back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 22, 2026
spot_img

पटना में STET Candidates का बवाल, शिक्षा मंत्री के आवास को घेरने की कोशिश,पुलिस ने रोका, 7वें नियोजन में देरी से नाराज अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

spot_img
- Advertisement -

बिहार में शिक्षक नियुक्ति के सातवें चरण के नियोजन में देरी होने से नाराज एसटीइटी अभ्यर्थियों ने मंगलवार को पटना में प्रदर्शन किया। नाराज अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी के आवास का घेराव करने की कोशिश की लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें सचिवालय के पास रोक लिया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, सातवें चरण में की शिक्षक नियोजन प्रक्रिया में देरी होने से नाराज सीटीईटी अभ्यर्थी शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी का आवास घर में निकले थे लेकिन पुलिस ने इन्हें सचिवालय के पास रोक लिया है।

- Advertisement -

बिहार में फिलहाल छठे चरण की शिक्षक नियोजन प्रक्रिया का शेड्यूल जारी किया गया है। सातवें चरण की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर फिलहाल सरकार इस बात का इंतजार कर रही है कि छठे चरण की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। कोर्ट की तरफ से आदेश देने के बाद एक बार फिर से शेड्यूल जारी करना पड़ा है। ऐसे में सातवें चरण के नियोजन प्रक्रिया का इंतजार कर रहे सीटीईटी अभ्यर्थियों का धैर्य जवाब देने लगा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna NEET Student Death Case: हॉस्टल कांड में CBI पर उठे सवाल, मामा और वकील ने लगाए गंभीर आरोप

सातवें चरण के नियोजन के संबंध में एसटीइटी अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार और विभाग की तरफ से उन्हें कोई ठोस जवाब नहीं मिल रहा है। जब भी वह सातवें चरण की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर सवाल पूछते हैं तो बस एक ही जवाब मिलता है कि छठे चरण की प्रक्रिया पहले पूरी होगी उसके बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू हो पाएगी। पिछले दो-तीन सालों से अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं और आगे बढ़ने से मना कर दिया है। अभ्यर्थियों ने सरकार से नियोजन प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा कर नियुक्त करने की मांग की है।

फिलहाल सरकार इस बात का इंतजार कर रही है कि छठे चरण की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। कोर्ट की तरफ से आदेश देने के बाद एक बार फिर से शेड्यूल जारी करना पड़ा है। ऐसे में सातवें चरण के नियोजन प्रक्रिया का इंतजार कर रहे एसटीइटी अभ्यर्थियों की परेशानी बढ़ गयी है और अभ्यर्थियों ने आंदोलन का रास्ता अख्तियार कर लिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का पंचांग: 22 मार्च 2026 का संपूर्ण ज्योतिषीय विश्लेषण

Aaj Ka Panchang: भारतीय ज्योतिष और आध्यात्मिकता में, प्रत्येक दिवस का अपना विशेष महत्व...

होम लोन: जानें किस बैंक से मिलेगा सबसे सस्ता घर खरीदने का लोन

Home Loan: आज के दौर में अपना घर खरीदने का सपना पूरा करना आसान...

नोरा फतेही विवाद: ‘सरके चुनर’ गाने के कारण खतरे में पड़ा एक्ट्रेस का वर्क परमिट!

Nora Fatehi News: बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में कब क्या बवाल मच जाए,...

CBSE Counselor Exam: अब स्कूलों में काउंसलरों की योग्यता AI से परखी जाएगी, जानें पूरी प्रक्रिया

CBSE Counselor Exam: शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों की मानसिक सेहत और सही मार्गदर्शन...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें