back to top
1 जुलाई, 2024
spot_img

Nitish Kumar Cabinet Meeting Decisions :नीतीश कैबिनेट की बैठक में 24 एजेंडों को मंजूरी, Bihar में दिखेगा ‘Ayodhya’, आएगा Green Revolution

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

Advertisement
Advertisement

बिहार कैबिनेट की 24 बड़ी घोषणाएं: किसानों, कलाकारों और धार्मिक स्थलों पर बड़ा फोकस। बिहार को मिलेगा नया अयोध्या! नीतीश सरकार ने पुनौराधाम के लिए 883 करोड़ किए मंजूर। प्राकृतिक खेती से लेकर ट्रेनिंग तक 188 करोड़ मंजूर।@पटना,देशज टाइम्स।

Nitish Kumar Cabinet Meeting Decisions :बिहार बनेगा ‘हरित राज्य’! चुनाव के लिए मतपत्र-कोलकाता से

नीतीश सरकार की ऐतिहासिक योजना पर 883 करोड़ स्वीकृत। सीतामढ़ी में अयोध्या जैसा विकास! नीतीश सरकार की ऐतिहासिक योजना पर 883 करोड़ स्वीकृत। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतपत्र होंगे कोलकाता से! कैबिनेट ने दी। बिहार बना रहा है ‘हरित राज्य’! नीतीश सरकार की नई कृषि योजनाएं किसानों के लिए वरदान मंजूरी@पटना,देशज टाइम्स।

Nitish Kumar Cabinet Meeting Decisions: अयोध्या की तर्ज पर पुनौराधाम होगा विकसित, 24 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

पटना, देशज टाइम्स। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बिहार कैबिनेट बैठक में राज्य के विकास, प्रशासनिक सुधार, चुनावी तैयारियों, धार्मिक पर्यटन और कृषि क्षेत्र को लेकर कुल 24 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

पुनौराधाम को मिलेगा नया धार्मिक और पर्यटन स्वरूप

सीतामढ़ी स्थित पुनौराधाम, जिसे माता सीता का जन्मस्थल माना जाता है, को अयोध्या की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक योजना पर 883 करोड़ रुपये खर्च होंगे। परियोजना के अंतर्गत श्रद्धालुओं के लिए आधारभूत सुविधाएं, धार्मिक स्थल का सौंदर्यीकरण और पर्यटन अवसंरचना विकसित की जाएगी।

कलाकारों को राहत – ₹3000 मासिक पेंशन की घोषणा

मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना को मंजूरी। लोक, रंगमंच, चित्रकला, संगीत और शिल्प से जुड़े पंजीकृत कलाकारों को ₹3000 मासिक पेंशन दी जाएगी।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी शुरू

मतपत्रों की छपाई का कार्य कोलकाता स्थित सरकारी सरस्वती प्रेस लिमिटेड को सौंपा गया। यह फैसला बिहार वित्त नियमावली 2024 के नियम 131द के तहत लिया गया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani, Saharsa, Munger अब बनेगा AirWorthy, सीधी विमान, खिलेंगे अरमान, भरेंगे उड़ान, 150 करोड़ मंजूर!

कृषि क्षेत्र में बड़ा निवेश: किसानों के लिए 188 करोड़ की योजनाएं स्वीकृत

प्राकृतिक खेती योजना – ₹36.35 करोड़

जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए रासायनिक उर्वरकों से मुक्त खेती को प्रोत्साहन। भूमि की उर्वरता बनाए रखने और किसानों की लंबी अवधि में आय बढ़ाने की दिशा में पहल।

कृषि विस्तार योजना – ₹80.99 करोड़

बामेती और आत्मा संस्थाओं के वेतन, संचालन एवं प्रशिक्षण के लिए राशि आवंटित। चौथे कृषि रोडमैप के तहत कृषि जागरूकता बढ़ाने का लक्ष्य।

मृदा स्वास्थ्य योजना – ₹30.49 करोड़

मिट्टी परीक्षण केंद्रों और जैव उर्वरक प्रयोगशालाओं की स्थापना। किसानों को समय पर मिट्टी रिपोर्ट देकर फसल चयन में मदद।

यह भी पढ़ें:  Madhubani, Saharsa, Munger अब बनेगा AirWorthy, सीधी विमान, खिलेंगे अरमान, भरेंगे उड़ान, 150 करोड़ मंजूर!

कृषि प्रशिक्षण योजना – ₹41.02 करोड़

नवीन कृषि तकनीकों, मौसम आधारित योजना और फसल विविधिकरण पर कृषकों को प्रशिक्षण

अन्य प्रमुख निर्णय:

युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री गुरु-शिष्य परंपरा योजना’ शुरू – लुप्त होती कलाओं में प्रशिक्षण हेतु ₹1.11 करोड़ स्वीकृत।ग्रामीण विकास योजनाएं, रिक्त पदों पर नियुक्ति और प्रशासनिक पुनर्गठन को मंजूरी।

पिछली बैठक की झलक:

24 जून को हुई बैठक में 46 एजेंडों को मिली थी मंजूरी, जिनमें ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना’ सबसे प्रमुख रही।

सरकार की प्राथमिकता: संस्कृति, कृषि और पारदर्शी शासन

धार्मिक पर्यटन (Religious Tourism) को बढ़ावा। कला और कलाकारों के लिए सामाजिक सुरक्षा। आधुनिक कृषि और प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन। चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और तकनीकी सुदृढ़ता शामिल है।

जरूर पढ़ें

Akasa Air Darbhanga| Darbhanga से Mumbai की सीधी उड़ान शुरू, ₹ किराया जानकर हो जाएंगें हैरान,रोजाना उड़ान

मिथिला का ऐतिहासिक पल: दरभंगा से मुंबई की सीधी उड़ान शुरू, किराया सिर्फ ₹5000!अब...

Muzaffarpur के कटरा-शिवदासपुर में कचरों का होगा उठाव, Solid और liquid Waste Management की बड़ी पहल

मुजफ्फरपुर/कटरा प्रखंड के शिवदासपुर पंचायत में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (Solid & Liquid...

Darbhanga Judge Farewell | सेवानिवृत्त प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद तिवारी को न्याय मंडल ने दी भावभीनी विदाई

दरभंगा न्यायिक सेवा में वर्षों की सेवा देने के बाद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश...

Sakatpur Firing Case Solved | – 48 घंटे में केस खल्लास, वाह! Darbhanga Police, 4 आरोपी सलाखों के पीछे, ये थी गोली चलने की वजह?

दरभंगा ब्रेकिंग: गोलीकांड के 48 घंटे में पुलिस ने किए सारे आरोपी गिरफ्तार –...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें