spot_img

Nitish Cabinet| Nitish Government| Darbhanga में चलेगा Metro Rail ….Nitish Cabinet का बड़ा फैसला, लगी 22 एजेंडों पर मुहर

महज छह दिनों के अंदर नीतीश सरकार की दूसरी कैबिनेट की बैठक। बड़ा फैसला। ताबड़तोड़। जहां, लोकसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 14 जून को कैबिनेट की बैठक करते हुए 25 एजेंडों पर मुहर लगाई थी। वहीं, कई बड़े फैसले लिए थे। कर्मचारियों के हाउस रेंट समेत महादलित और अल्पसंख्यकों के लिए भी कई कैबिनेट के बड़े फैसलों के बीच आज, गुरुवार को दरभंगा समेत मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर में मेट्रो एक बड़ी और सुखद आम लोगों की सुविधाजनक पहल है।

spot_img
- Advertisement -

Nitish Cabinet| Nitish Government | Darbhanga में चलेगा Metro Rail ….Nitish Cabinet का बड़ा फैसला, लगी 22 एजेंडों पर मुहर| मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आज गुरुवार को कैबिनेट की बैठक में दरभंगा को लेकर बड़ा सैद्धांतिक फैसला हुआ है। जहां, आदर्श आचार संहिता हटने के बाद महज छह दिनों के अंदर नीतीश कुमार ने दूसरी कैबिनेट बैठक करते तय कर दिया कि बिहार की विकासात्मक रफ्तार से अब (22 agendas approved in Nitish cabinet) कोई समझौता नहीं।

- Advertisement -

Nitish Cabinet| Nitish Government|बिहारवासियों को कई योजनाओं की सौगात

गुरुवार को मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल में 11:00 बजे से हुई में कई बड़े फैसले नीतीश कुमार ने लेते हुए आज बिहारवासियों को कई योजनाओं की सौगात दी। इसमें विशेष कर नौकरी और रोजगार को लेकर सरकार के लक्ष्य के साथ, मुजफ्फरपुर,गया, भागलपुर और दरभंगा में मेट्रो रेल चलाने की सैद्धांतिक स्वीकृति मिली है। कैबिनेट की बैठक में दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी शामिल हुए। इसके साथ-साथ कई विभागों से संबंधित वरीय अधिकारियों ने भी कैबिनेट की मीटिंग में भाग लिया।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

Nitish Cabinet| Nitish Government| बिहार में 22 से 26 जुलाई तक विधानमंडल के मानसून सत्र पर भी सहमति

वहीं, बिहार में 22 से 26 जुलाई तक विधानमंडल के मानसून सत्र पर भी सहमति बनी है। वहीं,सरकार ने सरकारी नौकरी और रोजगार को लेकर जो वादा किया है, उसमें एक साल के अंदर बड़ी संख्या में सरकारी नौकरी और रोजगार देना है। बिहार विधानसभा का चुनाव अगले साल होना है। वहीं, सरकार ने बिहार सरकार ने एसएफसी को 12 हजार करोड़ रुपए दिए हैं। धान, गेहूं, चना, मसूर की अधिप्राप्ति के लिए राशि दी गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News खुशखबरी! दरभंगा के पैगम्बरपुर में PM आवास योजना लिस्ट को मंजूरी, इस तारीख से जमीन सर्वे | रखिए कागज़ात तैयार

Nitish Cabinet| Nitish Government|उपभोक्ता संरक्षण विभाग में 20 पदों पर बहाली

साथ ही, खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण विभाग में 20 पदों पर बहाली होगी। बिहार उच्च न्यायिक सेवा के 140 पदों पर बहाली होगी। साथ ही खेल विभाग में 98 पदों पर बहाली होगी। श्रम संसाधन विभाग में 114 पद पर बहाली होगी। इसके साथ ही पटना में 750 परिवार के लिए मल्टीप्लेक्स बिल्डिंग को मंज़ूरी मिली है। साथ ही 150 करोड रुपये डीजल अनुदान के लिए स्वीकृत किए गये हैं।

यह भी पढ़ें:  खूनी 'गली विवाद' से दहला पटना! सास की हत्या, बहू का गर्भपात, आधा दर्जन ज़ख्मी| न्याय के लिए पटना-भागलपुर NH-80 जाम

Nitish Cabinet| Nitish Government| मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बैठक के बाद कहा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बैठक के बाद कहा,बिहार के विकास के लिए यह मेट्रो परियोजना एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल यातायात व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। हर संभव प्रयास है कि बिहार के सभी शहरों में बुनियादी सुविधाएं बेहतर हो सकें। मेट्रो परियोजना की सैद्धांतिक मंजूरी के बाद अब सरकार इसके कार्यान्वयन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगी।इससे न केवल यातायात व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि इन शहरों के विकास को भी नई दिशा मिलेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इस पहल से बिहार में बुनियादी ढांचे के विकास में तेजी आएगी और लोगों को बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जल्द ही इन शहरों में मेट्रो सेवा शुरू करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुंगेर में ₹200 के लालच में अवैध सिगरेट सिंडिकेट का बड़ा खुलासा! पढ़िए -भागलपुर -ड्राइवर और सिगरेट की भारी खेप!

Munger Cigarette Smuggling: मुंगेर पुलिस ने अवैध सिगरेट की बड़ी खेप पकड़ी है। बांक मोड़ पर मैजिक वाहन से बरामद हुई सिगरेट, ₹200 प्रति पेटी के लालच में ड्राइवर राजू कुमार गिरफ्तार। #MungerNews,#BiharCrime,#CigaretteSmuggling

खूनी ‘गली विवाद’ से दहला पटना! सास की हत्या, बहू का गर्भपात, आधा दर्जन ज़ख्मी| न्याय के लिए पटना-भागलपुर NH-80 जाम

Bihar Crime News: पटना में एक मामूली गली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें एक सास की हत्या हो गई और बहू का गर्भपात हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने न्याय की मांग में NH-80 #BiharCrimeNews,#PatnaViolence,#NH80Blockade

Nepal bridge collapse नेपाल में अचानक आई बाढ़, कालीगंडकी में बहा बेली ब्रिज!पर्वत के जलजला में दो दर्जन घर बहे | आवागमन ठप, देखें...

Nepal bridge collapse: नेपाल में कालीगंडकी नदी के तेज बहाव में स्यांगजा के मिर्मी और गुल्मी के हर्मिचौर को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण पुल बह गया है। रविवार सुबह हुई इस घटना से यातायात #NepalNews,#KaligandakiFlood,#BridgeCollapse

Darbhanga News खुशखबरी! दरभंगा के पैगम्बरपुर में PM आवास योजना लिस्ट को मंजूरी, इस तारीख से जमीन सर्वे | रखिए कागज़ात तैयार

Darbhanga Paigambarpur News: दरभंगा के पैगम्बरपुर पंचायत में ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की नई लाभार्थी सूची सर्वसम्मति से पारित कर दी गई है। वहीं, #DarbhangaNews,#PMAwasYojana,#BiharSurvey