते बिहार के’ का लोकार्पण किया। यह दस्तावेज 2005 से 2025 तक के शासन काल में किए गए सामाजिक, आर्थिक व बुनियादी ढांचागत विकास को दर्शाता है।
मुख्यमंत्री निवास ‘संकल्प’ में हुआ लोकार्पण समारोह
लोकार्पण समारोह का आयोजन मुख्यमंत्री निवास – संकल्प (1, अण्णे मार्ग, पटना) में किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी भी उपस्थित रहे।
20 वर्षों की विकास यात्रा का लेखा-जोखा
वर्ष 2005 में मुख्यमंत्री बनने के बाद नीतीश कुमार ने शासन सुधार, कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली सहित कई क्षेत्रों में गंभीर पहल की।
दस्तावेज में बिहार के सतत विकास, गुड गवर्नेंस, और समाज के कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण की उपलब्धियों को विस्तार से बताया गया है।
सामाजिक न्याय और विकास को साथ लेकर चली सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा:
“यह दस्तावेज बीते बीस वर्षों में बिहार में आए बदलावों का आइना है। राज्य ने सामाजिक न्याय और विकास के पथ पर एक साथ कदम बढ़ाए हैं।”
रिपोर्ट में बताया गया है कि किस तरह से सरकारी योजनाएं आम जनता तक पहुंची हैं और कैसे प्रशासनिक सुधारों से शासन व्यवस्था में पारदर्शिता आई है।
जनकल्याणकारी योजनाएं और सुशासन की नीतियां
लोक शिकायत निवारण, जीविका योजना, हर घर नल-जल, उज्ज्वल योजना, सड़क निर्माण, और शिक्षा में सुधार जैसे विषयों पर विशेष फोकस किया गया है।महिलाओं, दलितों और पिछड़े वर्गों के लिए सशक्तिकरण के प्रयासों को प्रमुखता दी गई है।