spot_img

Land For Job Case: Lalu Prasad, Tejashwi समेत 8 को समन, चौंकाने वाला नाम Tej Pratap Yadav

spot_img
- Advertisement -

Land For Job Case: Lalu Prasad, Tejashwi समेत 8 को समन, चौंकाने वाला नाम Tej Pratap Yadav (Land For Job Case| DeshajTimes.Com) Lalu Prasad, Tejashwi समेत 8 को समन, चौंकाने वाला नाम Tej Pratap Yadav)|

- Advertisement -

- Advertisement -

स्पेशल जज विशाल गोगने ने

जहां, दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट आज लैंड फॉर जॉब मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पहली पूरक चार्जशीट पर संज्ञान लेते (8 people including Lalu Prasad, Tejashwi summoned in Land For Job case) हुए स्पेशल जज विशाल गोगने ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव यादव, तेजस्वी समेत सात आरोपी को कोर्ट में सात अक्टूबर को पेश होने के लिए समन जारी किया है। इसमें सबसे चौंकाने वाला नाम लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप का है जिन्हें पहली बार समन भेजा गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  नौकरी के नाम पर बंधक बनाकर धकेली जा रही थीं देह व्यापार में! बिहार पुलिस ने 12 लड़कियों को बचाया |गिरोह का पर्दाफाश| पढ़िए - खुलासा जानकारी और कौन अपराधी?

मामला 2004 से 2009 साल का है। उस दौरान

जानकारी के अनुसार, मामला 2004 से 2009 साल का है। उस दौरान लालू यादव यूपीए सरकार में रेल मंत्री थे। उनके कार्यकाल में रेलवे ग्रुप डी के पदों पर कई लोगों को नियमों की अवहेलना करते हुए नौकरी दी गई थी। इसकी एवज में आरोप है कि लालू परिवार और करीबियों के नाम पर जमीनें लिखवाई गई थीं।

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से तेज प्रताप यादव को पहली बार समन

जानकारी के अनुसार, इसी रेलवे में जमीन के बदले नौकरी देने के मामले (लैंड फॉर जॉब केस) में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के दूसरे बेटे तेज प्रताप यादव को भी इस बार समन भेजा गया है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने तेज प्रताप यादव को पहली बार समन भेज कर पेशी का आदेश दिया है।

यह भी पढ़ें:  कलश यात्रा में बिजली का झटका, दो की मौत! प्रशासन ने तुरंत दिए 8 लाख रुपये, जानें पूरा मामला

मामले की अगली सुनवाई 7 अक्टूबर को होगी

ईडी की सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए बुधवार को यह आदेश जारी किया गया। अदालत ने लालू यादव, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप समेत सभी आठ आरोपियों को समन भेजा है। मामले की अगली सुनवाई 7 अक्टूबर को होगी।

लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, अखिलेश्वर सिंह समेत ये हैं अन्य नाम

कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, अखिलेश्वर सिंह, किरण देवी, हजारी प्रसाद राय, संजय राय और धर्मेंद्र सिंह को समन जारी किया है। इससे पहले कोर्ट ने 17 अगस्त को फैसला सुरक्षित रख लिया था।

ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर ने कहा था

ईडी ने छह अगस्त को पहली पूरक चार्जशीट को दाखिल किया था। इसमें 11 लोगों को आरोपी बनाया है। साथ ही 96 दस्तावेजों को साक्ष्य के रूप में पेश किया गया है। पूर्व में 6 जुलाई को सुनवाई के दौरान ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर ने कहा था कि यह मामला काफी संवेदनशील है। उन्होंने कोर्ट को भरोसा दिया था कि ईडी तय समय पर आरोप-पत्र दाखिल करेगा।

कोर्ट ने 27 जनवरी को ईडी की चार्जशीट पर संज्ञान लिया था

जानकारी के अनुसार, सात मार्च को कोर्ट ने ईडी के मामले में राबड़ी देवी, मीसा भारती, हीमा यादव और ह्रदयानंद चौधरी को नियमित जमानत दी थी। इस मामले में कोर्ट ने 27 जनवरी को ईडी की चार्जशीट पर संज्ञान लिया था। 9 जनवरी को ईडी ने इस मामले में पहली चार्जशीट को दाखिल किया था। ईडी ने इस मामले में अमित कात्याल को गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें:  Bihar Cabinet Meeting बिहार में बड़ा बदलाव! अब कैबिनेट के फैसले खुद बताएंगे CM सम्राट चौधरी, जानिए क्यों

कोर्ट ने 22 सितंबर 2023 को सीबीआई की ओर से

ईडी से पहले सीबीआई ने केस दर्ज किया था। सीबीआई से जुड़े मामले में कोर्ट ने चार अक्टूबर 2023 को बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को जमानत दी थी। कोर्ट ने 22 सितंबर 2023 को सीबीआई की ओर से दाखिल दूसरी चार्जशीट पर संज्ञान लिया था।

सात अक्टूबर 2022 को लैंड फॉर जॉब मामले में

तीन जुलाई 2023 को सीबीआई ने पूरक चार्जशीट को दाखिल किया था। कोर्ट ने 27 फरवरी 2023 को इन तीनों आरोपितों समेत सभी आरोपितों के खिलाफ दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लिया। सात अक्टूबर 2022 को लैंड फॉर जॉब मामले में सीबीआई ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती समेत 16 आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट को दाखिल किया था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर LoC पर सेना का बड़ा एक्शन, लश्कर का खूंखार कमांडर समेत 4 आतंकी बारूदी सुरंग में उड़े

Jammu Kashmir Terrorist: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना ने बड़ी आतंकी साजिश नाकाम की है। नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर समेत चार आतंकी बारूदी सुरंग #JammuKashmirNews,#PoonchTerroristAttack,#LashkarETaiba

चौंकाने वाला खुलासा! मुजफ्फरपुर में ‘डिजिटल अरेस्ट’ से लाखों की ठगी, इराक तक जुड़े तार, मास्टरमाइंड दबोचा |बड़े अंतरराज्यीय साइबर गिरोह बेपर्द

Muzaffarpur Cyber Crime: मुजफ्फरपुर साइबर पुलिस ने 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। यूपी से मास्टरमाइंड टिपू कुशवाहा गिरफ्तार हुआ #MuzaffarpurCyberCrime,#DigitalArrestFraud,#BiharPolice

त्योहारों से पहले बिहार में हड़कंप! खाद्य विभाग ने दुकानों पर मारा छापा, लाखों की मिठाई बर्बाद, लाइसेंस भी छीने

Bihar Food Safety: बिहार में खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्योहारों से पहले व्यापक अभियान चलाया है। पटना में कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर लाखों रुपये की एक्सपायरी मिठाई और दूषित खाद्य #BiharFoodSafety,#PatnaRaids,#FoodAdulteration

Darbhanga Durga Puja दुर्गा पूजा पर बड़ी खबर: दरभंगा प्रक्षेत्र DIG मनोज कुमार तिवारी का कड़ा फरमान! मधुबनी समस्तीपुर- दरभंगा में हाई अलर्ट| पढ़िए...

Darbhanga Durga Puja: दरभंगा प्रक्षेत्र के डीआईजी मनोज कुमार तिवारी ने दुर्गा पूजा को लेकर दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी जिलों में हाई अलर्ट जारी किया है। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने क #DarbhangaDurgaPuja,#BiharPolice,#ManojTiwariDIG