back to top
10 सितम्बर, 2024
spot_img

Bihar IAS Transfer : Bihar Election से पहले बड़ा कदम! बिहार में 6 IAS अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

Bihar IAS Transfer 2025: बिहार में बड़ा प्रशासनिक बदलाव! 6 बड़े अफसरों का तबादला, चुनावी मौसम में सियासी सुगबुगाहट तेज। बिहार में प्रशासनिक फेरबदल! 6 IAS अफसरों को नई जिम्मेदारी। Bihar Election 2025 से पहले बड़ा कदम! 6 IAS अधिकारियों का तबादला, IAS कार्तिकेय धनजी और नंदेश्वर लाल को मिली नई जिम्मेदारी। जानें किसे कहां भेजा गया। बक्सर DM से लेकर सचिव तक, जानें किस अफसर को मिली कौन सी कुर्सी। स्वास्थ्य विभाग से लेकर गन्ना उद्योग तक बदले अफसर – पढ़ें देशज टाइम्स की पूरी रिपोर्ट

Bihar IAS Transfer 2025: बिहार में 6 IAS अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

पटना, देशज टाइम्स। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राज्य सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल (IAS Transfer in Bihar) किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, 6 IAS अधिकारियों का तबादला किया गया है। सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां तुरंत प्रभाव से संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

ग्रामीण वोट बैंक और किसानों की नाराजगी

राजनीतिक हलकों में इस बदलाव को चुनावी रणनीति से जुड़ा कदम माना जा रहा है। जल संसाधन, स्वास्थ्य और गन्ना उद्योग जैसे अहम विभागों में अधिकारियों की तैनाती सीधे तौर पर ग्रामीण वोट बैंक और किसानों की नाराजगी को साधने की कोशिश समझी जा रही है।

यह भी पढ़ें:  Bihar के शिक्षकों में मचेगा घमासान? कौन होगा सीनियर – BPSC शिक्षक या विशिष्ट शिक्षक? प्रधान शिक्षक-प्रधानाध्यापक पर भी पेच –पढ़िए क्यों टंगी शिक्षकों की प्रमोशन और वेतन पर तलवार!

IAS ट्रांसफर लिस्ट 2025 (Bihar IAS Transfer List)

1. बी. कार्तिकेय धनजी (IAS 2008 बैच)

नई जिम्मेदारी – सचिव, लघु जल संसाधन विभाग बनाए गए हैं। पहले पद – सचिव, गन्ना उद्योग विभाग में थे। महत्व – ग्रामीण इलाकों में जल संसाधन चुनावी मुद्दा बन सकता है।

2. छिड़ीड़ भूटिया

नई जिम्मेदारी – अपर सचिव, स्वास्थ्य विभाग बनाएं गए हैं।

3. यशपाल मीना (पूर्व डीएम, वैशाली)

नई जिम्मेदारी – अपर सचिव, स्वास्थ्य विभाग बनाएं गए हैं। महत्व – चुनावी मौसम में स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने का लक्ष्य है।

यह भी पढ़ें:  Bihar में पहली बार! परंपरा और तकनीक का संगम –6 शहरों में बनेगा आधुनिक LPG श्मशान गृह

4. रजनीश कुमार सिंह

नई जिम्मेदारी – निबंधक, सहयोग समिति बनाएं गए हैं।

5. अंशुल अग्रवाल (IAS 2016 बैच)

नई जिम्मेदारी – निबंधन महानिरीक्षक और उत्पाद आयुक्त बने। पहले पद – डीएम, बक्सर थे। महत्व – बक्सर से हटाना और नई भूमिका देना चुनावी और प्रशासनिक संतुलन की तैयारी मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Assembly Elections चुनावी कांव-कांव | पहली बार इतने बड़े बदलाव–इस बार 12,817 नए बूथ, हर केंद्र पर लाइव वेबकास्टिंग, दरभंगा प्रमंडल समेत जानिए आपके जिले में कितने बूथ बने

6. नंदेश्वर लाल

नई जिम्मेदारी – प्रधान सचिव, गन्ना उद्योग विभाग मिला है। पहले पद – सचिव, खान एवं भूतत्व विभाग पर थे। महत्व – गन्ना उद्योग किसानों और चीनी मिल इलाकों से सीधे जुड़ा विभाग है, जिसका सीधा असर चुनावी समीकरणों पर पड़ सकता है।

प्रशासनिक संतुलन और चुनावी समीकरण दोनों

गन्ना उद्योग और जल संसाधन पर तैनातियां किसानों को साधने का प्रयास हैं। स्वास्थ्य विभाग में बदलाव से सरकार चुनाव से पहले मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को दुरुस्त करना चाहती है। बक्सर से डीएम का हटना प्रशासनिक संतुलन और चुनावी समीकरण दोनों से जुड़ा हुआ माना जा रहा है।

जरूर पढ़ें

August में कितने ‘ विफ़ल ‘, कितने ‘ सफ़ल ‘ ? हर एंगल पर Darbhanga SSP Jagunatharaddi Jalaraddi की पैनी नज़र, आगे ‘ चुनाव...

प्रभाष रंजन, दरभंगा | वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा जगन्नाथ रेड्डी के द्वारा अगस्त माह...

Darbhanga में महिलाओं के लिए बड़ा कदम, One Stop Center का राज्य महिला आयोग रश्मि रेखा सिन्हा ने किया निरीक्षण, कहा — संवेदनशीलता और...

दरभंगा। राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती रश्मि रेखा सिन्हा ने समाहरणालय परिसर स्थित...

Darbhanga में तीसरा राजस्व शिविर शुरू, जमाबंदी पंजी वितरण जारी, त्रुटिपूर्ण आवेदन सुधारने का मौका

जाले, दरभंगा। प्रखंड क्षेत्र की पंचायतों में तीसरा राजस्व शिविर बुधवार को आयोजित किया...

Darbhanga में रातोंरात 3 घरों में चोरी, हड़कंप, परिवारों में डर और Police Alert, सोना-चांदी और… पढ़िए पूरी रिपोर्ट

जाले, दरभंगा। कछुआ पंचायत के वार्ड पांच, छह और सात स्थित मलिकपुर गांव में...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें