spot_img

बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक हजार पार, टॉप पर पटना, Darbhanga और Madhubani बराबर-बराबर@6

spot_img
- Advertisement -

बिहार में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1029 हो गई है। राज्य में शुक्रवार को कोरोना के 179 नए मरीज मिले हैं। इसके बाद अब राज्य में कोरोना के एक हजार से भी अधिक मरीज़ हो गये हैं।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

राज्य के 25 जिलों में कोरोना ने पांव पसार लिए हैं। राज्य के 25 जिलों से कोरोना के नये मामले मिले हैं। इन 25 जिलों में पटना एक बार फिर टॉप पर है। 24 घंटे में पटना में 103 नए मरीज़ मिले हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक़ राज्य में कोरोना वायरस के 1029 एक्टिव केस हो गये हैं।

- Advertisement -

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार
गत जून माह में 15 दिनों बाद से ही कोरोना संक्रमितों की संख्या कभी बढ़ी तो कभी कम हुई लेकिन 22 जून के बाद के आंकड़े के अनुसार कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार 100 के पार ही रही है। 22 जून को 126, 23 जून को 116, 24 जून को 152, 25 जून को 155, 26 जून को 142, 27 जून को 133 और 28 जून को 211 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में पुलिस ही जज, पुलिस ही अदालत! मनेर एनकाउंटर पर RJD MLC Sanjiv का बड़ा हमला

प्रदेश में कोरोना के 1029 एक्टिव केस में पटना में अब तक 650 हैं। इसके बाद भागलपुर में 56, गया में 36, मुजफ्फरपुर में 34, बांका में 32 और दरभंगा में 24 कोरोना मरीज हैं. शुक्रवार को केवल शेखपुरा, जमुई और बक्सर में शून्य सक्रिय मामले थे। शुक्रवार को 1,32,897 नमूनों की जांच किए गए थे जिनमें 179 मामले सामने आए थे।

यह भी पढ़ें:  Bihar Chhath Train छठ पर चंडीगढ़ से पटना और पूर्णिया के लिए 'फेस्टिवल स्पेशल'! | घर आने के लिए बिहारियों की बल्ले-बल्ले!

पटना में 18 साल से 59 साल के आयु के सिर्फ 13 प्रतिशत लोगों ने बूस्टर डोज लिया है, वहीं पूरे बिहार में यह आंकड़ा 20 फीसदी है। शनिवार को महाअभियान की शुरुआत की गई है। पटना के 65 केंद्रों; जिनमें स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और पंचायत केंद्रों में टीके लगाए जाएंगे। शुक्रवार को संक्रमित पाए गए। 179 में से 103 अकेले पटना के हैं. इसके बाद बांका के 16, भागलपुर के 9, दरभंगा के छह और मधुबनी छह संक्रमित पाए गए हैं।1,32,897 नमूनों की जांच में नए मामले पाए गए। जहां तक सक्रिय मामलों की बात है, तो अब ऐसे 650 मामले हैं, इसके बाद भागलपुर (56), गया (36), मुजफ्फरपुर (34), बांका (32) और दरभंगा (24) का नंबर आता है। शुक्रवार को केवल शेखपुरा, जमुई और बक्सर में शून्य सक्रिय मामले थे। कुल मिलाकर, राज्य में शुक्रवार तक 1029 सक्रिय मामले थे।

यह भी पढ़ें:  दिवाली-छठ से पहले बिहार के लिए केंद्र का बड़ा तोहफा! खाते में आएंगे ₹10,845 करोड़

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जहानाबाद में सड़क पर मौत: हार्वेस्टर से टकराई छात्रों की ऑटो, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत, 8 जिंदगी-मौत से जूझ रहे

Jahanabad Accident: जहानाबाद-गया बॉर्डर पर हुए भीषण सड़क हादसे में हुलासगंज इंजीनियरिंग कॉलेज के दो छात्रों की जान चली गई. 8 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनमें से दो को पटना रेफर क#JahanabadAccident,#BiharNews,#RoadSafety

बिहार में दीपावली-छठ पर नहीं कटेगी बिजली! 10,599 घाटों पर अब 24 घंटे निगरानी

Bihar Chhath Electricity: बिहार में दीपावली और छठ महापर्व के दौरान बिजली आपूर्ति में कोई बाधा नहीं आएगी। ऊर्जा विभाग ने राज्यभर के 10,599 छठ घाटों पर 24 घंटे निगरानी और सुरक्षा के पुख्ता#BiharChhath,#DiwaliPower,#BiharElectricity

Darbhanga Accident छोटी दिवाली पर दरभंगा में बाजार से खरीददारी कर लौट रहे युवक को ट्रैक्टर ने रौंदा! ऑन द स्पॉट मौत

Darbhanga Accident: दरभंगा में शनिवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार 25 वर्षीय पंकज यादव को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने CCTV फुटेज से ट्रैक्टर की#DarbhangaNews,#BiharAccident,#RoadSafety

Darbhanga News दरभंगा में दीवाली-छठ पर आग का खतरा? फायर ब्रिगेड ने की ये बड़ी तैयारी| आप भी जानें | अग्निशमन पदाधिकारी प्रिया कुमारी...

Darbhanga Fire Safety: दीपावली और छठ महापर्व के मद्देनजर दरभंगा अग्निशमन विभाग पूरी तरह अलर्ट है। 110 कर्मियों और 21 गाड़ियों के साथ विभाग ने आग से बचाव के लिए खास तैयारी की है। जानिए#DarbhangaNews,#FireSafety,#DiwaliChhath