राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर कोरोना से जुड़ी हुई आ रही है जहां, बेउर जेल में सजा काट रहे चालीस कैदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस वार्ड को 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया है।
यह जानकारी जेल सुप्रीटेंडेंट ने दी है। बिहार में लगातार कोरोना संक्रमण के आंकड़ों में इजाफा हो रहा है। रविवार के बाद सोमवार को भी पटना में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कल पटना में 80 नए मरीजों की पहचान हुई है। वहीं बड़ी खबर सामने आई है कि मंगलवार को बेउर जेल के 40 कैदी पॉजिटिव हो गए हैं।
बिहार के सबसे मशहूर बेउर जेल में कोरोना के इस कहर से हड़कंप मचा है। जेल में हत्या, लूट, रंगदारी जैसे अपराध के आरोप में बंद चालीस कैदी के कोरोना की चपेट में आने से स्थिति काफी नाजुक हो गई है। अन्य कैदियों को बचाने की मुहिम तेज कर दी गई। कोरोना पॉजिटिव पाए गए सभी कैदियों को एक ही वार्ड में 24 घंटा के लिए सील किया गया है।
एक साथ इतनी संख्या में कोरोना के मरीज पाए जाने के बाद जेल में हड़कंप है। फिलहाल, विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। वहीं, कोरोना के इस ब्लास्ट के बाद वार्ड को 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। यह जानकारी बेउर जेल के जेल सुप्रीटेंडेट ने दी है। जेल प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए जेल प्रशासन के कर्मचारी, अधिकारी और अन्य कैदियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है।
जानकारी के अनुसार, बिहार में लगातार कोरोना संक्रमण के आंकड़ों में इजाफा हो रहा है। राजधानी पटना में लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। रविवार के बाद सोमवार को पटना में 80 नए मरीजों की पहचान हुई। अब मंगलवार को बेउर जेल के 40 कैदी पॉजिटिव हाे गए।