back to top
16 जुलाई, 2024
spot_img

Bihar से हटाए जाएंगे सभी DCLR! Patna High Court का ऐतिहासिक आदेश, जानिए कौन होगा नया अफसर! कौन बना GAME CHANGER

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes | आपका चहेता Deshaj इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का| 20 जुलाई, 2018 - 20 जुलाई, 2025 | ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित@7 साल | आप बनें भागीदार Deshaj के 7 साल...| चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes
spot_img
Advertisement
Advertisement

बिहार से हटाए जाएंगे सभी DCLR! पटना हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश, जानिए कौन होगा नया अफसर। DCLR पद से BAS अधिकारियों की छुट्टी! पटना हाईकोर्ट ने दिया 3 महीने का अल्टीमेटम।@पटना,देशज टाइम्स।

पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: हटाए जाएंगे सभी DCLR

पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: अब सिर्फ BRS अधिकारी ही बनेंगे DCLR, 3 महीने की मोहलत हटेंगे सारे DCLR! कोर्ट ने कहा – नियम तोड़कर BAS अफसरों को क्यों दी पोस्टिंग? राजस्व सेवा की जीत!

सिर्फ राजस्व सेवा अधिकारियों को ही मिलेगा पद

DCLR पर अब सिर्फ अनुभवी BRS अधिकारी होंगे नियुक्त। DCLR से हटेंगे BAS59 अंचल अधिकारियों की याचिका बनी गेमचेंजर! पटना हाईकोर्ट ने बदला पूरा सिस्टम अफसर, 102 नए भू-अर्जन पद मिलेंगे! कोर्ट ने तय की जिम्मेदारी@पटना,देशज टाइम्स।

यह भी पढ़ें:  Bihar Land Mutation: अब म्यूटेशन में शामिल होगा जमीन का नक्शा, जानिए खबर का Darbhanga, Samastipur, Patna, Begusarai connection

बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) के अधिकारियों को 3 महीने में DCLR पदों से हटाने का आदेश (Highlights):

पटना हाईकोर्ट ने DCLR पदों पर केवल राजस्व सेवा के अधिकारियों की नियुक्ति को वैध माना। सभी BAS अधिकारी 3 महीने में DCLR पद से हटाए जाएंगे। 102 अपर भू-अर्जन पदाधिकारी के पदों पर BAS अधिकारियों को समायोजित किया जाएगा। BRS अधिकारियों को नियमावली 2010 के अनुसार प्रोन्नति दी जाएगी।कोर्ट का आदेश न्यायपूर्ण नियुक्ति प्रक्रिया को सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम।

पटना हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश

पटना हाईकोर्ट ने बिहार के भूमि सुधार उप समाहर्ता (DCLR) पदों पर कार्यरत बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) अधिकारियों को हटाने का आदेश जारी किया है। न्यायमूर्ति अरविंद सिंह चंदेल की खंडपीठ ने यह स्पष्ट कर दिया कि अब इन पदों पर केवल बिहार राजस्व सेवा (BRS) के प्रमोशन प्राप्त अधिकारी ही तैनात किए जाएंगे।

3 महीने की मोहलत, GAD को निर्देश

कोर्ट ने सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) को निर्देश दिया है कि अगले 3 महीने के भीतर सभी BAS अधिकारियों को DCLR पदों से हटाया जाए और उन्हें नवसृजित 102 अपर जिला-भू-अर्जन पदाधिकारी के पदों पर समायोजित किया जाए।

यह भी पढ़ें:  Bihar Land Mutation: अब म्यूटेशन में शामिल होगा जमीन का नक्शा, जानिए खबर का Darbhanga, Samastipur, Patna, Begusarai connection

भू-अर्जन में मिलेगा BAS अधिकारियों को अवसर

इस फैसले के बाद DCLR पदों पर राजस्व विशेषज्ञों की नियुक्ति से दाखिल-खारिज, भूमि विवाद जैसे मामलों का निपटारा अधिक कुशलता और पारदर्शिता से हो सकेगा। वहीं BAS अधिकारियों को अब भूमि अधिग्रहण (Land Acquisition) जैसे अन्य प्रशासनिक क्षेत्रों में योगदान का अवसर मिलेगा।

2010 नियमावली का पालन अनिवार्य

कोर्ट ने साफ किया है कि नियुक्तियां अब से बिहार राजस्व सेवा नियमावली 2010 के तहत ही होंगी, जिसके अनुसार 9 वर्ष तक अंचल अधिकारी के रूप में कार्यरत BRS अधिकारी को ही DCLR पद पर प्रमोशन का प्रावधान है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Land Mutation: अब म्यूटेशन में शामिल होगा जमीन का नक्शा, जानिए खबर का Darbhanga, Samastipur, Patna, Begusarai connection

59 BRS अधिकारियों की याचिका पर आया फैसला

यह फैसला 59 प्रमोशन प्राप्त अंचल अधिकारियों, जिनमें विनय कुमार भी शामिल हैं, की याचिका पर आया। याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ता दिनू कुमार ने दलील दी कि योग्य BRS अधिकारियों की उपेक्षा कर BAS अधिकारियों को DCLR बनाया जाना नियम-विरुद्ध है। अदालत ने इसे नियमों की अवहेलना मानते हुए सरकार के वकील ज्ञान प्रकाश ओझा के बयान पर भी भरोसा जताया, जिन्होंने DCLR पदों को BRS अधिकारियों के लिए आरक्षित बताया।

जरूर पढ़ें

Darbhanga DM Kaushal Kumar खुद कर रहे Monitoring, हर मोहल्ले में प्याऊ-टैंकर-सिंटेक्स, 168 टीमें, हजारों लीटर@हर घर को पानी

दरभंगा में पेयजल संकट पर प्रशासन सख्त! हर मोहल्ले में प्याऊ, टैंकर और सिंटेक्स,...

अब Darbhanga में कोई भी खुद चला सकेगा EVM! डीएम कौशल कुमार की पहल@EVM DEMO CENTER

अब दरभंगा में कोई भी खुद चला सकेगा EVM! डीएम ने किया खास डेमो...

मैं केवटी MLA Murari Mohan Jha आपसे अनुरोध करते हैं डीएम साहेब…मामला ‘संदिग्ध’ है…कृपया देखा जाए!

केवटी विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा ने दरभंगा के डीएम कौशल कुमार को केवटी...

Darbhanga के हैं तो हो जाइए सावधान….घूम रहा है फर्जी अफसर गैंग?

दरभंगा में फर्जी अधिकारी बनकर जेवरात लूट रहे हैं ठग! पुलिस अब तक खाली...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें