spot_img

Bihar Teacher News: शिक्षा जगत में रातों को चल रहा था ‘ गंदा खेल ‘…और महिला शिक्षकों के ‘कृष्ण’ बने ACS Siddhartha…बचाई लाज

spot_img
- Advertisement -

Bihar Teacher News: शिक्षा विभाग से एक शर्मनाक खबर आ रही है। महिला शिक्षकों की रातों की नींद उड़ गई थी कि कहीं गंदा फोन ना आ जाए। उठाना भी मुश्किल। ना उठाऊं तो भी मुश्किल।

- Advertisement -

फोन करके गंदी हरकत करने वाला कोई और नहीं, BEO थे

आखिर, फोन करके गंदी हरकत करने वाला कोई और नहीं, BEO थे। इनकी हरकतों ने महिला शिक्षकों के जीवन को तंग-तबाह कर दिया था। महिला शिक्षिकाओं से छेड़छाड़ और पैसों की डिमांड के रातों को चल रहे इस ‘ गंदा खेल ‘ का अंत हुआ। महिला शिक्षकों के लिए ‘कृष्ण’ बनकर सामने आए ACS Siddhartha…और BEO अंजय कुमार की कुर्सी चली गई।

- Advertisement -

कृष्ण बनें ACS एस सिद्धार्थ, बचाई लाज 

बिहार शिक्षा विभाग में एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। ठाकुरगंज के प्रभारी बीईओ (BEO) अंजय कुमार को महिला शिक्षकों को रात में फोन करने और पैसों की वसूली जैसे गंभीर आरोपों के चलते पद से हटा दिया गया है। यह फैसला अपर मुख्य सचिव (ACS) एस सिद्धार्थ ने शिक्षकों की शिकायत के आधार पर लिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में युवती से सालभर दुष्कर्म! प्रेग्नेंट होने पर किया अगवा- दिया जहरीला इंजेक्शन | पढ़िए - वारदात यहीं नहीं रुकी?

महिला शिक्षकों से अनुचित व्यवहार और देर रात कॉल का आरोप

शिक्षक समाज ने आरोप लगाया कि अंजय कुमार ने महिला शिक्षिकाओं की व्यक्तिगत जानकारी लेकर उन्हें रात में फोन किया और अनुचित मंशा से परेशान किया। इस व्यवहार से शिक्षकों में भय और असंतोष का माहौल बन गया था।

यह भी पढ़ें:  Bihar JDU Varanasi! बिहार के मंत्री निशांत कुमार 1 नवंबर को वाराणसी में, यूपी में जदयू की नई रणनीति

निरीक्षण के दौरान करते थे धन वसूली, शिक्षकों पर बनाते थे दबाव

शिक्षकों ने बताया कि अंजय कुमार निरीक्षण के दौरान बिना ठोस कारण के डराते-धमकाते थे। निरीक्षण के बाद स्पष्टीकरण पत्र भेजकर शिक्षकों को कार्यालय बुलाया जाता था, जहां कथित तौर पर धन की मांग की जाती थी। कुछ शिक्षक तो नियमित रूप से कार्यालय में बैठते थे, ताकि वसूली का काम चल सके।

पूर्व में भी अंजय कुमार पर लग चुके हैं भ्रष्टाचार के आरोप

यह पहली बार नहीं है जब अंजय कुमार पर आरोप लगे हों। वह पूर्व में खनन विभाग में प्रतिनियुक्त थे, जहां भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आए थे। सहकारिता विभाग में कार्यरत रहने के दौरान जिला पदाधिकारी ने जांच के आदेश भी दिए थे।

यह भी पढ़ें:  बिहार की सड़कों पर खर्च होंगे 1.64 लाख करोड़! 2424 KM का होगा कायाकल्प, जानें कौन से प्रोजेक्ट शामिल

8 अप्रैल की बैठक में शिक्षकों से करनी पड़ी माफी

जानकारी के अनुसार, 8 अप्रैल को आयोजित एक बैठक में अंजय कुमार ने अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया, जिसके बाद शिक्षकों ने विरोध जताया। उन्हें बैठक के दौरान ही शिक्षकों से माफी मांगनी पड़ी।

एसीएस ने तुरंत लिया संज्ञान, पद से हटाया गया

शिक्षकों की गंभीर शिकायतों के बाद एसीएस एस सिद्धार्थ ने पत्रांक-277, दिनांक 21 फरवरी 2025 के आलोक में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पद से अंजय कुमार को मुक्त कर दिया।

अब उनके स्थान पर प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी अवधेश कुमार शर्मा को अतिरिक्त प्रभार (वित्तीय अधिकार सहित) सौंपा गया है। विभाग ने निर्देश दिया है कि 24 घंटे के भीतर कार्यभार ग्रहण किया जाए।

शिक्षक समाज की मांग – ईमानदार अधिकारी की हो नियुक्ति

शिक्षकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि ठाकुरगंज की शिक्षा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए किसी योग्य और ईमानदार अधिकारी की नियुक्ति की जाए, ताकि विद्यालयों में शैक्षणिक माहौल पुनः स्थापित हो सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics ‘श्रीराम को सरकारी लाभार्थी बताना अहंकार की पराकाष्ठा’, CM सम्राट पर प्रशांत किशोर का BJP पर सबसे बड़ा हमला!

Bihar Legislative Council Election: जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के भगवान श्रीराम संबंधी बयान पर बीजेपी को घेरा है। उन्होंने इसे राजन #BiharLegislativeCouncilElection,#PrashantKishor,#SamratChoudhary

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 श्रद्धालुओं की मौत से हाहाकार!

West Bengal Stampede: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण भगदड़ मच गई, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और चीफ सेक्रेट्री मनोज अग्रवाल #WestBengalStampede,#KolkataDurgaPuja,#ChorbaganTragedy

RJD MP सुधाकर सिंह का बड़ा ऐलान! सरकारी अफसरों की मनमानी अब नहीं चलेगी, इस WhatsApp नंबर पर भेजें शिकायत

Bihar Government Officials: बक्सर के RJD सांसद सुधाकर सिंह ने बिहार के सरकारी अधिकारियों के 'अमानवीय व्यवहार' पर लगाम लगाने के लिए एक WhatsApp नंबर जारी किया है। आम लोग अब DM-SP समेत अन्य #BiharNews,#SudhakarSingh,#RJD

दरभंगा में भयावह हादसा: सोते हुए सांप ने डसा, मौत के बाद परिजनों का फूटा गुस्सा!

Bihar Snake Bite: दरभंगा जिले के घनश्यामपुर में सांप के डसने से 50 वर्षीय शंभु महतो की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर समय पर उचित उपचार मिलत #BiharSnakeBite,#DarbhangaNews,#MedicalNegligence