back to top
23 जुलाई, 2024
spot_img

Bihar News| 13 लाख का धान घोटालेबाज प्रखंड कृषि पदाधिकारी, हर माह कटेंगे सैलरी से 30 हजार, बड़ी कार्रवाई

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

Bihar News| 13 लाख का घोटालेबाज प्रखंड कृषि पदाधिकारी, हर माह कटेंगे सैलरी से 30 हजार, बड़ी कार्रवाई| (Action against scamster BAO of Begusarai, thirty thousand rupees will be deducted from salary every month)|

कपिल कुमार 13 लाख 99 हजार रुपए के धान घोटाले में

बेगूसराय के मटिहानी प्रखंड के प्रखंड कृषि पदाधिकारी (बीएओ) कपिल कुमार 13 लाख 99 हजार रुपए के धान घोटाले में बुरी तरह लथपथ हो गए हैं। कृषि विभाग ने कपिल कुमार पर बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने राशि की वसूली का आदेश दिया है। इसके तहत उनके वेतन से प्रतिमाह तीस हजार की कटौती होगी।

औरंगाबाद के कुटुम्बा प्रखंड के अंबा छक्कनबाग क्रय केंद्र के

जानकारी के अनुसार, औरंगाबाद के कुटुम्बा प्रखंड के अंबा छक्कनबाग क्रय केंद्र के प्रभारी रहते हुए उन्होंने निर्धारित मात्रा से कम धान मिलरों को उपलब्ध कराया था। विभाग ने कपिल की भविष्य में प्राेन्नति और एक वेतनवृद्धि पर भी रोक लगा दी है। साथ ही, कपिल के खिलाफ निंदन की भी कार्रवाई की गयी है।

डीएम ने बीएओ के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था

2014 में औरंगाबाद के डीएम ने बीएओ के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। मिलरों को 101754.76 क्विंटल धान उपलब्ध कराना था, लेकिन बीएओ ने मात्र 1686 क्विंटल धान ही उपलब्ध कराया। इस घोटाले का खुलासा होने के बाद बीएओ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई और उन्हें जेल भेजा गया।

 इसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई

बाद में, हाई कोर्ट के आदेश पर उन्हें जमानत पर रिहा किया गया। जेल से आने के बाद उन्हें निलंबनमुक्त किया गया। फिर उन्होंने गया संयुक्त निदेशक के कार्यालय में योगदान दिया। वर्ष 2023 में जांच में आरोप प्रमाणित पाया गया। उनका शोकॉज का जवाब भी स्वीकार योग्य नहीं पाया गया। इसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

जरूर पढ़ें

BIG NEWS @Darbhanga में भीषण बाइक हादसा, थानाध्यक्ष के बेटे की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

बहेड़ी, दरभंगा। बहेड़ी-लहेरियासराय मुख्य सड़क पर समधपुरा पुल के पास बीती देर रात दो...

Darbhanga के बिरौल में व्यापारी बाप-बेटे पर जानलेवा हमला! पीट-पीटकर किया जख्मी, इलाके में हड़कंप

बिरौल, दरभंगा। बिरौल थाना क्षेत्र के सुपौल से मंगलवार की शाम एक सनसनीखेज घटना...

Darbhanga के Singhwara @घर में घुसे चोर… दिखाया चाकू, बेटी ने बंद किया दरवाजा – फिर उड़ाया 3 लाख का सामान, Darbhanga Police अलर्ट...

सिंहवाड़ा, दरभंगा। बनौली पंचायत के धनकौल गांव में सोमवार की रात पूर्व सैनिक लाल...

BIG NEWS @ Darbhanga में वज्रपात से 2 महिलाओं की मौत! मासूम बच्चे समेत कई लोग घायल

आंचल कुमारी, कमतौल, दरभंगा। जिले में मंगलवार की शाम तेज बारिश के साथ गिरे...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें