बिहार में आज एक बड़ा ट्रेन हादसा होने से बच गया। भागलपुर से आनंद विहार जा रही गरीब रथ मोकामा के पास ममरखाबाद हॉल्ट पर बेपटरी होने से बच गई।
जिसके बाद ट्रॉली ट्रेन के इंजन के साथ घसीटती रही। इंजन के ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। वहीं दूसरी तरफ मोकामा के पास ही पाटलीपुत्र एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया। जिसके कारण ट्रेन लगभग 20 मिनट तक रुकी रही। गरीब रथ के ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराने की घटना ममरखाबाद हॉल्ट की बताई गई है।






यहां पर प्लेटफॉर्म निर्माण का काम चल रहा है, जिसको लेकर यहां ट्रैक्टर की ट्रॉली पर मिट्टी लायी गयी थी। इस दौरान ट्रॉली को वहीं पटरी पर छोड़कर चालक ट्रैक्टर लेकर चला गया था। जब ट्रेन तेजी से यहां पहुंची तो वह ट्रॉली से टकरा गई और यह हादसा हो गया। पढ़िए पूरी खबर
ट्रेन पटरी पर खड़े एक ट्रैक्टर की ट्रॉली से टकरा गई। इसके बाद ट्रॉली ट्रेन के इंजन के साथ घसीटती रही। इंजन के ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका।
मोकामा स्टेशन के पास ममरखाबाद हॉल्ट पर प्लेटफार्म निर्माण कार्य चल रहा है। हॉल्ट पर मिट्टी भराई का काम चल रहा है। मिट्टी लेकर पहुंचे ट्रैक्टर चालक ने मिट्टी भरे ट्रॉली को रेलवे ट्रैक पर छोड़ दिया था। इसी दौरान गरीब रथ वहां पहुंच गई और मिट्टी भरे ट्रॉली से टकरा गई। ट्राली करीब 500 मीटर तक ट्रेन में फंसी रही। इंजन के ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। झटका लगने पर इंजन से ट्रॉली अलग हो गयी।
ड्राइवर के इमरजेंसी ब्रेक लगाने से ट्रेन में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। करीब आधे घंटे तक गरीब रथ पंडारक स्टेशन के आउटर सिग्नल पर खड़ी रही। बाद में तकनीकी जांच के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। इस बीच ट्रैक्टर चालक ट्रॉली लेकर फरार हो गया।
दूसरी तरफ मोकामा के पास ही पाटलिपुत्र एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया। इस कारण ट्रेन लगभग 20 मिनट तक रुकी रही। क्यूल से दूसरा इंजन आने के बाद पटना से हटिया जा रही पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन को रवाना किया गया। इस दौरान रेल यात्री परेशान दिखे।








