spot_img

बिहार में 24 घंटे के भीतर 5 Murder, पटना से दरभंगा और समस्तीपुर तक सनसनी

spot_img
- Advertisement -

बिहार में बीते 24 घंटे के भीतर 6 अलग-अलग हत्याओं ने राज्य में सनसनी मचा दी है। इन हत्याओं ने पटना से लेकर पूर्णिया, दरभंगा, और समस्तीपुर तक के इलाकों को दहला दिया है, और इसके साथ ही कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

- Advertisement -

पटना: बर्थडे पार्टी में 11वीं के छात्र की हत्या

राजधानी पटना के एसकेपुरी इलाके में 11वीं कक्षा के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात गांधी नगर में एक घर में उस समय हुई जब बर्थडे पार्टी मनाई जा रही थी। अपराधियों ने मौके पर पहुंचकर छात्र को गोलियों से भून दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

- Advertisement -

पूर्णिया: मां ने अपनी दो मासूम बेटियों की हत्या की

पूर्णिया जिले के अमौर थाना इलाके से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक मां ने अपनी दो मासूम बेटियों को गला दबाकर मार डाला। पुलिस को महिला के घर से उसके नाबालिग प्रेमी की लाश भी मिली है। आरोप है कि महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर दोनों बेटियों को मौत के घाट उतारा और फिर प्रेमी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna Revenue News: राजस्व विभाग का बड़ा एक्शन! 8 अधिकारियों पर हुई सख्त कार्रवाई, जानें क्या है पूरा मामला?

समस्तीपुर: शिक्षिका की हत्या

समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय इलाके में एक सरकारी शिक्षिका की जमीन विवाद के चलते हत्या कर दी गई। मंगलवार की सुबह पांच बदमाशों ने शिक्षिका के घर में घुसकर उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। इस घटना में शिक्षिका का ससुर किसी तरह छिपकर बच निकला। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।


दरभंगा: दवा दुकानदार की हत्या

दरभंगा के मनीगाछी इलाके में एक दवा दुकानदार की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक का शव कनोखर रेलवे गुमटी के पास एक ईंट भट्टे में पाया गया। पुलिस हत्या की जांच कर रही है, लेकिन हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मृतक की पत्नी ने किसी से भी दुश्मनी होने से इनकार किया है।


पश्चिम चंपारण: महिला की गला दबाकर हत्या

पश्चिम चंपारण जिले के चनपटिया स्थित मुसहरी गांव में एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। महिला के पिता ने उसके ससुर, पति और अन्य ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को बैरिया पुलिस के चेकिंग के दौरान कार से बरामद किया। कार में महिला का देवर, उसका दोस्त, और ड्राइवर सवार थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


इन हत्याओं ने बिहार में अपराध की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पुलिस हर मामले की जांच में जुटी हुई है, लेकिन यह घटनाएं प्रदेश की कानून व्यवस्था की चुनौतियों को उजागर कर रही हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar IAS Promotion News: बिहार में बड़ा प्रशासनिक बदलाव: 16 BAS अधिकारी बने IAS, क्या बदलेगा राज्य का चेहरा?

बिहार सरकार ने 16 BAS अधिकारियों को IAS में पदोन्नति दी है। केंद्र सरकार और UPSC की मंजूरी के बाद ये अधिकारी 2025 बैच का हिस्सा होंगे। इस फैसले से राज्य के प्रश#BiharIAS,#IASPromotion,#BiharNews

Bihar E-Challan News: बड़ी राहत! बिहार में ई-चालान पर आधी छूट, जानें कब और कैसे होगा निपटारा

बिहार परिवहन विभाग सितंबर में सभी जिलों में वन-टाइम सेटलमेंट कैंप लगाएगा। लंबित ई-चालानों पर 50% तक की छूट मिलेगी, लेकिन सुनवाई सिर्फ चालान जारी करने वाले जिले#BiharEChallan,#TransportDepartment,#ChallanDiscount

Darbhanga News: दरभंगा में यूट्यूबर पर FIR! दरभंगा MLA- BJP अध्यक्ष और CM पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना पड़ा महंगा, ...

दरभंगा में एक यूट्यूबर ने मुख्यमंत्री और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पर अमर्यादित टिप्पणी कर वीडियो प्रसारित किया। पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर ली है, जिससे आरोप#DarbhangaNews,#BiharPolitics,#YouTuberFIR

Bhagalpur Vikramshila Setu News: विक्रमशिला सेतु पर आवागमन को लेकर बड़ी खबर! क्या पुल सुरक्षित है? आईआईटी पटना ने दी जानकारी

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर हल्के वाहनों के परिचालन को लेकर फैले भ्रम को दूर कर दिया गया है। आईआईटी पटना और पुल निर्माण निगम ने इसे सुरक्षित बताया है।#BhagalpurNews,#VikramshilaSetu,#BiharBridge