back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 14, 2026
spot_img

दरभंगा डीएमसीएच में आईसीयू सेवा होगा उन्नत, नई तकनीक से बनीं वेंटिलेटर से होगा लैस, बिहार के 4 अस्पतालों को एक साथ मिलेंगे आधुनिक Ventilators

spot_img
- Advertisement -

राज्य में आईसीयू सेवा को उन्नत बनाने के लिए सरकारी अस्पतालों में वेंटिलेटर आवंटितः मंगल पांडेय
आईसीयू की क्षमता बढ़ाने से मरीजों को बेहतर इलाज में सुविधा मिलेगी

- Advertisement -

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने शुक्रवार को यहां बयान जारी कर कहा कि बिहार के चार मेडिकल कॉलेज सह अस्पतालों के साथ ही पांच जिला अस्पतालों के आईसीयू (गहन चिकित्सा देखभाल इकाई) को शीघ्र नई तकनीक से बनी वेंटिलेटर से लैस किया जाएगा। 90 वेंटिलेटरों से मेडिकल कॉलेज अस्पतालों व जिला अस्पतालों में आईसीयू की क्षमता बढ़ाने से मरीजों को इलाज में बेहतर सुविधा मिलेगी। इससे जहां उचित इलाज मिल पाएगा, वहीं अन्य बीमारियों में भी मदद मिल पाएगी।

- Advertisement -

मंगल पांडेय ने कहा कि वेंटिलेटरों की संख्या बढ़ने से मरीजों को समुचित इलाज में मदद मिलेगी। कई बीमारियों को ध्यान में रखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल व जिलों के सिविल सर्जन के मांगपत्र के आलोक में वेंटिलेटर का आवंटन किया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar News: बिहार में गहराया LPG Gas Crisis: पटना में बना कंट्रोल रूम, जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर

भारत सरकार से सहयोग स्वरूप प्राप्त वेंटिलेटर्स को आईजीआईएमएस (इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान), डीएमसीएच (दरभंगा मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल), एएनएमसीएच (अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज गया), जीएमसी (गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल पूर्णिया) व आईजीआईसी (इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान) को वेंटिलेटर आवंटित किए गये हैं। साथ ही जिला अस्पताल लखीसराय, नालंदा, समस्तीपुर, सारण एवं बांका को भी वेंटिलेटर की आवंटन किया गया है।

पांडेय ने कहा कि उम्मीद है कि हर प्रकार के रोगियों के उचित इलाज में अधीक्षक एवं सिविल सर्जन इन वेंटिलेटर्स का पूर्ण रूप से इस्तेमाल करेंगे। डीएमसीएच को 25 ,आईजीआईएमएस को 16, एएनएमसीएच गया को 13, जीएमसी पूर्णियां को 10 एवं आईजीआईसी को 5 वेंटिलेटर आवंटित किए गये हैं। दूसरी ओर जिला अस्पताल बांका और लखीसराय में 3-3, नालंदा 5, समस्तीपुर 5, सारण 5 वेंटिलेटर आवंटित किये गए हैं। स्वास्थ्य विभाग राज्य में बेहतर सेवाओं के लिए तत्परता से कार्य कर रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का राशिफल: जानें अपनी राशि का हाल और ‘Aaj Ka Rashifal’ का प्रभाव

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड में ग्रहों की निरंतर गति और नक्षत्रों की बदलती स्थिति...

आज का पंचांग: 14 मार्च 2026, चैत्र कृष्णपक्ष एकादशी का आध्यात्मिक महत्व

Aaj Ka Panchang: पवित्र ज्योतिषीय गणनाओं और सनातन धर्म की परंपराओं के अनुसार, आज...

उस्ताद भगत सिंह: रिलीज से पहले ही आसमान छूने लगीं टिकटों की कीमतें, क्या होगा असर?

Ustaad Bhagat Singh News: साउथ सिनेमा के पावर स्टार पवन कल्याण की मच-अवेटेड फिल्म...

गर्मी से पहले करें AC की ऑनलाइन बुकिंग, बचें महंगी सर्विस और लंबी कतारों से

AC Service Booking: गर्मी का आगमन होने से पहले अपने एयर कंडीशनर की सर्विसिंग...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें