spot_img

Attack on BJP Campaign Vehicle| RK Singh की प्रचार गाड़ी पर हमला, तोड़फोड़, ड्राइवर को पीटा, कहा जान ले लेंगे

spot_img
- Advertisement -

Attack on BJP Campaign Vehicle| RK Singh की प्रचार गाड़ी पर हमला, तोड़फोड़, ड्राइवर को पीटा, कहा जान ले लेंगे। जहां, केंद्रीय मंत्री और बिहार की आरा लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी आरके सिंह की प्रचार गाड़ी में तोड़फोड़ की गई।

- Advertisement -

Attack on BJP Campaign Vehicle News| गाड़ी में तोड़फोड़, ड्राइवर को पीटा, शीशा कर डाला चकनाचूर

वारदात, नवादा (Attack on RK Singh’s campaign vehicle) थाना क्षेत्र की बाजार समिति के समीप का है। जहां, भाजपा प्रत्याशी सह केंद्रीय मंत्री आरके सिंह की प्रचार गाड़ी में तोड़फोड़ की गई है। गाड़ी के चालक नवल किशोर सिंह को जमकर पीटा गया है। जान मारने की धमकी दी गई है। हमले से गाड़ी का शीशा चकनाचूर है।

- Advertisement -

Attack on BJP Campaign Vehicle News| बाजार समिति से लौटने के दौरान हमला, मारपीट, धमकी

पुलिस ने तत्काल मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए तहकीकात तेज कर दी है। जहां, प्रचार गाड़ी के चालक ने पुलिस को बताया है कि वह बाजार समिति से लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो लड़के उनकी गाड़ी रोक कर उनके साथ बदतमीजी करते मारपीट करने लगे। पहले धमकी दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  सीतामढ़ी में खूंखार डबरा गिरफ्तार: 25 हजार का इनामी बदमाश नाले में कूदकर भी नहीं बच पाया!

Attack on BJP Campaign Vehicle News| कुछ लोगों को फोन से बुलाकर मारपीट

फिर कुछ लोगों को फोन से बुलाकर मारपीट की गयी। इस दौरान एक लड़के ने गला दबा कर मारने की कोशिश की। इसके बाद गाड़ी का शीशा भी फोड़ दिया। मारपीट और तोड़फोड़ करने का आरोप बाइक सवार दो लोगों पर लगा है। घटना को लेकर कुछ देर तक अफरातफरी मची रही।

Attack on BJP Campaign Vehicle News| भोजपुर पुलिस ने कहा,ओवरटेक करने को लेकर

जानकारी देते हुए, भोजपुर पुलिस ने कहा है कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे चुनाव प्रचार में लगी गाड़ी गांव से आरा की ओर आ रही थी। इसी दौरान बाजार समिति के गेट के पास ओवरटेक करने को लेकर बाइक सवार दो लड़कों और प्रचार गाड़ी के चालक से बहस हो गई। उसी में प्रचार गाड़ी का शीशा टूट गया। तत्काल स्थानीय पुलिस पहुंची। मामले की छानबीन की।

यह भी पढ़ें:  कटिहार में दिनदहाड़े खूनी खेल! वकील को सड़क पर पटककर गोली मारकर हत्या

Attack on BJP Campaign Vehicle News| कपड़े भी फाड़ दिए

लिखित शिकायत और प्राथमिक जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, ड्राइवन ने कहा कि हमलावर से बचने के लिए वह जान बचाकर वहां से भागा। लोगों ने उसकी मदद की। दोनों युवक उसकी चैन भी लूट ले गए। कपड़े भी फाड़ दिए।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा वाले के घर केवटी में चोरी! 50 हजार का सामान -चोरों ने उड़ाया | गैस सिलेंडर, इनवर्टर और साड़ी

Attack on BJP Campaign Vehicle News| हार के डर से बौखला गई है महागठबंधन

वहीं इस मामले में बीजेपी नेताओं का कहना है कि हार से महागठबंधन के लोग बौखला गए हैं। इसी बौखलाहट में आरके सिंह के प्रचार गाड़ी पर हमला किया। पुलिस का मामले को लेकर कहना है कि ओवरटेक को लेकर बाइक सवार दो युवकों का प्रचार गाड़ी के ड्राइवर से विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने ड्राइवर और गाड़ी पर हमला कर दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा वाले के घर केवटी में चोरी! 50 हजार का सामान -चोरों ने उड़ाया | गैस सिलेंडर, इनवर्टर और साड़ी

Kewati Theft: दरभंगा में रहने वाले एक शख्स के केवटी गांव स्थित घर में रविवार रात 50 हजार रुपये के सामान की चोरी हो गई। गृहस्वामी ने घर के पास नशेड़ियों की मौजूदगी पर सवाल उठा #KewatiTheft,#DarbhangaCrime,#BiharPolice

खान सर की एक झलक पाने को बेताब हुए हजारों युवा! बाढ़ पीड़ितों की मदद करने पहुंचे तो मचा हंगामा

Saran Khan Sir: बिहार के सारण जिले में खान सर बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटने पहुंचे. उनके पीछे युवाओं की भारी भीड़ लग गई, जो उनसे मिलने को बेताब थी. पेट्रोल पंप पर उम #KhanSir,#SaranNews,#BiharFlood

Bihar JDU Crisis | JDU में खलबली! ललन के बोल पर नीतीश ने बुलाई आपात बैठक, क्या होगा अनंत सिंह का?

Bihar JDU Crisis: पटना में जेडीयू के भीतर चली बैठकों और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के बयान के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर 40 मिनट तक चली बंद #BiharJDU,#NitishKumar,#LalanSingh

खुशखबरी Bihar Property Tax! बिहार के गांवों में घरों पर अब नहीं चुकाना होगा टैक्स, सरकार ने दिया बड़ा तोहफा

Bihar Property Tax: बिहार सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लाखों लोगों को बड़ी राहत दी है। पंचायती राज विभाग ने गांवों में आवासीय घरों पर संपत्ति कर न लगाने का फैसला किया ह #BiharPropertyTax,#RuralDevelopment,#PanchayatiRaj