back to top
17 अगस्त, 2024
spot_img

हाथी के नाम करोड़ों की संपत्ति लिखने वाले अख्तर इमाम की हत्या, पढ़िए हाथी मेरे साथी की जीवंत खून से लथपथ पूरी खबर

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

टना में बुधवार की सुबह एक ऐसे शख्‍स की हत्‍या कर दी गई, जिसने अपनी पूरी संपत्ति अपने प्‍यारे हाथी के नाम कर दी थी। ऐसा करने की वजह से यह शख्‍स खुद अपने ही बेटे के निशाने पर था। अख्‍तर इमाम नाम के इस शख्‍स पर पहले भी हमले हुए थे।

 

ऐरावत ट्रस्ट के मालिक अख्तर इमाम ने अपनी पूरी संपत्ति अपने हाथी के नाम कर दी थी। जिस हाथी के नाम अख्‍तर ने अपनी संपत्ति की थी, उसकी हत्‍या पहले ही हो चुकी है। उस हाथी का एक बच्‍चा है। अख्‍तर की संपत्ति का मालिक अब वही था। पढ़िए पूरी खबर….

बिहार में हाथी वाले मुखिया के नाम से प्रसिद्ध और अपने हाथियों के नाम करोड़ों रुपए की संपत्ति लिखने वाले शख्स अख्तर इमाम की बुधवार को निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। दानापुर के फुलवारीशरीफ इलाके में जानीपुर थाना अंतर्गत मुर्गियाचक में हत्या की ये घटना हुई जहां अख्तर इमाम नामक इस शख्स को अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर दिया।

यह भी पढ़ें:  मुफ्त ज़मीन और दोगुना पैकेज! Bihar में लगाइए उद्योग – पाओ डबल लाभ@दोगुना सब्सिडी और जीएसटी –CM Nitish का नया निवेशकों के लिए औद्योगिक पैकेज- खुला खजाना – मिलेगा विशेष पैकेज

बताया जाता है कि एक के बाद एक अख्तर को आठ गोलियां पेट और कनपटी में उतारी गई हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। बताया जाता है कि कुछ वर्ष पहले भी अख्तर पर हमले हुए थे तब जमीनी विवाद सामने आया था। इस बार भी कयास लगाया जा रहा है कि परिवारिक जमीनी विवाद के मामले को लेकर के गोलियां मारी गई हैं। अख्तर इमाम वही शख्स हैं जो हाथी वाले मुखिया के नाम से जाने जाते थे।

अख्तर ने अपने हाथी के नाम पर ही लगभग 5 करोड़ रुपए की संपत्ति दान कर दी थी। बताया जाता है कि बुधवार को वो अपने हाथीशाला में काम कर रहे थे उसी दौरान दो की संख्या में आये अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और एक के बाद एक आठ गोलियां उनके शरीर में उतार दी।

घायल अवस्था में स्थानीय लोग और पुलिस को जानकारी जब हुई तो पुलिस से लेकर के पटना एम्स पहुंचे जहां पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है वहीं पुलिस इस मामले में तफ्तीश में जुटी है कि आखिर हत्या करने वाला शख्स कौन है।

यह भी पढ़ें:  मुफ्त ज़मीन और दोगुना पैकेज! Bihar में लगाइए उद्योग – पाओ डबल लाभ@दोगुना सब्सिडी और जीएसटी –CM Nitish का नया निवेशकों के लिए औद्योगिक पैकेज- खुला खजाना – मिलेगा विशेष पैकेज

अख्‍तर इमाम के पूरे परिवार का आपराधिक अतीत रहा है। खुद अख्‍तर भी एक पत्रकार की हत्या में आरोपित रहा है। इसके अलावा कई अन्‍य मामलों में भी आरोपित है। उस पर पहले भी हमले हुए हैं। इसका बेटा मेराज और उसकी पत्नी दानापुर कोर्ट में पुलिसकर्मी की हत्या करने के आरोप में जेल में बंद है। मेराज पर आरोप है कि उसने पिता पर कई बार हमले कराए।

जरूर पढ़ें

बाइक चोरों का आतंक! सुबह पूजा और शाम सब्ज़ी – दोनों वक्त चोर सक्रिय! गौतमाश्रम और ब्रह्मपुर से 2 बाइकें 1 ही दिन गायब

जाले और कमतौल समेत आसपास के क्षेत्रों में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाएं एक गंभीर चिंता...

रजा चौक पर क्यों भड़की भीड़? आपत्तिजनक तख्तियां, पिटाई-कार्रवाई का क्या है सच? पढ़िए भरवाड़ा में बवाल!

स्वतंत्रता दिवस पर दरभंगा के सिंहवाड़ा प्रखंड के भरवाड़ा में बवाल! रजा चौक पर...

Darbhanga में किशोर का अपहरण! कार से उठाया,मांगी 30 लाख फिरौती… मोबाइल ऑन-ऑफ, मगर ये सोनकी पुलिस है…

दरभंगा में 30 लाख के लिए 16 वर्षीय किशोर का अपहरण! पुलिस ने सकुशल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें