बिहार चुनाव 2025 में दिखेंगी – तकनीक से ट्रांसपेरेंसी तक,अब हर बूथ पर 25% अतिरिक्त EVM, 35% रिजर्व VVPAT! तकनीकी खराबी से अब नहीं रुकेगा मतदान
बिहार चुनाव 2025: हर मतदान केंद्र पर होंगी 25% अतिरिक्त EVM, चुनाव आयोग की बड़ी तैयारी
पटना, देशज टाइम्स – आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर चुनाव आयोग (Election Commission) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पारदर्शी, तकनीकी रूप से उन्नत और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए आयोग इस बार कई नई पहल कर रहा है। सबसे बड़ा कदम है – हर मतदान केंद्र पर 25% अतिरिक्त EVM मशीनों की तैनाती।
मतदान प्रक्रिया में तकनीकी मजबूती
इस बार 1.75 लाख EVM यूनिट्स की व्यवस्था की गई है। इनमें शामिल हैं: Ballot Unit, Control Unit, VVPAT Machine, 25% Extra EVMs हर बूथ पर रिजर्व में रहेंगी। 35% अतिरिक्त VVPAT मशीनें भी उपलब्ध होंगी।
केवल ECIL की EVM होंगी इस्तेमाल
इस बार चुनाव में सिर्फ ECIL (Electronics Corporation of India Limited) की बनाई मशीनें प्रयोग होंगी। BEL (Bharat Electronics Limited) की मशीनें इस चुनाव में इस्तेमाल नहीं होंगी। ECIL इंजीनियरों की टीम जून 2025 तक सभी मशीनों की तकनीकी जांच पूरी करेगी।
हर वोट की पारदर्शिता सुनिश्चित
VVPAT के माध्यम से मतदाता खुद देख सकेगा कि उसका वोट सही जगह गया। इससे election transparency को नया बल मिलेगा। EVM की सीलिंग, टेस्टिंग और निगरानी में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा।
हर बूथ की होगी कड़ी निगरानी
जिला निर्वाचन अधिकारी (District Election Officers) और पुलिस अधीक्षकों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र, मशीन और प्रक्रिया की live surveillance और तकनीकी मॉनिटरिंग होगी। किसी भी स्तर पर चूक नहीं होने दी जाएगी, ऐसा दावा चुनाव आयोग का है।
बिहार चुनाव 2025 क्यों है खास?
राज्य में पहले EVM पारदर्शिता पर सवाल उठते रहे हैं?, इस बार आयोग की तैयारी दिखा रही है कि हर आशंका को पहले ही दूर किया जा रहा है। जनता को मिलेगा भरोसेमंद, शांतिपूर्ण और तकनीकी रूप से मजबूत चुनाव का अनुभव।