back to top
11 नवम्बर, 2024
spot_img

DSP Murali Manohar Manjhi…’ पत्नी-बच्चे मालामाल’, रिटार्यमेंट के बाद भी ‘ चैन ‘ नहीं….

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

DSP मुरली मनोहर मांझी पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी है। पत्नी-बच्चों के नाम पर करोड़ों की संपत्ति का खुलासा होने की संभावना के बीच अब IG राकेश राठी मामले की जांच करेंगे। गृह विभाग ने विभागीय कार्यवाही की मंजूरी दे दी है। जल्द पेश करना होगा पक्ष – वर्ना बढ़ेगी मुश्किलें।

DSP Murali Manohar Manjhi पर बड़ी कार्रवाई: पत्नी-बच्चों के नाम पर करोड़ों की संपत्ति, IG Rakesh Rathi करेंगे जांच

बिहार पुलिस के सेवानिवृत्त डीएसपी मुरली मनोहर मांझी के खिलाफ अवैध तरीके से करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने के मामले में अब गंभीर विभागीय कार्रवाई शुरू हो गई है। गृह विभाग ने पुलिस मुख्यालय की रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए आईजी राकेश राठी को इस मामले की जांच का संचालन पदाधिकारी नियुक्त किया है।

पत्नी और बच्चों के नाम पर बनाई गई करोड़ों की संपत्ति

गंभीर आरोपों के अनुसार, डीएसपी मांझी ने सरकारी सेवक रहते हुए पत्नी और बच्चों के नाम पर अवैध रूप से कई करोड़ की संपत्ति अर्जित की। यह सीधे तौर पर सरकारी सेवक के आचरण नियमों का उल्लंघन माना गया है।

पुलिस मुख्यालय की रिपोर्ट बनी कार्रवाई की नींव

  • 24 सितंबर 2024: पुलिस मुख्यालय ने गृह विभाग को रिपोर्ट भेजी थी। 29 जनवरी 2025: डीएसपी ने अपना लिखित जवाब दिया। अब: गृह विभाग ने जवाब की समीक्षा के बाद वृहद जांच का निर्णय लिया।

अब रिटायरमेंट के बाद शुरू हुई सख्त कार्रवाई

डीएसपी मांझी मोतिहारी सदर के एसडीपीओ रहते जांच के घेरे में आए थे। उनके खिलाफ शिकायत तत्कालीन पुलिस अधीक्षक ने ही की थी। इसके बाद उनका तबादला कर सीआईडी पटना में पोस्टिंग दी गई और वहीं से वे सेवानिवृत्त हो गए। अब रिटायरमेंट के बाद जाकर विभागीय कार्रवाई शुरू हुई है।

इन बिंदुओं की जांच करेंगे IG राकेश राठी

  • संपत्तियों का स्रोत और बाजार मूल्य। पत्नी व बच्चों के नाम पर चल-अचल संपत्तियों की स्थिति। नौकरी के दौरान हुई आय की तुलना। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत संभावित उल्लंघन।

DSP को 10 दिनों में देना होगा जवाब

गृह विभाग ने स्पष्ट किया है कि सेवानिवृत्त डीएसपी मांझी को अब 10 दिनों के भीतर या IG द्वारा निर्धारित समय पर उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना होगा, अन्यथा अगली कार्रवाई आगे बढ़ेगी। जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह राज्य में अन्य पुलिस अधिकारियों के लिए भी एक चेतावनी साबित हो सकता है।

जरूर पढ़ें

Darbhanga — सैदनगर में वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ाया बाइक चोर, लहेरियासराय पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार

दरभंगा | लहेरियासराय थाना पुलिस ने रविवार की शाम वाहन चेकिंग के दौरान एक...

Major Road Accident in Darbhanga — शोभन-एकमी बायपास पर वाहन ने बाइक सवार 30 वर्षीय मुकेश को रौंदा, DMCH में मौत

हनुमाननगर | शोभन–एकमी बायपास सड़क पर सोमवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में...

Darbhanga में JDU ने लिया सख्त एक्शन, दल विरोधी गतिविधियों के आरोप में युवा जदयू के प्रदेश महासचिव गौरव कुमार राय निष्कासित

कुशेश्वरस्थान पूर्वी | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान के बाद...

Darbhanga — राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को जिला खेल पदाधिकारी परिमल कुमार ने दिखाई हरी झंडी, Begusarai के लिए हुए रवाना

दरभंगा | राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दरभंगा प्रमंडल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें