spot_img

Bihar Police News| बिहार पुलिस बनेंगी Digital Smart, मिलेंगे 25 हजार पुलिस अफसरों को लैपटॉप, स्मार्टफोन, 200 करोड़ होंगे खर्च

spot_img
- Advertisement -

Bihar Police News| बिहार पुलिस बनेंगी Digital Smart, मिलेंगे 25 हजार पुलिस अफसरों को लैपटॉप, स्मार्टफोन, 200 करोड़ होंगे खर्च| बिहार पुलिस का चेहरा और चरित्र बदलने की लगातार कोशिश तेज हो रही है। बिहार में बेहतर पुलिसिंग की कवायद (digital smart|DeshajTimes.Com)के बीच अब पूरे महकमे को आधुनिक प्रक्रिया से लैस करने की भी तैयारी हो रही है।

- Advertisement -

Bihar Police News| बेहतर पुलिसिंग का बड़ा फैसला

जहां, सरकार (25 thousand police officers of Bihar Police will get laptops and smartphones) ने एक बड़ा फैसला फिर से लिया है। इसमें, बिहार पुलिस को अब स्मार्ट बनाने की पूरी तैयारी है। जहां, जांच अधिकारियों को अब लैपटॉप और स्मार्टफोन दिए जाएंगें। इस पूरे स्मार्ट सिस्टम को अपडेट करने में सरकार पूरी दो सौ करोड़ खर्च करने जा रही है।

- Advertisement -

- Advertisement -

Bihar Police News| तलाशी, जब्ती और बयान दर्ज करने में पुलिस अधिकारियों को सहूलियत मिलेंगी

जानकारी के अनुसार, सरकार का यह बड़ा फैसला है। इसका मकसद पुलिस के सलीके कार्य को डिजिटल तौर पर संबल बनाना है। जहां, हाल ही में लागू  तीन नए कानूनों के धरातल पर उतरने में मदद मिलेंगी। तलाशी, जब्ती और बयान दर्ज करने में पुलिस अधिकारियों को सहूलियत मिलेंगी। साथ ही, तलाशी, जब्ती और बयान दर्ज करने में जिस वीडियोग्राफी को अनिवार्य कर दिया गया है उस दिशा में पुलिस के अधिकारी तीन कानून को डिजिटल तरीके से निबटा सकेंगे।

Bihar Police News| गृह विभाग अंतिम रूप देने में जुटा

बिहार सरकार ने इन नए कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पुलिस को आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराने का फैसला किया है। गृह विभाग इससे संबंधित प्रस्ताव को अंतिम रूप देने में जुटा है। जल्द ही इस पर मंत्रिपरिषद की स्वीकृति ली जाएगी। इसके बाद इससे संबंधित प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वर्तमान में पुलिस में अनुसंधान पदाधिकारियों की संख्या करीब 23 हजार है, जो वर्ष के अंत तक करीब 25 हजार होने का अनुमान है। राज्य के गृह विभाग ने इस संबंध में एक प्रस्ताव तैयार किया है। जल्द ही इसे कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में नौकरी का बंपर मौका! असेंबली और प्रोडक्शन के 100 पदों पर सीधी भर्ती, तुरंत पाएं ₹19000 की सैलरी

Bihar Police News| प्रोजेक्ट पर सरकार लगभग दो सौ करोड़ रुपए खर्च करेगी

इस योजना के तहत राज्य के लगभग 23 हजार जांच अधिकारियों को लैपटॉप और स्मार्टफोन दिए जाएंगे। साथ ही, डीएसपी रैंक के लगभग दो हजार सुपरविजन अधिकारियों को भी ये उपकरण दिए जाएंगे। इस पूरे प्रोजेक्ट पर सरकार लगभग दो सौ करोड़ रुपए खर्च करेगी।

यह भी पढ़ें:  Supaul Robbery सुपौल में रात 1:20 बजे ठेकेदार के घर घुसे 12 नकाबपोश! परिवार को बंधक बनाकर 65 लाख लूटे, इलाके में खौफ!

Bihar Police News| सभी आईओ को चरणबद्ध तरीके से लैपटॉप और स्मार्टफोन देने की योजना

डीएसपी रैंक के सुपरविजन अधिकारियों की संख्या भी करीब दो हजार है। इन्हें भी लैपटॉप और स्मार्टफोन देने की योजना है। इस पर करीब 200 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है। सभी आईओ को चरणबद्ध तरीके से लैपटॉप और स्मार्टफोन देने की योजना है। पहले चरण में दस हजार जांच पदाधिकारियों से शुरुआत की जाएगी। इसके बाद अन्य आईओ को लैपटॉप और स्मार्टफोन उपलब्ध कराए जाएंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर LoC पर सेना का बड़ा एक्शन, लश्कर का खूंखार कमांडर समेत 4 आतंकी बारूदी सुरंग में उड़े

Jammu Kashmir Terrorist: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना ने बड़ी आतंकी साजिश नाकाम की है। नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर समेत चार आतंकी बारूदी सुरंग #JammuKashmirNews,#PoonchTerroristAttack,#LashkarETaiba

चौंकाने वाला खुलासा! मुजफ्फरपुर में ‘डिजिटल अरेस्ट’ से लाखों की ठगी, इराक तक जुड़े तार, मास्टरमाइंड दबोचा |बड़े अंतरराज्यीय साइबर गिरोह बेपर्द

Muzaffarpur Cyber Crime: मुजफ्फरपुर साइबर पुलिस ने 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। यूपी से मास्टरमाइंड टिपू कुशवाहा गिरफ्तार हुआ #MuzaffarpurCyberCrime,#DigitalArrestFraud,#BiharPolice

त्योहारों से पहले बिहार में हड़कंप! खाद्य विभाग ने दुकानों पर मारा छापा, लाखों की मिठाई बर्बाद, लाइसेंस भी छीने

Bihar Food Safety: बिहार में खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्योहारों से पहले व्यापक अभियान चलाया है। पटना में कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर लाखों रुपये की एक्सपायरी मिठाई और दूषित खाद्य #BiharFoodSafety,#PatnaRaids,#FoodAdulteration

Darbhanga Durga Puja दुर्गा पूजा पर बड़ी खबर: दरभंगा प्रक्षेत्र DIG मनोज कुमार तिवारी का कड़ा फरमान! मधुबनी समस्तीपुर- दरभंगा में हाई अलर्ट| पढ़िए...

Darbhanga Durga Puja: दरभंगा प्रक्षेत्र के डीआईजी मनोज कुमार तिवारी ने दुर्गा पूजा को लेकर दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी जिलों में हाई अलर्ट जारी किया है। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने क #DarbhangaDurgaPuja,#BiharPolice,#ManojTiwariDIG