back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 22, 2026
spot_img

बिहार में शुक्रवार हादसों पर सवार : सीवान, सीतामढ़ी, हाजीपुर, भागलपुर हर तरफ अलग-अलग हादसों में 10 की मौत

spot_img
- Advertisement -

बिहार में शुक्रवार हादसों का दिन रहा। अलग-अलग घटनाओं में कुल 10 लोगों की जान चली गई। गोपालगंज में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

सीवान में भी अलग-अलग इलाकों में सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। हाजीपुर में एक, भागलपुर में दो और सीतामढ़ी में एक शख्स की हादसे में मौत हो गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गोपालगंज में सड़क दुर्घटना में हुई तीन लोगों की मौत पर शोक संवेदना भी व्यक्त की है।

- Advertisement -

सीतामढ़ी के सुरसंड प्रखंड के भिट्ठा गोपी के पास तेज रफ्तार हाइवा ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरे की हालत नाकुज बनी हुई है।

यह भी पढ़ें:  Vaishno Devi Yatra: वैष्णो देवी यात्रा पर ब्रेक...नवरात्रि में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, श्राइन बोर्ड ने रोकी यात्रा

हाजीपुर में दाउदनगर के रहने वाले एक डाककर्मी को अनियंत्रिक ट्रक ने रौंद डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। भागलपुर के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के अलीनगर वेलनेस सेंटर के पास शुक्रवार की सुबह में कार के धक्के से एक किसान की मौत हो गई, जबकि भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने यात्रियों से भरी बस में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें बस चालक की मौत हो गई और कई यात्री घायल हो गए।

सीवान में गुरुवार की देर रात अलग-अलग जगहों पर सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। बसंतपुर थाना क्षेत्र के कोडर गांव के पास अनियंत्रित बाइक की ठोकर से 55 वर्षीय अमेरिका राय की मौत हो गई। वहीं, 32 वर्षीय बबलू कुमारसराय ओपी थाना क्षेत्र के सहलौर में ट्रैक्टर की चपेट में आ गया, जिसकी इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बड़हरिया थाना क्षेत्र में भी सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई।

गोपालगंज में अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र के बथना कुट्टी स्थित बथना बाजार के पास की है। तीनों युवक तिलक समारोह में जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें रौंद डाला। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारतीय बाजार में आ रही हैं दमदार 7 Seater Hybrid SUV गाड़ियां: जानें कब और क्या मिलेगा खास

7 Seater Hybrid SUV: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इन दिनों हाइब्रिड गाड़ियों का जलवा...

Android यूजर्स के लिए WiFi Password साझा करने का सबसे आसान तरीका

WiFi Password: अब अपने Android फोन से वाईफाई पासवर्ड शेयर करना बेहद आसान हो...

IPL के बीच लंदन जाने की मांग पर विराट कोहली ने खुद बताई सच्चाई: अफवाह या सच?

Virat Kohli: क्रिकेट जगत में विराट कोहली का नाम सिर्फ रनों से ही नहीं,...

Madhubani News: मधुबनी- जयनगर के बिजली विभाग के इंजीनियर मनोज रजक पर गिरी गाज, Disproportionate Assets Case में निलंबित, नेपाल तक फैला काली...

Disproportionate Assets Case: करोड़ों की अकूत संपत्ति का खुलासा विगत दिनों, आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू)...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें